सोमवार, 5 सितंबर 2022

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

काबुल: रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ 

अखिलेश पांडेय 

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को फिर धमाका हुआ है। काबुल में रूसी दूतावास के पास जोरदार धमाके की जानकारी मिली है। सोमवार को काबुल के दारूल अमन रोड पर रूस के दूतावास के पास बड़ा धमाका हुआ। काबुल में महज 72 घंटे में दूसरा ब्लास्ट है, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है।इसके अलावा अनेक लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो रूसी राजनयिकों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

इससे पहले शनिवार को दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक स्कूल में हुए धमाके में 4 बच्चों की मौत हो गई थी और 3 घायल हो गए थे। वहीं शुक्रवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की गुजरगाह मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ था। इस धमाके में मस्जिद के इमाम मुजीब रहमान अंसारी सहित 18 लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हो गए थे।

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

क्रिकेटर अर्शदीप को खालिस्तानी बताया: विकीपीडिया 

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए क्रिकेटर को खालिस्तान का बताएं जाने की बात को लेकर नाराज हुई सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर दुनिया भर में पहचाने जाने वाली सोशल साइट विकिपीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का रहने वाला बताया गया है। सरकार ने विकिपीडिया पर अर्शदीप सिंह को खालिस्तान देश का बताए जाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है। जिसके चलते आईटी मंत्रालय की ओर से अब विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया है?

विकिपीडिया से यह बात भी पूछी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उसके पास क्या प्लान है? इस बीच जानकारी मिल रही है कि अर्शदीप सिंह केेेे विकीपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब राज्य के पुरी कस्बे से किसी व्यक्ति ने इस जानकारी में बदलाव किया है।उल्लेखनीय है कि अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब लिख दिया गया था।

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

हिजाब नियम का पालन नहीं, महिलाओं पर शिकंजा 

सुनील श्रीवास्तव 

तेहरान। ईरान की सरकार का कहना है कि वह सार्वजनिक परिवहन में निगरानी तकनीक का इस्तेमाल कर उन महिलाओं पर शिकंजा कसेगी, जो नए हिजाब नियम का पालन नहीं कर रही हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान सरकार सार्वजनिक परिवहन में उन महिलाओं की पहचान करने के लिए ‘चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक’ का उपयोग करने की योजना बना रही है जो हिजाब पहनने के नए सख्त कानून का पालन नहीं कर रही हैं।

राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी द्वारा नए आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह बयान सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मुख्यालय के सचिव मोहम्मद सालेह हाशमी गोलपायेगानी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में घोषणा की कि सदाचार को बढ़ावा देने और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ निगरानी तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई के राष्ट्रीय “हिजाब और पवित्रता दिवस” ​​​​के ठीक एक महीने बाद 15 अगस्त को आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके खिलाफ महिलाओं ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और सोशल मीडिया पर, सड़कों, बसों और ट्रेनों पर बिना अपने सिर ढके खुद के वीडियो पोस्ट किए।

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

राहुल ने अहमदाबाद में रैली को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है, जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं। गुजरात में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने पर फोकस होगा। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है और सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

ब्रिटेन: कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा 

अखिलेश पांडेय 

लंदन। ब्रिटेन में एक कपल ने अपने बच्चे का नाम पकौड़ा रखा है। सुनकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सही है। यह कपल आयरलैंड में न्यूटाउनऐबी शहर के एक मशहूर रेस्त्रां कैप्टन टेबल में अक्सर जाते रहते थे। इन्होंने यहां पर मिलने वाली अपनी फेवरेट डिश पकौड़ा के नाम पर अपने बच्चे का नाम रख दिया।

रेस्त्रां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी दुनिया में आपका स्वागत है पकौड़ा। रेस्त्रां ने एक बिल की फोटो भी शेयर की है जिसमें पकोड़े दिख रहे हैं। ब्रिटेन की यह पकौड़ा नाम की डिश वहां की कोई अनोखी डिश नहीं है। यह भारत में चाय नास्ते के समय खाए जाने वाला हमारा पकौड़ा ही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग के फनी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने पकौड़ा को बधाई दी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-332, (वर्ष-05)

2. मंगलवार, सितंबर 6, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...