सोमवार, 19 दिसंबर 2022

सीमा को लेकर उठ रहे विवादों का मुद्दा उठाया: गोगोई

सीमा को लेकर उठ रहे विवादों का मुद्दा उठाया: गोगोई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने सोमवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में राज्यों के बीच सीमा को लेकर उठ रहे विवादों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन्हें सुलझाया जाना बहुत जरूरी हो गया है। गोगोई ने शून्य काल में पूर्वोत्तर क्षेत्र में राज्यों के बीच सीमा को लेकर उठे विवादों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि असम-मिजोरम के बीच हुए सीमा विवाद के कारण कुछ लोगों की जानें भी गयी हैं। सीमा विवाद को लेकर कर्मचारियों को भी काफी कठिनाई उठानी पड़ती है। 

पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी सीमा विवाद के मामले सामने आये हैं, इसके मद्देनजर सरकार गंभीरता से इस समस्या पर ध्यान दे, ताकि उस क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्होंने मांग की कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को सीमा विवाद में उलझने नहीं दिया जाना चाहिए और सरकार को वहां तत्काल हस्तक्षेप करके इसे दूर करना चाहिए। सदन में नागा पीपुल्स फ्रंट के सदस्य एल एस फ्लोज ने भारत की आबादी में हृदय रोग की शिकायतें बढ़ने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इस ओर समुचित ध्यान दिये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अधिक वजन वाले लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं,और अब यह रोग अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है।

हाथियों का उत्पात, लोगों की मृत्यु पर चिंता जताई 

हाथियों का उत्पात, लोगों की मृत्यु पर चिंता जताई 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। लोकसभा में सदस्यों ने हाथियों के उत्पात के कारण लोगों की मृत्यु पर चिंता जताते हुए सरकार से इस बारे में जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। लोकसभा में पूरक प्रश्न के माध्यम से सदस्यों ने झारखंड, तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में हाथियों के उत्पात का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किए और कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सरकार किस तरह के कदम उठा रही है।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि झारखंड में सच में हाथियों का आतंक बहुत अधिक है और उस स्थित से निपटने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाथियों के कुचलने से हुई मौतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा लोगों को मारे जाने पर राज्यों से भी मुआवजा दिया जाता है और राज्य सरकारें पांच लाख रुपये मुआवजा देती है।

उन्हें समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि फसल के लिए भी मुआवजा दिया जाता है और वह भी समय पर दिया जाना चाहिए। 

सीएम ने राज्य के 'मुक्ति' दिवस के अवसर पर बधाई दी 

सीएम ने राज्य के 'मुक्ति' दिवस के अवसर पर बधाई दी 

इकबाल अंसारी 

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को राज्य के मुक्ति दिवस के अवसर पर बधाई दी और कहा कि वे लगातार स्वर्णिम गोवा के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। राज्य को 19 दिसंबर 1961 में पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था, तभी से आज के दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

सावंत ने ट्वीट किया, गोवा के विकास की प्रगतिशील यात्रा का हिस्सा बनना गर्व की बात है। हम लगातार स्वर्णिम गोवा के सपने के करीब पहुंच रहे हैं। गोवा मुक्ति दिवस पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा,  मैं इस मौके पर ऑपरेशन विजय का नेतृत्व करने और सदियों पुराने औपनिवेशिक उत्पीड़न से गोवा को मुक्ति दिलाने वाले भारतीय सशस्त्र बल के वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 

बैल का दूध निकालने में सफलता पाई: केजरीवाल 

बैल का दूध निकालने में सफलता पाई: केजरीवाल 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अजीबोगरीब दावा करके सबको हैरान कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने बैल का दूध निकालकर दिखाया है। जोकि बेहद मुश्किल काम था। केजरीवाल की इस बात को सुनकर आप भी हैरान हो रहे होंगे, लेकिन चौंकिये मत। उन्होंने स्वयं बताया है कि किस फॉर्मूले से उन्होंने गुजरात में बैल का दूध निकालने में सफलता पाई है। 

बैल का दूध निकालने वाली बात अरविंद केजरीवाल ने क्यों बताई?

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनावों पर रविवार को बोल रहे थे। पहले तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वर्षों से गढ़ रहे गुजरात में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को एक अभूतपूर्व सफलता बताया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पहली बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव लड़ा और पांच सीटों पर जीत दर्ज किया। इसके साथ ही राज्य में 13 फीसद के करीब वोट भी हासिल किया। किसी भी नई पार्टी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि यह काम कतई आसान नहीं था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार में गुजरात में 5 विधानसभा की सीटें हासिल करना बैल से दूध निकालने जितना असंभव था। मगर आप पार्टी ने यह कर दिखाया।

अरविंद केजरीवाल ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान लिखकर दिया था कि इस बार राज्य में आप पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि था कि मेरी भविष्यवाणी हमेशा सच होती है। अपने दावे के समर्थन में दिल्ली के सीएम ने यह भी कहा था कि उन्हें इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) से यह गुप्त रिपोर्ट मिली है कि भाजपा गुजरात में हार रही है और यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। केजरीवाल का कहना था कि आइबी ने यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी है। मगर चुनाव संपन्न होने के बाद उनके दावों की हवा निकल गई। पार्टी को सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली। अब केजरीवाल ने अभी से दावा करना शुरू कर दिया है कि 2027 में गुजरात में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

आप ने गुजरात में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में लगभग 13 फीसदी वोट के साथ पांच सीट पर जीत हासिल की थी। केजरीवाल ने इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हाल में गुजरात के सिलसिले में मुझे किसी व्यक्ति ने कहा था कि आप तो बैल से भी दूध निकाल लाए। गाय से तो दूध सभी निकालते हैं, लेकिन हम विधानसभा चुनाव में पांच सीट जीतकर और 13 फीसदी वोट प्रतिशत हासिल करके बैल से दूध निकाल लाए।

रिपोर्ट: हिमाचल के 'सीएम' कोरोना पॉजिटिव मिलें 

रिपोर्ट: हिमाचल के 'सीएम' कोरोना पॉजिटिव मिलें 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू की सोमवार को रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं और सोमवार को उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने के आसार थे। वहीं अब सुक्खू फिलहाल पीएम मोदी से नहीं मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, 18 दिंसबर को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सैंपल लिया गया था। इसके बाद देर शाम को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है, कि उनके गले में खराश की दिक्कत थी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में कोई लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीते तीन दिन से हिमाचल के सीएम दिल्ली दौरे पर हैं। सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और 38 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। सुक्खू नई दिल्ली में हैं और पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के AICC प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मिले थे।

हिमाचल की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी। 22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अब शीत सत्र पर भी संशय बन गया है। क्योंकि मुख्यमंत्री के इसमें शामिल होने के आसार कम हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-69, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, दिसंबर 20, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...