सोमवार, 15 जुलाई 2019

ममता बनर्जी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

ममता बनर्जी झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त


इंदौर । हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए कार्यरत संस्था 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की अनुशंसा पर संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रीति सुराना ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हेतु गिरिडीह निवासी, श्रीमती ममता बनर्जी 'मंजरी' को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।


श्रीमती बनर्जी शिक्षिका होने के साथ-साथ साहित्यकार भी है । वर्तमान में आप बतौर प्रदेश अध्यक्ष- नारायणी साहित्य अकादमी, झारखंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना व जिला संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास में कार्यरत है तथा नूतन साहित्य कुंज का संचालन करती हैं। आपकी 'झारखंड के झरोखे से' एकांकी संग्रह प्रकाशित हुआ है।

भाषा सेतु के अंर्तगत भाषाए आंदोलन में भी श्रीमती ममता बनर्जी की सक्रिय भूमिका है।
वर्तमान में श्रीमती बनर्जी हिन्दी प्रचार हेतु समग्र झारखंड प्रान्त में हिन्दी भाषा का प्रचार करेंगी,साथ ही प्रदेशभर में 'हस्ताक्षर बदलो अभियान' एवं हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जनसमर्थन अभियान का संचालन करेंगी। संस्थान हिन्दी को रोज़गारमूलक भाषा बनाने के दायित्व के साथ-साथ भारत के समस्त भाषाओं का हिन्दी भाषा के साथ समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी कार्य करेंगी। श्रीमती बनर्जी की नियुक्ति पर संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नीना जोशी जी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समकित सुराना, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शिखा जैन, मृदुल जोशी, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कमल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रिंकल शर्मा, कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नसरीन अली निधि, जम्मू अध्यक्ष यशपाल निर्मल, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष श्रीमन्नारायण चारी विराट, मेघालय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार अवध, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, आसाम प्रदेश अध्यक्ष वाणी बरठाकुर, मुकेश मोलवा, प्रिंस बैरागी, नितिन बर्फा, आदि हिंदी योद्धाओं ने बधाइयाँ प्रेषित की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...