रविवार, 21 जुलाई 2019

पूर्व दिल्‍ली बीजेपी अध्यक्ष मांगेराम का निधन

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम का निधन


नई दिल्ली ! भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का आज निधन हो गया, उन्होंने अंतिम सांस अस्पताल में ली। मांगे राम गर्ग 2003 में विधानसभा में चुनकर पहुंचे थे, पेशे से वह हलवाई थे। पिछले काफी दिनों से मांगे राम गर्ग बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा– श्री मांगे राम गर्ग जी का दिल्ली से गहरा नाता था, उन्होंने जीवन भर यहां के लोगों की निस्वार्थ सेवा की। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।


गौरतलब है कि दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में मांगेराम का इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जो कि अशोक विहार फेज 2 में स्थित है।


यहां पर 11.30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां तमाम भाजपा नेता और अन्य राजनीतिक दल के नेता पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। मांगे राम गर्ग ने अपने शरीर को दान देने का संकल्प लिया था, लिहाजा उनका शव 1 बजे अस्पताल को दान दे दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...