शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

कागभुसडं-लोमस मुनि क्रियाकलाप

गतांक से...


मैं बेटा चिकित्सा के संबंध में कोई विशेष चर्चा प्रकट करने नहीं आया हूं। मेरे प्यारे, महानंद जी नाना प्रकार की मुझे प्रेरणा देते रहते हैं। आज मैं इस प्रेरणा के ऊपर अपना कोई विचार देना नहीं चाहता हूं। विचार-विनिमय यह है कि काग भूषडं जी महर्षि लोमश मुनि महाराज जी की यह चर्चा हो रही थी कि हमें अपने को कैसे महान बनाना है और ब्रह्म जगत में आंतरिक जगत में जो यज्ञ हो रहा है। इस यज्ञ का संसार में क्या प्रतिफल है। मैंने बहुत पुरातन काल मैं तुम्हें निर्णय देते हुए कहा था कि हमारे यहां प्राण को जान करके ही वैज्ञानिक जन लोक-लोकातंरो के सूत्र को जानते हैं। मुझे एक समय स्मरण है कागभूषडं जी और लोमस मुनि महाराज अपनी स्थली पर विद्यमान हो करके यह अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने सूर्य किरणों से सूक्ष्म-सा एक यंत्र का निर्माण किया। सभा में उनके विद्यालय में राजा संपाती महाराज, गरुड़ यह दोनों विद्यमान उनके शिष्य कहलाते थे और दोनों ने सूर्य विज्ञान के ऊपर बहुत अध्ययन किया है। प्राण सूत्र के ऊपर अध्ययन किया है। जब अध्‍यन करने लगे तो ऐसा मुझे स्मरण है कि उन्‍होने एक यंत्र का निर्माण किया और यंत्र में यह दृष्टिपात करते थे कि जो शब्द विज्ञान है। जो पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है जो लोक लोकातंरो की परिक्रमा करने वाला है। जो शब्द लोक में रमण करने वाला है। उस शब्द की प्रतिभा में मानव अपने में परिणित करता रहा है तो विचार विनिमय क्या है? यंत्रों में सूर्य विज्ञान में, सूर्य की किरणों को एकत्रित करने में लगे रहे और मुनि देखो वही सूर्य की किरण जो पृथ्वी के गर्भ में परिणित हो करके परमाणुओं का आदान प्रदान कर दिए थे। उन परमाणुओं को साकार रूप बनाने में सदैव सहयोगी सिद्ध हुए। तो मुझे कुछ ऐसा स्मरण है कि उन दोनों का कागभूषडं जी और लोमस मुनि महाराज जहां आध्यात्मिक विज्ञानवेता जहां आत्मा के ऊपर विवेचना करते रहते थे। वहां वह कई विज्ञान में भौतिक विज्ञान में भी रत रहते थे। एक समय अपने यंत्रों में विद्यमान हो करके एक और आकाशगंगा में गणना लगे। एक आकाशगंगा में चंद्र लोको की गणना करने लगे चंद्रमाओं की गणना करते करते ऐसा मुझे स्मरण है कि उन्होंने एक ही आकाशगंगा में अरबों चंद्रमा को दृष्टिपात किया। चंद्र मंडलों का दृष्टिपात करते हुए शांत हो गए और अंत में यह कहा कि यह तो विशाल विज्ञान है। विशाल विज्ञान में हम जाना नहीं चाहते हैं परमात्मा का विज्ञान इतना नितांत है। किसके ऊपर मानव अनुसंधान करने लगता है और अंत में मौन हो जाता है। अंत में मौन हो करके यह कहता है मैं तो बालक बन गया हूं। मैं तो प्रभु का पुत्र बन गया हूं। विज्ञान को जान नहीं पाता, जैसे माता की लोरीयो का पान करता हुआ बालक रहता है मैं अपने में मोह करके शिशु परवर्ती में परिणत हो जाता है तो देखो यह विशाल जगत है प्रभु का। इसके ऊपर प्रत्येक मानव परंपरागतो से ही अनुसंधानकर्ता रहा है। प्राण सूत्र में अपने को पिरोता रहा है। प्राण सूत्र में लोक-लोकातंरो जो एक सूत्र में पिरोए हुए हैं। उनको निहारता रहा है क्रिया रूप बनाता रहा है। परंतु देखो अंत में मौन हो गया है। आज का वेद मंत्र कह रहा था मातम्‌ ब्रह्म वाचा: देवम वृह।  कागभूषडं जी वेद मंत्रों के ऊपर चिंतन करते थे। चिंतन क्या है? माता एक प्रकार का रथ है माता एक प्रकार का रथ कहलाता है। रथन्‌ ब्रह्मा वाचा वह कैसे हैं। उसमें सब देवता विद्वान रहते हैं सब देवताओं की उसमें एक आत्मा है। वह एक अणु और परमाणु में सर्वत्र देवता विद्यमान रहते हैं। अणु भी परमाणु भी एक प्रकार का रथ बना हुआ है। रथ कैसे बना हुआ है?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...