नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बटोट-डोडा रोड पर भारतीय सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। जानकारी के अनुसार सेना के जवानों पर ग्रेनेड फेंका गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेना और पुलिस ने धार्मुंड गांव और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी कर ली है, तलाश अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-डोडा मार्ग के नजदीक स्थिति एक गांव में विस्फोट और गोलियां चलने की आवाज सुने जाने के तुरंत बाद अभियान शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका और उसके बाद सुरक्षा बलों के त्वरित कार्रवाई दल पर गोलियां चलाईं। इस दल ने कुछ लोगों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया था। बहरहाल, वरिष्ठ अधिकारी घटना के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.