शनिवार, 22 जून 2019

राशन डीलर एसोसिएशन ने की हड़ताल

राशन डीलर एसोसिएशन ने खाद्यान्न उठाने से किया इनकार गए हड़ताल पर


गोदाम प्रभारी पर लगाए अवैध वसूली करने के आरोप।गोदाम प्रभारी ने सभी आरोपों को सिरे से किया खारिज



सहरानपुर, सरसावा ! सरसावा राशन डीलर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में ब्लॉक के राशन डीलर हड़ताल पर चले गए। ब्लॉक अध्यक्ष ने हड़ताल पर जाने का ऐलान करते हुए गोदाम प्रभारी पर अवैध वसूली करने वह दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।


आपको बता दे कि राशन डीलर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में ब्लॉक के राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार को डीलर एसोसिएशन की बैठक कस्बे में मंडल अध्यक्ष राजपाल ,सुखपाल के नेतृत्व में हुई थी जिसमें सभी राशन डीलरों ने सर्वसम्मति से गोदाम प्रभारी के व्यवहार से तरस आकर हड़ताल करने का निर्णय लिया था। उसी के चलते आज सभी राशन डीलर हड़ताल पर रहे और उन्होंने गोदाम से अपना खाद्यान्न नहीं उठाया। उन्होंने गोदाम प्रभारी पर डीलरों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हड़ताल तभी समाप्त होगी जब गोदाम प्रभारी का यहां से तबादला हो जाएगा।


इस बारे में गोदाम प्रभारी रेनू रानी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार कार्य किया जा रहा है। किसी भी राशन डीलर को ओवरलोड नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उसी कोटेदार को खाद्यान्न उठाने की परमिशन है। जिसके नाम कोटा है। जबकि यहां ऐसे कोटेदार भी खाद्यान्न उठाने के लिए आ रहे हैं। जिनके नाम कोटा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक महिला होकर यहां कार्य कर रही हूं ।तो महिला कोटेदार को अपना खाद्यान्न यहां से लेकर जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में महीपाल, तेजपाल, फारुक, गुलाब सिंह, यशपाल सिंह, राजेंद्र, राजेश, सत्येंद्र नाथ, जॉनी, सत्येंद्र कुमार आदि डीलर मौजूद रहे।


योगेश आर्य,अंजू प्रताप


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...