गुरुवार, 9 मई 2019

ब्राह्मणों ने पहली बार मनाई परशुराम जयंती

ब्राह्मण समाज ने पहली बार मनाई परशुराम जयंती


संवाददाता-विवेक चौबे


कांडी(गढ़वा) ! उच्च विद्यालय के मैदान मे मंगलवार को भगवान श्री परशुराम की जयंती का आयोजन किया गया।यह आयोजन ब्राह्मण समाज के लिए पहली बार था।भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन,महा आरती का आयोजन हुआ।वहीं महाप्रसाद का वितरण किया गया।भंडारा भी चला।श्री परशुराम की पूजन-अर्चना पंडित-अंजनी जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।बताते चलें कि भगवान श्री परशुराम प्रतीक हैं पराक्रम का,और पर्याय हैं सत्य सनातन का । अक्षय तृतीया को जन्मे भगवान श्री परशुराम की शस्त्रशक्ति भी अक्षय है और शास्त्र सम्पदा भी अनन्त है। विश्वकर्मा के अभिमंत्रित दो दिव्य धनुषों की प्रत्यंचा पर केवल परशुराम ही बाण चढ़ा सकते थे। यह उनकी अक्षय शक्ति का प्रतीक है ,आपदामस्तक विष्णु ही प्रतिबिम्ब होते हैं,परन्तु मौलिक और विनम्र व्याख्या यह है कि परशु में शिव और राम में भगवान विष्णु समाहित है।भविष्य में समस्त ब्राह्मण एकत्रित होने के लिए प्रयासरत है।इसके लिए ब्राह्मण युवा दृढ़ संकल्पित है।मंच पर मंचासीन नवजवान संघर्ष मोर्चा के युवा नेता-छोटन उपाध्याय ने उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है।इस जयंती के अवसर पर ब्राह्मणों में एकता का भाव प्रकट करना जयंती का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि समाज के लिए मैं सदैव समर्पित हूँ।हर समय युवाओं को साथ देने का कार्य करूँगा,क्योंकि युवा ही समाज व देश का भविष्य है।उन्होंने कहा कि मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करूंगा कि इसी मैदान में इस वर्ष की भांति प्रत्येक वर्ष भगवान परशुराम की जयंती में शामिल होकर युवाओं का साथ दूंगा।उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि ब्राह्मण प्राचीन समय से समाज को आगे बढ़ाता रहा है।ब्राह्मण समाज को अपने कर्तव्य से पथभ्रष्ट न होने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि समाज को निरंतर आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहना है।चाहे वह शिक्षा से जुड़ी समस्या हो या किसी प्रकार की समस्या हो पूर्ण रूप से हल करने की कोशिश करना हमसब का दायित्व है।वहीं युवा नेता-छोटन उपाध्याय के द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों व ब्राह्मण समाज के लोगों को भगवा रंग के गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही भगवान परशुराम को फरसाधरी समझते हुए फरसा वितरण कर जोरदार सम्मानित किया गया।इस प्रकार कुल 21 लोगों को फरसा व 101 लोगों को गमच्छा से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के कार्यकर्ता गण के द्वारा पूर्णरूप से विधि-व्यवस्था व आगंतुक का ख्याल रखा गया।उक्त कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात रात्रि के तकरीबन 9 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया।जागरण में चलकर आए पटना के शैलेश दुबे,कोलकाता के दीपमाला त्रिपाठी व भभुआ के विकास पांडेय सहित अन्य कलाकारों ने ऐसा जलवा बिखेरा की दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गए।राधाकृष्ण की पुष्प होली के साथ प्रारम्भ हुआ था रंगारंग कार्यक्रम।रात भर हजारों की संख्या में दर्शकों ने जागरण का भरपूर लुफ्त उठाया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्यरूप से समारोह के अध्यक्ष- चंद्रेश मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष-श्रीकांत पाण्डेय,विकाश उपाध्याय,सुनील चौबे,मुरली पांडेय,अक्षयबर दुबे,छोटू पांडेय,लाला पांडेय,सचिन पांडेय,प्रकाश पांडेय,छुनु पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग व दर्शक गण उपस्थित थे।universalexpress.page


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...