शनिवार, 3 अगस्त 2019

नक्सलियों से एके-47, 303 राइफल बरामद

 राजनादगांव। राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें पांच महिला और दो पुरुष है। सभी के शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही एके-47, 303 राइफल,12 बोर बंदूक सिंगल शॉट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी।


मारे गए सातों नक्सली की हुई पहचान हो गई है। सभी नक्सली दर्रेकसा एरिया कमेटी के सदस्य थे। मारे गए नक्सलियों में दर्रेकसा एरिया कमेटी सचिव 8 लाख का इनामी सुखदेव, 5 लाख की इनामी प्रमिला दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख की इनामी सीमा दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख की इनामी मीना दर्रेकसा एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख का इनामी रितेश दर्रेकसा कमेटी सदस्य, 2 लाख की इनामी ललिता प्लाटून नंबर 1 सदस्य, 2 लाख रुपए का इनामी शिल्पा प्लाटून नंबर 1 की सदस्य के रूप में पहचान हुई है।जवानों ने मुठभेड़ के बाद जिन्हे यमलोक भेजा है दरअसल वह एरिया कमेटी ही थी, यह एरिया कमेटी थी दर्रेकसा। उस कमेटी को लीड करता था सुखदेव और उसकी कुख्यात सहयोगी थी प्रमिला। इन दोनों पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ में दर्जनों अपराध दर्ज रहे हैं। सुखदेव और प्रमिला पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को मिला दें तो पचास लाख से उपर का ईनाम घोषित था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...