मंगलवार, 24 सितंबर 2019

सुधा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की हरियाणा इकाई की पूर्व अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के बाद अध्यक्षा का पद खाली है। हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है, जिसमें कांग्रेस किसी भी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती। ऐसे में इस इकाई को मार्गदर्शन के लिए एक मुखिया का होना आवश्यक है, जिसके चलते कांग्रेस ने हरियाणा महिला कांग्रेस इकाई की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को बनाया है। गौरतलब है कि 7 सितंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भाजपा ज्वाइन की थी। सुमित्रा चौहान को हरियाणा में महिला कांग्रेस की कमान 19 फरवरी 2014 को सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में महिला कांग्रेस ने कई प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तथा प्रदेश स्तरीय यात्राओं को भी आयोजन किया। हरियाणा में पुरूषों की कांग्रेस पार्टी जहां पांच साल से आपसी कलह व गुटबाजी में फंसी हुई है। वहीं महिला कांग्रेस ने कई ऐसे कार्यक्रम किए जिन्हें अन्य प्रकोष्ठों द्वारा लागू किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...