बुधवार, 25 सितंबर 2019

सेब का इतिहास और फायदे

सेब एक फल है। सेब का रंग लाल या हरा होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मेलस डोमेस्टिका (Melus domestica) कहते हैं। इसका मुख्यतः स्थान मध्य एशिया है। इसके अलावा बाद में यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा। यह हजारों वर्षों से एशिया और यूरोप में उगाया जाता रहा है। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है। इसका ग्रीक और यूरोप में धार्मिक महत्व है।


इतिहास
इसके बारे में पता लगाने का श्रेय सिकंदर महान को दिया जाता है। वह मध्य एशिया में जब आया तब उसने इस फल के बारे में जाना और उसी के कारण यूरोप में भी सेब के कई प्रजातियाँ मौजूद है।


‌‌‌सेब खाने के फायदे-सेब केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है। वरन इसके अंदर कई सारे तत्व भी मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। शरीर के अंदर आवश्यक पदार्थें की भी पूर्ति करते हैं। इसके अलावा सेब खाने से अनेक प्रकार की बिमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है।


‌‌‌एनिमिया को दूर करता है-एनिमिया के अंदर इंसान मे खून की कमी हो जाती है। और शरीर के अंदर खून नहीं बनता है। हिमोग्लोबिन की भी कमी आ जाती है। सेब के अंदर आयरन होता है। जिससे बोड़ी के अंदर हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाएगी । यदि रोज सेब खा नहीं सकते तो सप्ताह के अंदर एक बार अवश्य खाएं ।


‌‌‌चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाता है-यदि आपके फेस पर दाग धब्बे हो गए । और आप अपने चेहरे को साफ करना चाहते हैं तो आप रोज एक सेब का सेवन करें । कुछ ही दिनों मे आपको फर्क महसूस हो जाएगा ।


‌‌‌हार्ट के रोगों को दूर करने मे मददगार-सेब हार्ट के लिए भी काफी फायदे मंद है। हार्ट मे oxidation से होने वाली क्षति को कम करता है। यह शरीर के अंदर कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करता है। यह शुगर की मात्रा को भी कम करता है हर्ट के अंदर अच्छे से खून का प्रवाह बनाए रखने के लिए भी सेब फायदेमंद है।


‌‌‌वजन घटाने मे सहायक-यदि आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है। और आपको इसका कोई कारगर उपाय नहीं सूझ रहा है। तो आपको रोजाना 2 सेब का सेवन करना चाहिए । जिससे आपका वजन कम होगा । यह वैज्ञानिक रिसर्च के अंदर भी प्रमाणित किया जा चुका है।


‌‌‌दिमाग को अच्छा बनाना-सेब का सेवन करने से अल्जाइमर रोग होने की संभावना कम हो जाती है। और यादाश्त भी अच्छी बनी रहती है। यह दिमागी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाता है। और दिमाग के अंदर खून का प्रवाह सही करता है।


‌‌‌लिवर को साफ करता है-सेब के अंदर कई प्रकार के विषहर पदार्थ पाए जाते हैं यह लिवर कीगंदगी को साफ करता है।प्रतिदिन सेब का सेवन करने पाचन सही से होता है। और खून भी शरीर के अंदर सही तरह से दौरा करता है।


‌‌‌किडनी स्टोन की संभावना को कम करता है-सेब के अंदर  साइडर विनिजर नामक तत्व पाया जाता है जोकि किडनी के अंदर पैदा होने वाले स्टोन की संभावना को कम कर देता है। वैसे आजकल हर दूसरे इंसान को पथरी की समस्या है। ऐसे लोगों को सेब का अधिक सेवन करना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...