बुधवार, 14 अगस्त 2019

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा:वृश्चिक

राशिफल


मेष: मेष राशि वालों के लिए धन प्राप्ति का योग बना हुआ है। निवेश से लाभ मिलेगा। निकट संबंधियों से मेल मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा मंगलमय रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। शुभ समाचार मिलेगा। 
वृषभ: आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिनों में जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का प्रयास सफल होगा। मंदिर या किसी धर्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंद का अनुभव करेंगे। 
मिथुन: आज शत्रुओं द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज का दिन संयम पूर्वक बिताना होगा। हो सके तो आज कोई नई डील ना करें। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज टाल देना बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है। आज अपनी चीजों को संभालकर रखें, गुम होने की आशंका है। भाग्य 48%साथ देगा।


कर्क : आज का दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। 
सिंह: आज का दिन उत्साहवर्धक है, हर क्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर कहीं पैसा फंसा है तो आज मिल सकता है। कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। 
कन्या: किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुचिकर भोजन मिल सकता है। दोस्तों से संग कहीं बाहर खान-पान का भी संयोग बना सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। रात तक घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। दिन आनंद-उत्साह में बीतेगा। 
तुला: सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। यात्रा हो सके तो आज टालें, वाहन धीमी गति से चलाएं। माता के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। 


वृश्चिक: किस्मत के भरोसे ना बैठें। मेहनत से सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें पूरा लाभ मिलेगा। खरीदारी में धन खर्च होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर और लंबी अवधि के निवेश कर सकते हैं। 


धनु: सितारे आज अनुकूल नहीं हैं इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। शेयर और दूसरे निवेश के मामलों से आज दूर रहना ही फायदेमंद रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें, किसी बात से तनाव रहेगा। 
मकर: लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को आज सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज शुभ दिन है। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। 
कुंभ: अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा।
मीन: आज बेहद शुभ दिन है। आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। समाज में ख्याति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...