मंगलवार, 10 सितंबर 2019

कैंसर का इलाज कराकर लौटे ऋषि कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर का करीब एक वर्ष तक विदेश में इलाज कराने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। ऋषि कपूर पिछले लगभग एक साल से न्यूयार्क में उपचार करा रहे थे। वह बीती देर रात पत्नी नीतू कपूर के साथ स्वदेश लौटे। नीतू कपूर इलाज के दौरान उनके साथ देश में ही रहीं।
उन्होंने स्वदेश लौटने की जानकारी स्वयं ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, “11 माह 11 दिन बाद घर वापसी। सभी को धन्यवाद।” वह न्यूयार्क में इलाज के दौरान भी ट्विटर पर सक्रिय रहे और अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते रहते थे।
विदेश में रहने के दौरान उन्होंने अपने काम को मिस किया, लेकिन उनके परिवार और करीबियों ने उन्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। उनके बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा अक्सर ही उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंच जाया करते थे। इंडस्ट्री में उनके जानने वाले और करीबियों ने भी समय-समय पर वहां जाकर उनसे मुलाकात की। अब जब ऋषि सबके बीच वापस अपने देश में हैं तो ये सभी के लिए खुशी का पल होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...