गुरुवार, 12 सितंबर 2019

देवा हो देवा गणपति देवा,तुमसे बढ़कर कौन

गाजियाबाद। युवा हनुमान चालीसा टीम और समस्त हिंदूवादी संगठन परिवार के द्वारा बंथला जगत फार्म हाउस से गणेश विसर्जन यात्रा संस्थापक शननी बजरंगी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में लोनी नगर पालिका के 55 वार्डों वह प्रमुख गांव से झांकियां एकत्रित हुई। विसर्जन यात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर भैया जी दास महाराज हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर दिल्ली प्रदेश नवल किशोर,राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज, मानव कल्याण सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक् धर्मेंद्र त्यागी,  एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया। हजारों की संख्या में गणपति के भक्तों ने सुंदर झांकियों के साथ 25 फुटा रोड,सरस्वती विहार,गीतांजलिविहार,नाईपुरा, संगम विहार, राजीव गार्डन, 100 फुटा रोड होते हुए दो नंबर स्टैंड से चलकर लोनी तिराहे पर विशाल गणपति विसर्जन यात्रा में लोनी तिराहे पर जाकर हनुमान चालीसा 108 बार राम नाम की माला जपते हुए। आगे मार्केट होते हुए जमुना किनारे भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। लोनी में गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ। ऐसे उद्घोष होते हुए सभी गणेश भक्त नारे लगाते हुए गणेश विसर्जन यात्रा में अतिथि के रूप में मानव कल्याण सेवा संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने कहा हमें अपने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है। महामंडलेश्वर भैया जी दास महाराज प्रदेश उत्तर प्रदेश युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जल शक्ति नियंत्रण हम सबको मिलकर करना है। नहीं तो आने वाला समय मनुष्य पानी के लिए तरसेगा। दिल्ली प्रदेश महामंडलेश्वर नवल किशोर ने कहा ऐसे आयोजन करके भगवान के प्रति जागरूक करना बहुत बड़ा हवन यज्ञ का काम कर रहे हैं। इस विसर्जन यात्रा का सभी कार्यकर्ताओं का हम धन्यवाद करते है। जिन्होंने आज पूरे लोनी को भगवा मई बना दियाा।
 इस मौके पर मुख्य  55 वार्ड नगर पालिका लोनी, ग्राम बंथला, ग्राम गढ़ी कटिया, बेहटा हाजीपुर, बाग राणा सभी ग्रामवासी व कॉलोनी वासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...