शनिवार, 27 अगस्त 2022

मनोरंजन: वेबसीरीज 'शिक्षा मंडल' का टीजर रिलीज

मनोरंजन: वेबसीरीज 'शिक्षा मंडल' का टीजर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान की आने वाली वेबसीरीज शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर शिक्षा मंडल रिलीज होने वाली है। इस वेबसीरीज में गौहर खान की मुख्य भूमिका है। शिक्षा मंडल का टीजर रिलीज हो गया है। 23 सेकेंड के इस टीजर में गौहर खान पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रही है।

टीजर की शुरुआत होती है गौहर खान की आवाज से जो कहती है 'सर ऐसा क्या है इस केस में की ऑर्डर सीधे होम मिनिस्टर से आए हैं' जिसके बाद एक अवाज आती है 'केस कुछ अलग है'। शिक्षा मंडल में गौहर खान के साथ पवन मल्होत्रा भी नजर आएंगे। इसे सैयद अहमद अफजल ने निर्देशित किया है।

ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली 

ललित ने 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। जस्टिस उदय उमेश ललित ने शनिवार को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्ठतम न्यायाधीश को राष्ट्रपति भवन में मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। वकालत करते हुए सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने मुख्य न्यायाधीश ललित का कार्यकाल 74 दिनों का होगा। वह आगामी आठ नवंबर तक इस पद पर रहेंगे। न्यायमूर्ति ललित शीर्ष अदालत के ऐसे दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं, जिन्हें वकालत करते हुए सीधे यहां न्यायाधीश और फिर मुख्य न्यायाधीश के पद पर पहुंचने का गौरव प्राप्त हुआ। इससे पहले यह सौभाग्य न्यायमूर्ति एस एम सीकरी को मिला था और वह जनवरी 1971 से अप्रैल 1973 तक 13वें मुख्य न्यायाधीश रहे।

नौ नवम्बर 1957 को महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मे न्यायमूर्ति ललित के पिता यू आर ललित बांबे उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ में अतिरिक्त अतिरिक्त न्यायाधीश थे। जून 1983 में एक वकील के रूप में उनका पंजीकरण हुआ और दिसंबर 1985 तक उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय में वकालत की थी। जनवरी 1986 में दिल्ली आकर वकालत जारी रखा। अप्रैल 2004 में उन्हें शीर्ष न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। उन्हाेंने कई मामलों में 'एमिकस क्यूरी' के रूप में भूमिका निभाई। उन्हें उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत सभी 2जी मामलों में सुनवाई के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था। वह दो कार्यकालों के लिए उच्चतम न्यायालय कानूनी सेवा समिति के सदस्य रहे और 13 अगस्त 2014 को शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।

भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति एन वी रमना करीब 16 महीनों तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहने के बाद 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। न्यायमूर्ति ललित के बाद न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ के भारत का 50वां मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना है। ऐसे में वह करीब दो साल तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रह सकते हैं।

'नेशनल कोजनरेशन अवार्ड' समारोह को संबोधित किया 

'नेशनल कोजनरेशन अवार्ड' समारोह को संबोधित किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि ऊर्जा की कमी का सामना कर रहे भारत को अपने कृषि क्षेत्र का विविधीकरण ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्रों में भी करने की जरूरत है। गडकरी ने यहां आयोजित नेशनल कोजनरेशन अवार्ड 2022 समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हर साल बड़ी राशि आयात पर खर्च करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम हर साल पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर 15 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। ऐसे में अब समय आ गया है कि हम कृषि क्षेत्र का विविधीकरण ऊर्जा एवं बिजली क्षेत्र की तरफ भी करें।’’ उन्होंने उद्योग जगत से वैकल्पिक ईंधनों पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि भविष्योन्मुख प्रौद्योगिकी की सहायता से कृषि क्षेत्र का विविधीकरण किया जा सकता है। 

गडकरी ने कहा, ‘‘हमारी 65-70 प्रतिशत आबादी कृषि पर ही निर्भर है। लेकिन हमारी कृषि वृद्धि दर सिर्फ 12-13 प्रतिशत है। अगला कदम सह-उत्पादन का होना चाहिए ताकि चीनी से मिलने वाले राजस्व को बढ़ाया जा सके। उद्योग को कम चीनी और अधिक उप-उत्पादों का उत्पादन करना चाहिए, जिसमें भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकी के लिए दृष्टिकोण और ज्ञान को पूंजी में बदलने वाला नेतृत्व भी हो।’’ उन्होंने कहा कि इस साल के लिए देश को 280 लाख टन चीनी के उत्पादन की ही जरूरत थी लेकिन 360 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिक चीनी उत्पादन के बजाय एथेनॉल पैदा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उद्योग जगत को एथेनॉल की मांग बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने देश में फ्लेक्स ईंधन से चलने वाले इंजन लाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘बजाज, हीरो और टीवीएस जैसी वाहन कंपनियां पहले से ही फ्लेक्स इंजन बना रही हैं और कई कार कंपनियों ने भी फ्लेक्स इंजन से चलने वाले मॉडल लाने का वादा किया है।’’ उन्होंने कहा कि ऑटोरिक्शा को भी बायो-एथेनॉल से चलाया जा सकता है। इसके अलावा निर्माण क्षेत्र के उपकरण भी वैकल्पिक ईंधन से चलाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी ने बायो-एथेनॉल से ट्रेन के संचालन वाली प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा बेहद परिष्कृत एथेनॉल का इस्तेमाल विमानन उद्योग में भी किया जा सकता है। वैमानिकी उद्योग इसके इस्तेमाल के तरीके तलाशने में जुटा हुआ है।’’

कीमत: अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी 

कीमत: अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/आबुधाबी। मुकेश अंबानी ने दुबई की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। खबर है, कि अंबानी फैमिली ने दुबई में समुद्र के किनारे एक आलीशान विला खरीदा है। इसकी कीमत तकरीबन 80 मिलियन डॉलर की कीमत बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दुबई शहर का अब तक का सबसे बड़ा आवासीय संपत्ति डील बताया जा रहा है। हालांकि, अंबानी की तरफ से दुबई संपत्ति डील को अभी सीक्रेट ही रखा गया है। इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आलीशान प्रापर्टी इस साल की शुरुआत में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी गई है। समुद्र तट के किनारे यह हवेली Palm आकार में है। यह द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित है और इसमें 10 बेडरूम, एक पर्सनल स्पा और इनडोर और आउटडोर पूल हैं। बता दें कि यहीं पर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख का भी प्रॉपर्टी है। यानी अनंत अंबानी अब इनके नए पड़ोसी होंगे। बता दें कि दुबई अल्ट्रा-रिच के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अनंत अंबानी की 93.3 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि अनंत मुकेश अंबानी छोटे बेटे हैं। दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अब 65 साल के हो गए हैं। ऐसे में वे धीरे-धीरे अपने बच्चों को बागडोर सौंप रहे हैं।

सोनाली की हत्या की जांच 'सीबीआई' से कराने की मांग

सोनाली की हत्या की जांच 'सीबीआई' से कराने की मांग 

इकबाल अंसारी 

पणजी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की शनिवार को मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस मामलें को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। फोगाट की मंगलवार को गोवा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य पुलिस ने उनके निजी सहायक सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा, ‘‘कई नेताओं ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन अंत में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हत्या के इस मामले में जो सामने दिखाई दे रहा है, उसके अलावा भी बहुत कुछ छिपा है। हर पहलू की जांच किए जाने की जरूरत है। सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-323, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 28, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...