रविवार, 13 नवंबर 2022

भारत में आज मनाया जाएगा बाल दिवस, जानिए 

भारत में आज मनाया जाएगा बाल दिवस, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के (जयंती) जन्म के दिन को “बाल दिवस” ​​​​के रूप में मनाया जाता है। “बाल दिवस” हर साल भारत में 14 नवंबर को मनाया जाता है। “चाचा नेहरू” बच्चों से बेहद प्यार करते थे, उनके साथ बहुत बातचीत करते थे। बाल दिवस को पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है। जानिए हम पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में बाल दिवस क्यों मनाते हैं, इस दिन का महत्व और बच्चों के अधिकार ?

बाल दिवस 2022: इतिहास, महत्व

भारत में, बाल दिवस 20 नवंबर को 1964 तक मनाया गया क्योंकि विश्व बाल दिवस उसी तारीख को मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के के रूप में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का फैसला हुआ।

पंडित नेहरू हमेशा बच्चों और उनके अधिकारों के लिए आगे बढ़े। बच्चों के लिए उनके प्रसिद्ध कोट्स में से एक है, “आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें लाएंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।” बच्चों की शिक्षा के लिए उनके पास बहुत विकसित दृष्टि थी। एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान उनके ही नजरिए के अनुसार स्थापित किए गए हैं।

बाल दिवस 2022: बच्चों के अधिकार

-6-14 साल के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अधिकार-किसी भी खतरनाक रोजगार से सुरक्षित होने का अधिकार-बचपन की देखभाल और शिक्षा का अधिकार-दुरुपयोग से सुरक्षित रहने का अधिकार-स्वस्थ तरीके से विकास करने के लिए समान अवसरों और सुविधाओं का अधिकार।

स्कूलों में बाल दिवस की छुट्टी?

बाल दिवस कोई अवकाश नहीं है। स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान बाल दिवस मनाते हैं और छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाने का ऐलान 

पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाने का ऐलान 

भानु प्रताप उपाध्याय

मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। देर शाम रालोद की ओर से लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया गया। टिकट का ऐलान होते ही मदन भैया देर शाम आर्शीवाद लेने सिसौली पहुंचे।

जयंत चौधरी ने रविवार को जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र में पीपलहेडा, तिसंग तथा मंसूरपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं के आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद राजपाल सैनी, संजय राठी तथा अभिषेक चौधरी को सोंपी गई थी। इन तीनों नेताओं का नाम खतौली से रालोद के संभावित उम्मीदवारों में भी माना जा रहा था। तीनों जनसभाओं में भीड भी जुटी।

धूमधाम के साथ निकाली जाएगी 'भैरव' की शोभायात्रा

धूमधाम के साथ निकाली जाएगी 'भैरव' की शोभायात्रा

भानु प्रताप उपाध्याय

मुजफ्फरनगर। सोमवार को नई मंडी स्थित श्री बाला जी धाम से श्री महाकाल बटुब भैरव बाबा की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर में स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर पर पहुंचेगी।

गांव कल्लरपुर कछौली में श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी का सिद्ध पीठ मंदिर है। यहां पर श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत 14 नवम्बर सोमवार को श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा से शुरू की जाएगी। यात्रा बालाजी धाम से शुरू होकर पटेल नगर, वकील रोड, गौशाला रोड आदि से होते हुए भोपा पुल पर पहुंचेगी। यहां से यात्रा बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड से शिव चौक से रूडकी रोड होते हुए शहाबुद्दीनपुर रोड से गांव कल्लरपुर स्थित सिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी।

तिवारीपुर का ऐतिहासिक मेला और दंगल संपन्न

तिवारीपुर का ऐतिहासिक मेला और दंगल संपन्न

संदीप मिश्र

प्रतापगढ़। तिवारीपुर का ऐतिहासिक मेला और दंगल रविवार 13 नवंबर को संपन्न हुए। इसके मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी थे। बता दें कि ग्राम पंचायत बनवारपुर के मजरा तिवारीपुर में उक्त दंगल और मेले का आयोजन 50 वर्षों से भी अधिक समय से होता आ रहा है। इस बार यह 52वां आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत गांव के ही स्व. शारदा प्रसाद तिवारी ने युवाओं में कुश्ती कला के प्रति रुचि जगाने के लिए की थी। उनके निधन के बाद गांव के लोगों ने उनके अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आज इस दंगल में प्रयागराज, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, मिर्जापुर आदि जिलों के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार प्रथम पुरस्कार के रूप में रेसिंग साइकिल प्रदान की जाएगी। शगुन ग्रुप चौक प्रयागराज की तरफ से पहलवानों को प्रथम द्वितीय तृतीय के रूप में प्रयाग शगुन गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अतिथियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर प्रयाग शगुन गौरव से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रभाकर साहनी और थाना प्रभारी श्री सर्वेश सिंह को स्मृति चिन्ह शगुन गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए आदरणीय श्री कृष्णानंद तिवारी वा स्थानी सम्मानित लोग उपस्थित थे, साकिर पहलवान विजय हुए उन्हें रेसलिंग साइकिल प्रयाग। गौरव सम्मान व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी संपन्न, समाज को मजबूत करने हेतु बल दिया

गोष्ठी संपन्न, समाज को मजबूत करने हेतु बल दिया

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। रविवार को अखिल भारतीय योगी उपाध्याय सेवा समिति की एक विचार गोष्ठी प्रधान की धर्मशाला दोघट में संपन्न की गई। जिसमें अपने विचार रखते हुए अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार, योगी व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र नाथ योगी ने समाज की एकता पर बल देते हुए समाज को संगठित होकर समाज को मजबूत करने के लिए बल दिया और अखिल भारतीय योगी नाथ जोगी उपाध्याय, सेवा समिति प्रदेश महासचिव योगी शिव कुमार उपाध्याय ने समाज में शिक्षा संगठन राजनीति में भागीदारी व सामाजिक उत्थान व समाज के युवा साथियों को अखिल भारतीय योगी नाथ जोगी उपाध्याय सेवा समिति के सदस्य अधिक से अधिक बने और समाज को मजबूत करें।

संचालन मास्टर सुनील कुमार उपाध्याय, अध्यक्षता अतर सिंह योगी ने की सभा में डॉ वेद पाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल दरोगा, मोनू पंवार, जिला अध्यक्ष बागपत चंद्रपाल जोगी, जिला अध्यक्ष शामली डॉ प्रदीप कुमार, शामली शोभाराम प्रवीण कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार टिकरी सूरजमल, रणवीर उपाध्याय, बुध सिंह आदि मौजूद रहे।

41वां रामायण मेला, पोस्टर का लोकार्पण: सीएम 

41वां रामायण मेला, पोस्टर का लोकार्पण: सीएम 

संदीप मिश्र

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या में होने वाले 41वें रामायण मेले के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के पोस्टर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया है। यह लोकार्पण मुख्यमंत्री आवास में रामायण मेला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। रविवार को यहां समिति संयोजक आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टर में रामायण मेला में होने वाले द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के क्रम में राम बारात आगमन, पांव पूजन की रस्म, चारों भाइयों का अग्नि का फेरा और सभी वर वधु का ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त करने की लीला को दर्शाया गया है। आवरण छवि को उकेरने का कार्य वैष्णवी गुप्ता एवं प्रिया गुप्ता ने किया।

उन्होंने बताया कि आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहला पोस्टर श्री राम जन्मभूमि के गर्भगृह से लोकार्पित किया गया था। इस अवसर पर मेला समिति के महामंत्री प्रो वीएन अरोड़ा और छवि उकेरने वाली दोनों कलाकार भी मौजूद रहीं।

मेरठ में दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौंत

मेरठ में दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौंत

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में दूषित पानी पीने से चार लोगों की मौंत हो गई है। जबकि 200 से अधिक लोग बीमार हैं। बीमारों का इलाज मेरठ और सरधना के अस्पतालों में चल रहा था। आज इलाज के दौरान मोहम्मद अनीस ने भी दम तोड़ा। बताया गया कि मोहम्मद अनीस की हालत बिगड़ने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। 

इससे पहले रेखा (56) और सलमान (21) की भी मौत हो गई थी। दूषित पानी से मंडी चमारान में यह चौथी मौत है जिससे बस्ती के लोगों में दहशत फैली हुई है। अभी तक प्रशासन ने लापरवाही और बीमारी के कारण को लेकर पालिका प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि महिला के पेट में इंफेक्शन हो गया था। 

वहीं लोगों के बीमार होने के बाद नगर के लोग दहशत में हैं। यहां तक कि वे पानी पीने से डर रहे हैं। मजबूरन लोग बाहर से बोतल बंद पानी ला रहे हैं। पालिका ने पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि टंकी के पानी में सफेद रंग आ रहा था। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में प्रथमदृष्टया पालिका प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

कविता गर्ग

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया है। जहां कई लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये ‘समाप्त’ करने के लिए निकले हैं। राउत ने कहा कि नौ नवंबर को जेल से बाहर आने के बाद फिर से उन्हें ऐसा अनुभव हुआ।राज्यसभा सदस्य राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने गत एक अगस्त को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था और नौ नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। रविवार से राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपना स्तंभ ‘रोखठोक’ फिर से लिखना शुरू किया है।

राउत ने दावा किया, ‘‘नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मुझसे (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता) देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिये, तो मैंने जवाब दिया कि वह सच बोल रहे हैं, इस पर मीडिया कहने लगा कि मैंने नरम रुख अपना लिया है।’’

शिवसेना नेता ने दावा किया, ‘‘लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है।’’ राउत ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं।’’

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

नरेश राघानी

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के स्टार्ट अप के मामलें में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से रोजगार मेला डिजिफेस्ट-जॉबफेयर- 2022 के समापन समारोह में मुखातिब होते हुए कहा कि इस मेले से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल रहा है जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है। उन्हाेंने बताया कि यहां केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने भी कहा है कि राजस्थान स्टार्ट अप के मामले में आगे निकल रहा है।

उन्हाेंने कहा कि स्टार्ट एप के मामले में निजी क्षेत्र में बेंगलुरु और हैदराबाद आगे चल रहे है, लेकिन सरकार क्षेत्र में राजस्थान आगे निकल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय आईटी के क्षेत्र में क्रांति आने से मोबाइल हर व्यक्ति की मुट्ठी में है। उन्होंने कहा कि 22 साल पहले मैंने अध्ययन मिशन चलाया था जिसमें 600 तरह की सेवाएं गांव वालों को उपलब्ध करायी थी। हर विभाग की अपनी-अपनी वेबसाइट है और सभी विभाग अपनी सेवाएं देते है। उन्होंने कहा “ 22 साल पहले मैंने मिशन शुरू किया और जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बना तो मैंने तीन प्रतिशत बजट हर विभाग का आईटी के लिए रखा था, उसका बहुत अच्छा असर पड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने भी भामाशाह केन्द्र बनाया जिसे हम लोग अभी इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गए हैं। ”

गहलोत ने कहा डिजिफेस्ट-जॉबफेयर से इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र के बच्चों को अवसर मिला है और सभी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जयपुर टेक्नो हब है जिसमें भरतपुर, कोटा और चुरु में इेकोसिस्टम शुरू हो गया है। पहले 1700 स्टार्ट अप थे जो अब बढ़कर 3000 हो गए है। इससे 21000 लोगों को रोजगार मिले हैं। इस रोजगार मेले में 1800 को जॉब ऑफर किया है। मुख्यमंत्री से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के बारे में पूछने पर उन्हाेंने बताया कि यह एक बड़ी परियोजना है और स्वयं प्रधानमंत्री ने लोक सभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में इस परियोजना के बारे में 14 जिलों के नाम लेते हुए कहा था कि यह एक बड़ी परियोजना है और हम इसे सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री के आश्वासन के बावजूद अभी तक इस परियोजना की घोषणा नहीं की गयी हैं। पूर्वी राजस्थान के इन 14 जिलों में सिंचाई और पेयजल का संकट है। उनके मंत्री जो राजस्थान से है वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 सांसद केन्द्र में हैं। देश में 16 परियोजनाएं चल रही है क्या राजस्थान के लिए एक परियोजना नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ईआरसीपी को लागू नहीं कर रहे हैं। श्री गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात मॉडल कुछ नहीं है वह सिर्फ मोदी मॉडल है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात की जनता समझ गयी है और वहां बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज हिमाचल के अंदर भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर मुद्दा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस जीत रही है। गुजरात में भी ओपीएस को लेकर मुद्दा गरम है और आने वाले समय में वहां की जनता सत्तारूढ सरकार को सबक सिखायेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी और देश में हिंसा न बढ़े। देश में अमन और शांति से रहे और आपसी भाईचारा बना रहे तथा संविधान के मुताबिक देश चले जैसा कि देखा गया की संविधान की धज्जियां उड़ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की किसी भी बात पर असहमति व्यक्त करने पर उसे देशद्रोही माना जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे जनता का समर्थन मिल रहा है। 

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

अकांशु उपाध्याय/राणा ओबरॉय

नई दिल्ली/चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन जाएगा। सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के लोकार्पण के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा भारत आने वाले आठ वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल की मांग पर आश्वासन दिया कि इसके प्रयास किये जाएंगे।

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया हैजो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गयाजिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है।

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान मेंतंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गयाजिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईंजिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरहसीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...