शनिवार, 10 अगस्त 2019

हत्या आरोपी कैदी,पेशी से हुआ फरार

हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी रात में ट्रेन से हुआ फरार, सुबह पुलिस ने पैर में मारी गोली


महाेबा । जिला कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी, कानपुर से पेशी से लौटते समय ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। कैदी के फरार होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में कैदी को ढूंढने के लिए पुलिस बल भेजा गया।
महोबा में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी मदनपाल 24 निवासी ग्राम करहरा कानपुर से पेशी कराकर ट्रेन से गुरुवार की रात करीब 11 बजे लौट रहा था। इसी दौरान वो बाथरूम के बहाने ट्रेन से कूदकर भाग निकला। रातभर पुलिस कैदी को ढूंढने के लिए उसका पीछा करती रही। शुक्रवार को सुबह 10 बजे पीछा करते हुए पुलिस ने कैदी के पैर में गोली मारी। जिससे वो घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...