बुधवार, 29 मार्च 2023

राजनीति: सिब्बल ने 'पीएम' पर निशाना साधा 

राजनीति: सिब्बल ने 'पीएम' पर निशाना साधा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे हैं। बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि जद (यू) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) जैसे दल एक समय में उनके सहयोगी थे और अब वे भ्रष्ट हैं, जबकि तब वे ऐसे नहीं थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद मंगलवार को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

उन्होंने दावा किया था कि पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी भारत विरोधी शक्तियों का एकजुट होना स्वाभाविक है। सिब्बल ने उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ... सभी भ्रष्ट एक मंच पर हैं, लेकिन मोदी जी शिवसेना, अकाली दल, जदयू (जनता दल (यूनाइटेड)) , पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी), बसपा (बहुजन समाज पार्टी) सभी एक समय आपकी सहयोगी थी और उनके साथ मिलकर आपने सरकार बनाई थी।

उन्होंने कहा,  अब वे भ्रष्ट हो गए हैं। तब वे नहीं थे? प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग विभिन्न एजेंसी और अदालतों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इनके झूठे आरोपों से ना देश झुकेगा और ना ही भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई थमने वाली है। उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ इतना बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया और इसने भ्रष्टाचारियों को झकझोर कर रख दिया। मोदी ने कहा था,  भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोग एक मंच पर आ रहे हैं।

लोकसभा और राज्यसभा में 4 दिन का अवकाश रहेगा

लोकसभा और राज्यसभा में 4 दिन का अवकाश रहेगा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बृहस्पतिवार से चार दिन का अवकाश रहेगा। अब दोनों सदनों की अगली बैठक सोमवार को होगी। उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को इस बारे में घोषणा की थी। निचले सदन में पीठासीन सभापति रमा देवी ने सदन की सहमति से बुधवार को यह घोषणा की कि इस सप्ताह शुक्रवार को भी लोकसभा की कार्यवाही नहीं होगी।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को रामनवमी के कारण दोनों सदनों की बैठक नहीं होगी। शनिवार और रविवार को लोकसभा और राज्यसभा का अवकाश रहता है। अत: अब दोनों सदनों की की बैठक अब तीन अप्रैल (सोमवार) को होगी। संसद में बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू हुआ था और इसके छह अप्रैल तक चलने का कार्यक्रम निर्धारित है।

ज्ञात हो कि बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के हंगामे के बीच गतिरोध बना हुआ है। उच्च सदन में कल हंगामे के बीच ही जम्मू कश्मीर का बजट और वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से लौटाया गया। वित्त विधेयक में एक संशोधन के कारण इसे दोबारा लोकसभा में पारित कराया गया। 

राज्य को 36.3 करोड़ अमेरीकी डॉलर का ऋण मंजूर 

राज्य को 36.3 करोड़ अमेरीकी डॉलर का ऋण मंजूर 

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के 20 लाख ग्रामीण परिवारों को उनके घरों में नलों से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने राज्य को 36.3 करोड़ अमेरीकी डॉलर का ऋण मंजूर किया है। विश्व बैंक के एक बयान में बुधवार को कहा गया कि कर्नाटक का लगभग 77 प्रतिशत क्षेत्र शुष्क या अर्ध-शुष्क है और जलवायु-परिवर्तन की वजह से वर्षा की प्रवृत्ति में बदलाव के कारण सूखे और बाढ़ की चपेट में रहता है।

इस क्षेत्र में भूजल की कमी है और पानी की गुणवत्ता भी लगातार खराब हो रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘राज्य में हर ग्रामीण आवास को ‘कर्नाटक टिकाऊ ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रम’ नल के पानी का कनेक्शन प्रदान करने की कर्नाटक सरकार की महत्वाकांक्षा में सहयोग करेगा।’’ बयान के अनुसार, ‘‘इसमें पेयजल वितरण नेटवर्क का निर्माण और ग्रामीण घरों में पानी के मीटर लगाना शामिल होगा और इससे राज्य के सभी 31 जिलों में लगभग एक करोड़ लोगों को लाभ होगा।’’ भारत के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो कौमे ने कहा, ‘‘भारत के सभी ग्रामीण घरों में पाइप से पानी पहुंचाने के हमारे सहयोग के केंद्र में लैंगिक समानता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण स्थानीय प्रशासन की जल आपूर्ति सेवाओं के प्रभावी प्रबंधन की क्षमता बढ़ेगी। इससे विशेषकर महिलाओं को लाभ होगा क्योंकि पानी लाने की जिम्मेदारी उनके ही ऊपर होती है। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अवसर एवं नौकरी के लिए अधिक समय मिलेगा।’’ 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-167, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, मार्च 30, 2023

3. शक-1944, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 28 मार्च 2023

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित 

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होगी। महाअष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन कन्या पूजन भी होती है। मां महागौरी की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अखंड सुहाग के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ऐसे पड़ा मां गौरी का नाम महागौरी...

अष्टमी के दिन माता के महागौरी रूप की पूजा करते हैं। इस दिन महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को पाने के लिए मां गौरी ने सालों तक कड़ी तपस्या की थी। इस घोर तप में मां गौरी धुल-मिट्टी से ढंक गई थीं। इसके बाद शिव जी ने स्वयं अपनी जटाओं से बहती गंगा से मां के इस रूप को साफ किया था। माता के रूप की इस कांति को शिवजी ने पुनर्स्थापित किया, इसी कारण उनका नाम महागौरी पड़ा।

जानें, माता के रूप का मतलब...

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 29 मार्च को मनाई जाएगी। अष्टमी के दिन माता के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। माता का रूप पूर्णतः गौर वर्ण का है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। माता महागौरी के भी आभूषण और वस्त्र सफेद रंग के हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। इनकी 4 भुजाएं हैं। इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है, जबकि नीचे वाले हाथ में मां ने त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बांये हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। इनका वाहन वृषभ है, इसीलिए माता के इस रूप को वृषारूढ़ा भी कहा गया है।

मां महागौरी पूजन के शुभ मुहूर्त...

ब्रह्म मुहूर्त - 04:42 am से 05:29 am

विजय मुहूर्त - 02:30 pm से 03:19 pm

गोधूलि मुहूर्त - 06:36 pm से 06:59 pm


अमृत काल- 09:02 am से 10:49 am


माता महागौरी का स्पेशल भोग...

हिंदू धर्म के मुताबिक, नवरात्रि के आठवे दिन मां महागौरी को भोग में नारियल और चीनी की मिठाई बनाकर चढाने से माता प्रसन्न होती हैं और हर तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। घर धन-संपदा से भर देती हैं।

माता महागौरी का पसंदीदा रंग...

माता को सफेद रंग काफी पसंद है।


मां महागौरी की पूजा विधि...

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। इसके बाद मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है। मां को स्नान कराने के बाद सफेद पुष्प अर्पित करें। रोली-कुमकुम लगाएं। इसके बाद नारियल और काले चने का भोग लगाएं। आरती भी करें और फिर कन्या पूजन कर, पारण करें।

चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि समाप्त - 29 मार्च 2023, रात 09.07

लाभ (उन्नति) - सुबह 06.15 - सुबह 07.48

अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 07.48 - सुबह 09.21

शुभ (उत्तम) - सुबह 10.53 - दोपहर 12.26

शोभन योग - 28 मार्च 2023, रात 11.36 - 30 मार्च 2023, प्रात: 12.13

रवि योग - 29 मार्च 2023, रात 08.07 - 30 मार्च 2023, सुबह 06.14

इस मंत्र का करें जाप...

नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन आप महागौरी के इस मंत्र का जाप जरूर करें। मंत्र इस प्रकार है- 'सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।' इस मंत्र का 21 बार जाप करें, इससे आपको कई गुना लाभ मिलेगा।

मां महागौरी के मंत्र...

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

ललाटं कर्णो हुं बीजं पातु महागौरी मां नेत्रं घ्राणो। कपोत चिबुको फट् पातु स्वाहा मा सर्ववदनो॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

दुर्गाष्टमी कन्या पूजन विधि...

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन घर पर नौ कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित करें और उनकी पूजा करें। फिर सभी को हलवा, खीर और पूड़ी का भोग और समर्थ्य अनुसार दक्षिणा देकर आदरपूर्वक घर से विदा करें। मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

अष्टमी के दिन क्यों होती है महागौरी की पूजा ?

पुराणों के अनुसार, माता दुर्गा ने महिषासुर से नौ दिन तक युद्ध कर उसे हराया था। इसलिए, नवरात्रि के नौ दिनों तक उनकी पूजा की जाती है। माना जाता है कि अष्टमी के दिन ही माता ने चंड-मुंड राक्षसों का संहार किया था। इसलिए इस दिन की पूजा का खास महत्त्व माना जाता है। अष्टमी के दिन को कुल देवी और माता अन्नपूर्णा का दिन भी माना जाता है। इसी कारण से माना जाता है कि इस दिन देवी की पूजा करने से आपके कुल में चली आ रही मुसीबतें और परेशानियां कम होती हैं और आने वाले कुल की रक्षा होती है। अष्टमी के दिन कन्याओं को भोजन कराने से घर में धन-धान्य और सौभाग्य बना रहता है।

कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया

कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम.ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट आफिस में अभिलेखों का सही तरीके से रख-रखाव नहीं होने पर नाराजगी जताई। अलमारियों के ऊपर फाइलें और कंबल देखकर डीएम और एडीएम के समक्ष कर्मचारियों का जवाब तलब किया।

साथ ही अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाब की हिदायत दी। बाद में कमिश्नर ने निकाय, निर्वाचन, राजस्व, पूर्ति आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान डीएम रविन्द्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...