बुधवार, 14 अगस्त 2019

राष्ट्रपति द्वारा किया गया सम्मानित:हरियाणा

राणा ओबराय
पुलिस महानिदेशक बी.के. सिन्हा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
चंडीगढ । हरियाणा प्रदेश के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2019 के अवसर पर विषिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के द्वारा पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेषक व होम गार्ड में कमांडेट जनरल के पद पर तैनात डा0 बी. के. सिन्हा तथा पंचकूला में उप-निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे श्री सुभाष चन्द्र को विषिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में पटौदी गुरुग्राम के उप-पुलिस अधीक्षक श्री वीर सिंह, पंचकूला के उप-पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाष, मधुबन करनाल में तैनात निरीक्षक श्री अनिल कुमार, पंचकूला में तैनात निरीक्षक श्री श्रवण कुमार, अम्बाला कैंट के निरीक्षक श्री विकास, गुरुग्राम की महिला निरीक्षक श्रीमती लैली वरघीस, फरीदाबाद के उप-निरीक्षक श्री प्रकाष चंद, राज्य सतर्कता ब्यूरो के उप-निरीक्षक श्री विरेन्द्र कुमार, एग्जम्टी उप-निरीक्षक, पंचकूला श्री रामप्रताप, सहायक उप-निरीक्षक, पंचकूला श्री सुमन कुमार व गुरुग्राम के सहायक उप-निरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार षामिल हैं। इस अवसर पुलिस महानिदेषक श्री मनोज यादव ने विषिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुषी जाहिर करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...