रविवार, 11 अगस्त 2019

गाजियाबाद में स्वतंत्र देव का भव्य स्वागत

सुदेश शर्मा


गाजियाबाद-मुरादनगर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार मेरठ जाते हुए स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चौधरी बृजपाल तेवतिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौधरी बृजपाल सिंह तेवतिया ने हजारों समर्थकों के साथ स्वतंत्र देव का स्वागत माला पहनाकर अभिनंदन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने उनको गुलदस्ते देकर स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह सभी जगह गाड़ी से उतर कर लोगों का अभिनन्दन और स्वागत स्वीकार करते रहे। पूरे रास्ते पर ढोल-नगाड़े बजते रहे। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में डॉ केशव त्यागी,विवेक प्रकाश गर्ग, राधे कृष्ण अरोड़ा, मनोज शर्मा, अरविंद भारतीय,सियानद शर्मा, संजीव त्यागी, विनोद जिंदल,मोहित त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंघल, अशोक गोयल, सुशील गोस्वामी डॉ मुकेश शर्मा, पवन सहलोत, शालिनी शर्मा, गीता चौधरी, दुर्गेश शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज उर्फ ट्विंकल, शिवराज सैनी,उपेन्द्र त्यागी, अनुज शर्मा,सचिन चौधरी,सत्येंद्र पाल, आदेश त्यागी, गौरव भगवाना, नवीन सिंघल, सतीश पंडित, विपिन सुल्तानपुर, राजीव चौहान,अनीस मेंबर, राहुल चौधरी, आदेश शर्मा, दिनेश चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...