गुरुवार, 5 सितंबर 2019

जन आशीर्वाद यात्रा में 80 विधानसभा

फतेहाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए जिला व टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सनियाना में पहुंची। यात्रा के 81वें विधानसभा क्षेत्र गांव सनियाना में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा का अनेक गांवों में कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जनता और कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए और आशीर्वाद मांगा।
अपने स्वागत से गदगद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि जितना प्यार और आशीर्वाद हरियाणा की जनता ने हमें पांच साल में दिया है, उससे दौगुना प्यार और आशीर्वाद लेने के लिए वे जनता के बीच आएं है। उन्होंने जनता से वायदा किया कि जितने काम पांच सालों में किए है, आगामी पांच वर्षों में उससे दौगुने विकास कार्य करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में हरियाणा की जनता ने पांच साल के लिए हमें आशीर्वाद दिया था। इस आशीर्वाद के मिलने के बाद हमने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा और इन पांच सालों में पूरे हरियाणा प्रदेश को परिवार की तरह मानकर सेवा की है। अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए है।


मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि क्या वे उनके काम से संतुष्ट और राजी है, इस पर जनता ने बड़ी गर्मजोशी और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री कर हां में हां मिलाते हुए कहा कि वे पूर्णरूप से सरकार द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट है। मुख्यमंत्री ने इसी जोश को रखते हुए जनता से अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगा और कहा कि वे 75 प्लस के लक्ष्य को ध्यान में रखकर उन्हें मौका दें। इस पर लोगों ने मुख्यमंत्री को उत्साह के साथ कहा कि जनता उन्हें 85 पार सीटें देकर सत्ता सौंपेगी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि अगले डेढ़ महिने तक हर किसी व्यक्ति से संपर्क करें और फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि वे सेवा का लाइसेंस रिन्यू करवाने आए है। जनता एक बार फिर से उन्हें सेवा का मौका देंगी तो वे विकास की गति को और अधिक तेजी से बढ़ाएंगे।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का टोहाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा के आज तक के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 18 अगस्त को शुरू की गई जन आशीर्वाद आज प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए 81वें विधानसभा क्षेत्र टोहाना में पहुंची है, इसका लोग गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना लागू की है। हमारा इलाका खेती पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की है। किसान के खेत में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए माइनरों की रि-मॉडलिंग  की दुरूस्त किया गया है। सारे खाले पक्के किए गए है। खालों की लंबाई जहां पहले 24 फीट होती थी, अब इनकी लंबाई को 40 फीट तक बढ़ाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि खेतों की ढाणियों में जाने वाले रास्तों को भी पक्का करवाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने पर काम किया।
इस मौके पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया के पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला, सरपंच हरप्रीत कौर, पार्षद अजय मेहता, बलिवंद्र सिंह आदि ने मुख्यमंत्री का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...