सोमवार, 29 जुलाई 2019

बालिकाओं को सशक्त बनाना उद्देश्य:डीएम

बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित


गौतमबुध नगर ! प्रदेश सरकार के निर्देश पर बी एन सिंह जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के मार्ग निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्कूल में बालिका सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान -जुलाई अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को बालिका सुरक्षा विषय पर जागरूक किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग और चाइल्ड लाइन द्वारा बालिका सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है तथा आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में आज गलगोटिया यूनिवर्सिटी में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर प्रशिक्षकों द्वारा डायल 100 ,101 फायर हेल्पलाइन ,112 पैनिक बटन, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा , 181 महिला हेल्पलाइन  ,1090 महिला पावर हेल्पलाइन , 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि से संबंधित जरूरी और आवश्यक नंबरों की जानकारी दी गई।  इसके अलावा बालिकाओं को विभिन्न कानूनों जैसे पोक्सो अधिनियम 2012,  बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 , घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, महिलाओं का अश्लील चित्रण प्रतिषेध अधिनियम 1986, आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।साथ ही गुड टच बैड टच के बारे में भी बतायागया।


उक्त के अतिरिक्त बालिकाओं को बालिकाओं से संबंधित विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि की जानकारी दी गई। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी के द्वारा दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...