शनिवार, 26 नवंबर 2022

'नशा मुक्ति' दिवस मनाया, कार्यक्रम को संबोधित किया

'नशा मुक्ति' दिवस मनाया, कार्यक्रम को संबोधित किया

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में शनिवार को नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। इस मौके पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शराब का धंधा छोड़ने वालों को एक लाख रुपये जीविकोपार्जन के लिए देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल शराब ही नहीं बल्कि ताड़ी बेचने वालों पर भी ये स्कीम लागू होगा अगर वो ताड़ी का धंधा छोड़ कर नीरा बनाने का धंधा करते हैं।

सीएम ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा शराब पीनेवाले ज्यादा पकड़े जाते हैंमगर शराब बेचनेवालों को भी पकड़ना जरूरी है। बिहार के मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को लेकर अधिकारियों को पटना पर विशेष नजर रखने का निर्देश देते हुए आज कहा कि यदि पटना ठीक हो गया तो बिहार ठीक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के कारण कुछ लोग उनके खिलाफ हैं। शराब कितनी बुरी चीज हैइसको सबको समझना होगा। उन्होंने महिलाओंअनुसूचित जाति-जनजातिपिछड़ा-अतिपिछड़ाअल्पसंख्यक समेत सभी तबकों के लिये विशेष प्रयास किया जा रहा है। उनके उत्थान के लिए कई कार्य किए गए हैं। वह वर्ष 2005 से लोगों की भलाई के लिये लगातार काम कर रहे हैं। बहुत लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते हैंउन पर कार्रवाई कीजिये। शराब के असली धंधेबाजों को पकड़ियेउन पर कड़ी कार्रवाई कीजिये।

उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहाआप ही की मांग पर शराबबंदी लागू की गयी है इसलिये आपलोग इसको लेकर सजग रहें। शराबबंदी के प्रति लोगों को प्रेरित करते रहें। सतत् जीवोकोपार्जन योजना के संबंध में भी लोगों को जानकारी दें। सभी विभाग अपने विभाग के कार्यों के अलावा लोगों को बतायें कि शराब कितनी बुरी चीज है। समाज सुधार अभियान निरंतर जारी रखना है। राज्य भी आगे बढ़ेगा और सबकी तरक्की होगी।

मेघालय: कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग की

मेघालय: कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग की

इकबाल अंसारी 

शिलोंग। मेघालय में विपक्षी दल कांग्रेस ने असम पुलिस द्वारा पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में किये गये मुकरोह नरसंहार को लेकर मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के इस्तीफे की मांग की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पिनशंगैन सिएम ने कहा, “हमने सर्वसम्मति से यह मांग करने का संकल्प लिया है कि मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद इस्तीफा देकर जिम्मेदारी लें और अन्य लोगों को जो सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं और असम के साथ अंतर-राज्य सीमा पर लोगों की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने दें।”

उन्होंने कहा, कि उनके इस्तीफे के बाद एक नयी सरकार का मार्ग भी प्रशस्त करेगा, जो असम की सीमा पर रहने वाले मेघालय के निवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले की सीमा से लगे पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह गांव में 22 नवंबर को असम पुलिस द्वारा मेघालय के पांच लोगों सहित छह लोगों को गोली मार दी गई थी, जब असम के वन रक्षकों ने लकड़ी से लदे एक ट्रक को हिरासत में लिया था।

पूर्व कांग्रेस विधायक ने सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) को असम से निपटने में ‘कमजोर’ बताते हुए कहा, “ अगर हमारे लोग राज्य के भीतर मारे जाते हैं तो सीमा वार्ता का क्या फायदा है? सीमा वार्ता का कोई मतलब नहीं है।” गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच मतभेद के कई क्षेत्रों को हल करने के लिए सीमा वार्ता चल रही है।

 सिएम ने असम पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुकरोह के ग्रामीण लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यहां के निवासी दावा करते हैं कि असम पुलिस और वन अधिकारी नियमित रूप से कृषि, व्यापार संबंधी कामकाजों के लिए आवाजाही करने पर उनसे पैसे वसूलते हैं।” अध्यक्ष सिएम ने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गयी, वे लोग अवैध लकड़ी की तस्करी में शामिल नहीं थे, क्योंकि वे किसान थे।

इसलिए यह कहना गलत है कि वे तस्कर थे, असम पुलिस की केवल लोगों के मन में भ्रम पैदा करने की चाल है। मुकरोह घटना की सीबीआई जांच शुरू करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए सिएम ने कहा कि अगर केंद्रीय एजेंसी द्वारा राज्य में ‘अवैध कोयला परिवहन’ की जांच की जाए, तो उन्हें भी खुशी होगी।

पद्मावती ने सूर्यप्रभा वाहनम पर आकाशीय सवारी की 

पद्मावती ने सूर्यप्रभा वाहनम पर आकाशीय सवारी की 

इकबाल अंसारी 

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति के निकट तिरुचनूर में चल रहे वार्षिक कार्तिक ब्रह्मोत्सवम के सातवें दिन शनिवार को देवी पद्मावती देवी ने शक्तिशाली सूर्यप्रभा वाहनम पर आकाशीय सवारी की और सूरज की तेज किरणों ने वाहनम की चमक को और अधिक बढ़ा दिया।

देवी को अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए चारों माडा सड़कों पर सूर्यप्रभा वाहनम पर सवार किया गया था। तिरुमाला के दोनों पुजारी, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य अशोक कुमार, संयुक्त कार्यकारी अधिकारी वीरब्रह्मम और अन्य लोग भी इस मौके पर उपस्थित थे।

जातियों और समुदायों का भावनात्मक रूप से शोषण 

जातियों और समुदायों का भावनात्मक रूप से शोषण 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि “वोट के सौदागर” और “जातिवाद और सांप्रदायिकता के समूह” अपने स्वार्थपरक राजनीतिक हितों के लिए कुछ जातियों और समुदायों का भावनात्मक रूप से शोषण कर रहे हैं। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना के समर्थन में “खिचड़ी पंचायत” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिकता लोगों की समृद्धि होनी चाहिए न कि “राजनीतिक अत्याचार”।

उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की रोशनी को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए ईमानदार और अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की “एमवाई” (मोदी-योगी) सरकार ने प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश की यात्रा की गति बढ़ा दी है और स्पष्टता व विश्वसनीयता के साथ काम कर रही है।

नकवी ने कहा कि मोदी-योगी का “बिना भेदभाव के सशक्तिकरण” हर जरूरतमंद के जीवन में खुशियों की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को विकास में बराबर का भागीदार बनाया है। भड़काऊ भाषण मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान को दोषी पाए जाने के बाद अयोग्य ठहराए जाने पर रामपुर में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

युवक ने नाले में डुबोकर मारा चूहा, रिपोर्ट दर्ज 

युवक ने नाले में डुबोकर मारा चूहा, रिपोर्ट दर्ज 

संदीप मिश्र 

बदायूं। एक युवक को चूहे की जान लेना महंगा पड़ गया। मजाक करते हुए पत्थर में रस्सी से चूहे की पूंछ बांधकर नाले में बार-बार डुबोकर हंस रहा था। आसपास खड़े बच्चे हंस रहे थे। प्यूपिल ऑफ एनिमल के अध्यक्षपशु प्रेमी ने वहां से गुजरते समय युवक को ऐसा करने से रोका। युवक नहीं माना और पत्थर सहित चूहा नाले में फेंक दिया। अध्यक्ष ने चूहे को बाहर निकाला लेकिन चूहे की मौत हो गई। अध्यक्ष की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि वह बुधवार को शहर के पनवाड़ी बिजली घर के पास से गुजर रहे थे। पास में एक युवक कुछ बच्चों के साथ हंस रहा था। युवक खुद नाले किनारे पर बैठकर कुछ कर रहा था और आनंदित हो रहा था। विकेंद्र शर्मा युवक के पास गए। देखा युवक ने एक चूहे की पूंछ पत्थर से बांधी है। चूहे को बार-बार नाले में डुबा रहा है।

विकेंद्र शर्मा ने युवक से यह करने को मना किया। युवक नाले किनारे से उठा और पत्थर समेत चूहा नाले में फेंक दिया। विकेंद्र शर्मा उसपर गुस्सा हो गए। नाराजगी जताते हुए वीडियो बनाते हुए युवक का नाम पूछा। उसने अपना नाम मनोज कुमार बताया। उससे नाले से चूहा बाहर निकालने को कहा तो युवक झगड़ा करने लगा। विकेंद्र खुल नाले में घुस गए। चूहे को बाहर निकाल लिया, लेकिन कुछ समय के बाद ही चूहे की मौत हो गई।

विकेंद्र शर्मा कोतवाली सदर गए और तहरीर देकर जानकारी दी। पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए चूहा बरेली आईवीआरआई भेजा गया है। सदर कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाबूलाल ने भाजपा की पुन: सदस्यता ग्रहण की

बाबूलाल ने भाजपा की पुन: सदस्यता ग्रहण की

मनोज सिंह ठाकुर 

मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपूर जिले के विजयपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस के नेता बाबूलाल मेवरा ने शनिवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पुन: सदस्यता ले ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विजयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

मेवरा इसके पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था। फिर वे बसपा छोड़कर कांग्रेस शामिल हो गए थे। तोमर ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

दिग्गज एक्टर गोखले का 75 साल की उम्र में निधन 

दिग्गज एक्टर गोखले का 75 साल की उम्र में निधन 

कविता गर्ग 

मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर विक्रम गोखले का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। विक्रम ने 26 नवंबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 18 दिनों से एडमिट थे। उनकी हालत 23 नवंबर से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 

विक्रम कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे

हिंदी सिनेमा और छोटे पर्दे के अलावा विक्रम ने मराठी थिएटर का भी नाम कमाया। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी थिएटर और फिल्मों के एक्टर थे। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत को भारतीय फिल्मों की पहली एक्ट्रेस बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले भी फिल्मों से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने भारतीय सिनेमा की पहली बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

अमिताभ के साथ शुरू किया सफर, कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी

विक्रम ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से अपना सफर शुरू किया था। स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। 

कई सीरियल्स का भी हिस्सा रहे थे

विक्रम गोखले कई टीवी सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध में काम किया। विक्रम ने साल 2010 में बतौर निर्देशक मराठी फिल्म अघात बनाई। थिएटर में उनके योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 2013 में मराठी फिल्म 'अनुमति' में शानदार एक्टिंग के लिए वे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे।

विक्रम को अमिताभ ने घर दिलाया था, कहते थे- सबने अमिताभ की सफलता देखी, मैंने स्ट्रगल देखा

करियर के शुरुआती दिनों में विक्रम गोखले को मुंबई में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनके पास रहने के लिए घर ना कोई घर था, ना ही किसी का आसरा। जब उनकी इस समस्या के बारे में अमिताभ बच्चन को पता चला तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को विक्रम गोखले के घर के लिए चिट्ठी लिखी थी। उनके इसी चिट्ठी के आधार पर विक्रम गोखले को मुंबई में सरकारी आवास मिला। अमिताभ का ये अहसान वो कभी नहीं भूले। जब भी वे मीडिया से अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते तो इस घटना का जिक्र जरूर करते थे।

विक्रम ने एक इंटरव्यू में अमिताभ के बारे में कहा था कि वे भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन एक्टर हैं। जब मैं उनकी तारीफ करता हूं तो मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है। हम दोनों एक दूसरे को 55 साल से जानते हैं और मैं ये कह सकता हूं कि वो एक जेंटलमैन हैं। मेरा मानना है कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सक्सेस देखा है, लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है। अगर लोग ये जानना चाहते है कि एक्टिंग क्या है, तो उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्में देखनी चाहिए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-46, (वर्ष-06)

2. रविवार, नवंबर 27, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:45, सूर्यास्त: 05:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

षड्यंत्रों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं 'भाजपा'

षड्यंत्रों पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं 'भाजपा'


भाजपा विधि प्रकोष्ठ और भाजपा नेता हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों से अनजान बनकर झूठ बोल रहे हैं

रमन सरकार ने षडयंत्रपूर्वक ननकीराम कंवर कमिटी और सीएस कमिटी के आंकड़े छुपाये, अब भाजपाई घलियाली आंसू बहा रहे हैं

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र आरक्षण विरोधी है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ अनर्गल बयानबाजी कर, दूसरों पर दोष मढ़कर रमन सरकार के षड्यंत्रों पर पर्दा डालने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। जब रमन सरकार के दौरान 58 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया तब प्रमाणित आधार प्रस्तुत करने और नवी अनुसूची में शामिल करवाने की ज़िम्मेदारी तत्कालिन रमन सिंह सरकार की थी, लेकिन जानबूझकर इरादातन अकर्मण्यता दिखाई गई। उस वक्त भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता मुंह में दही जमाए बैठे थे। हाईकोर्ट के निर्णय में उल्लिखित तथ्य और ननकीराम कंवर के बयान से भाजपा के आरक्षण विरोधी पाप उजागर हो चुके हैं।

हाईकोर्ट के निर्णय में यह भी स्पष्ट है कि आरक्षण के आधार के लिए तथ्य जुटाने गठित नानकीराम कंवर और सीएस की अध्यक्षता में जो दो कमेटियां बनाई गई थी उनके दस्तावेज  का उल्लेख न शपथ पत्र में था, जो 2018 से पूर्व ही जमा किए जा चुके थे। भूपेश बघेल सरकार आने के बाद न्यायालय ने दस्तावेज़ ग्राह्य करने से इस आधार पर इनकार कर दिया कि पूर्ववर्ती रमन सरकार ने शपथ पत्र में कमेटियों के दस्तावेजों का ज़िक्र ही नहीं किया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा तो मुखौटा है इनके पितृ संघठन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण विरोधी बयान सर्वविदित है। हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने 2006 के वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानो को शिथिल कर आदिवासी हितो पर प्रहार किया तब भी भाजपा नेता मौन थे। 2023 में होने वाली जनगणना के जनसंख्या रजिस्टर में जाति के कालम को शामिल करने से मोदी सरकार ने इनकार किया तब भी भाजपाई मौन है। केंद्रीय सचिवालय में बिना आईएएस परीक्षा पास किए, बिना आरक्षण, लेटरल एंट्री से अपने पूंजीपति मित्रों के कार्पोरेट कर्मचारियों को सीधे अधिकारी बना रहे हैं, सरकारी उपक्रमों के अंधाधुंध निजीकरण से आरक्षित वर्ग के युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकारों को बेच रही है मोदी सरकार, तब भी भाजपा के तमाम नेता मौन है।

इसी तरह जब रमन सिंह के कुशासन में संविधानिक दायित्व निभाने की ज़िम्मेदारी थी, रमन सरकार को न्यायालय में पक्ष रखने और नवीं अनुसूची में शामिल करवाने का दायित्व था तब भाजपा विधि प्रकोष्ठ मौन रहे। रमन सरकार के दौरान 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में कोई प्रयास नहीं किया गया। अब भूपेश सरकार ईमानदार प्रयास कर रही है तो भाजपाई घलियाली आंसु बहा रहे हैं।

सीजी: सेंटर में वाराणसी ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन हुआ 

सीजी: सेंटर में वाराणसी ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन हुआ 


वाराणसी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का स्टॉल,आकर्षण का मुख्य केंद्र

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 25 नवंबर 2022 को वाराणसी ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन हुआ। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण, इस ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन, माननीय विधायक वाराणसी श्री सौरभ श्रीवास्तव और अध्यक्षता डायरेक्टर एयरपोर्ट अथॉरिटी वाराणसी,श्रीमती आर्यमा सान्याल ने की।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक और अतिथि गण उपस्थित थे। वाराणसी ट्रैवल मार्ट में केरला टूरिज्म, वाराणसी टूरिज्म, जम्मू-कश्मीर टूरिज्म, गुजरात टूरिज्म,पांडिचेरी टूरिज्म, झारखंड टूरिज्म,तेलंगाना टूरिज्म, विभिन्न राज्यों के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट्स और होटलियर्स भी सहभागिता कर रहे हैं। दिनांक 25 नवंबर 2022 से प्रारंभ हुए इस तीन दिवसीय ट्रैवल मार्ट का समापन 27 नवंबर 2022 को होगा। इस ट्रेवल मार्ट के दूसरे दिन B To B मीटिंग आयोजित की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी अपने राज्य के पर्यटन स्थलों, रिसोर्ट्स,विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर आधारित प्रेजेंटेशन भी  प्रस्तुत करेंगे ताकि राज्य में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को छत्तीसगढ़ की विभिन्न विशेषताओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...