गुरुवार, 14 जुलाई 2022

मजबूती: सेंसेक्स में 239 अंक की तेजी, कारोबार शुरू

मजबूती: सेंसेक्स में 239 अंक की तेजी, कारोबार शुरू

कविता गर्ग
मुंबई। बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को सेंसेक्स में 239 अंक की तेजी के साथ, मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया, जो वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुख को दर्शाता है।
30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 239.3 अंक बढ़कर 53,753.45 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक एनएसई निफ्टी 74.7 अंक चढ़कर 16,041.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के घटकों में सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब, एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख थे।
टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ गए।
एशिया में, शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार हरे निशान में थे। को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “भले ही जून के लिए अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़े 8.8 प्रतिशत की उम्मीद के मुकाबले 9.1 प्रतिशत पर आए, अमेरिकी बाजारों में मामूली गिरावट आई, 1 प्रतिशत से भी कम।बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 372.46 अंक या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 53,514.15 पर बंद हुआ। निफ्टी 91.65 अंक या 0.57 फीसदी गिरकर 15,966.65 पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत चढ़कर 100.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,839.52 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री जारी रखी।
“एफआईआई ने जुलाई की रैली का इस्तेमाल जुलाई की शुरुआत में बिकवाली थकावट के रूप में दिखाई देने के बाद और बड़ी बिक्री पर जोर देने के लिए किया है। यह नवीनीकृत एफआईआई बिक्री भालू को मजबूत कर सकती है लेकिन डीआईआई और खुदरा निवेशक हर गिरावट पर मजबूत खरीदार बनने की संभावना रखते हैं क्योंकि भारत के आर्थिक बुनियादी सिद्धांत मजबूत हैं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वैल्यूएशन आकर्षक है, खासकर उन सेगमेंट/स्टॉक्स में जहां एफआईआई बिक रहे हैं।”

राजनीति: चिदंबरम ने वित्तमंत्री सीतारमण पर कसा तंज

राजनीति: चिदंबरम ने वित्तमंत्री सीतारमण पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट किया, हमें ताज्जुब नहीं है कि वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) ने जुपिटर, प्लूटो और यूरेनस की तस्वीरें उस दिन ट्वीट कीं, जब मुद्रास्फीति (जून में) 7.01% (रहने) की खबरें आई थीं। उन्होंने आगे लिखा, सबसे पहले उन्हें (सीतारमण) एक नया सीईए (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) नियुक्त करना चाहिए।
कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि निर्मला सीतारमण ने अब अपने इकोनॉमिक एडवाइजर से उम्मीद छोड़ दी है। अब देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए ग्रहों को बुलाया है। इसके लिए अब उन्हें मुख्य आर्थिक ज्योतिषी करना चाहिए।
दरअसल 12 जुलाई को नासा ने यूरेनस और प्लूटो की तस्वीरों को ट्वीट के जरिए शेयर किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसे रिट्वीट कर दिया था। इसी को लेकर कांग्रेस ने उनपर कटाक्ष करना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल के नेताओं का कहना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विचार करने से अलग वित्त मंत्री यूरेनस और प्लूटो की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
वहीं 14 जुलाई को पी चिदंबरम ने दो ट्वीट में वित्त मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, हमें आश्चर्य नहीं है कि वित्त मंत्री ने बृहस्पति, प्लूटो और यूरेनस की तस्वीरें उस दिन शेयर की, जिस दिन मुद्रास्फीति 7.01% और बेरोजगारी 7.8% पर थी।
चिदंबरम ने लिखा कि अपने कौशल और आर्थिक सलाहकारों के कौशल से वित्त मंत्री ने उम्मीद करनी छोड़ दी है। वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था के बचाव के लिए ग्रहों को बुलाया है। इसके लिए उन्हें चीफ इकोनॉमिक एस्ट्रोलॉजर को नियुक्त करना चाहिए। वित्त मंत्री ने लिखा था कि नासा द्वारा अंतरिक्ष की पहली रंगीन तस्वीरों को शेयर करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिखा था कि तारकीय हवाएं, धूल और गैस की विशाल दीवारों को आकार देती हैं। यह दृश्य मनोहर है।

बलूचिस्तान: बारिश के कारण 65 लोगों की मौंत

बलूचिस्तान: बारिश के कारण 65 लोगों की मौंत 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मौसम इन दिनों कहर बनकर ढा रहा है। हो रही प्री-मानसून में 165 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं, 171 अन्य घायल बताये जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने घटना की जानकारी दी है। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र माना जा रहा है। जहां मूसलाधार बारिश के कारण 65 लोगों की मौंत हो चुकी है और 49 अन्य घायल हो गए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यहां अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यहां स्थानीय मीडिया ने बांध फटने की कई घटनाओं की सूचना दी, जिसकी चपेट में आकर कई घर और बुनियादी ढांचे बह गए।
बलूचिस्तान सरकार ने मंगलवार को प्रांत के मुख्यमंत्री के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि प्रांत में अगले एक महीने के लिए ऐसी ही बारिश होने का पूवार्नुमान लगाया गया है और इसी के मद्देनजर यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत लोगों को नदियों, बांधों और अन्य जलाशयों के करीब पिकनिक के लिए जाने से प्रतिबंधित किया जाएगा और इनमें तैराकी करने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।
देश की प्रांतीय राजधानी कराची सहित सिंध प्रांत में अलग-अलग हादसों में 38 लोगों की मौत हो गई, जहां एक सप्ताह से अधिक समय से भारी बारिश का कहर जारी है।
देश की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि सिंध और बलूचिस्तान अभी भी पिछले 13 दिनों से भारी मानसून की चपेट में हैं। इस दौरान वहां पिछले 30 साल के औसत से क्रमश: 625 प्रतिशत और 501 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

स्वास्थ्य: सेहत के लिए फायदेमंद है, अनार का जूस

स्वास्थ्य: सेहत के लिए फायदेमंद है, अनार का जूस 

सरस्वती उपाध्याय 
आपने बचपन से सुना होगा कि अनार सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। लेकिन न सिर्फ यह फल, बल्कि इसका जूस भी कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है। इसके रस में ऐसे पदार्थ होते हैं, जो धमनियों को लचीला बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ प्रोस्टेट और एंटीऑक्सिडेंट का समर्थन करते हैं।
जर्नल न्यूट्रीशन रिसर्च में प्रकाशित शोध के अनुसार, अनार के रस का रोज़ाना सेवन अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट फंक्शन को बेहतर बनाने में अधिक गुणकारी है। रोज़ इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी शरीर मज़बूत बनेगा। कई रिसर्च में ऐसा देखा गया है कि रोज़ एक गिलास अनार का जूस पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन (PSA) का स्तर कम होता है। एक व्यक्ति का पीएसए स्तर जितना ज़्यादा होगा, प्रोस्टेट कैंसर से उसकी मृत्यु का ख़तरा उतना ही बढ़ जाएगा।
अनार के जूस में कई एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो डेंटल प्लाक जमने से रोकते हैं। शोध में देखा गया कि अनार का जूस पीने से 12 फीसदी प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर कम हो गया। साथ ही इससे कैरोटिड धमनी में प्लाक को कम किया और हृदय को स्वस्थ रखते हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया।
अनार का जूस सेहत को बढ़ावा देने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है। यहां तक कि जूस में टैनिन होता है। जिसे पुनीकैगिन कहा जाता है। इसके साथ पॉलीफेनोल्स और एंथोसायनिन, जो शक्तिशाली रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सिडेंट के रूप में जाने जाते हैं। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनार के रस में रेड वाइन और ग्रीन-टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
अनार के रस में कुछ एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। हीलिंग फूड्स नाम की किताब के अनुसार, एंटीऑक्सिडेंट फ्लेवोनोल्स प्रोटीन की गतिविधि को काफी कम कर देते हैं, जो गठिया जैसी सूजन की स्थिति का कारण बनता है।
अनार के रस में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स की क्रिया को रोकने में मदद करते हैं। इसमें विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ब्राजील: डिलीवरी के दौरान प्रेग्नेंट महिला से रेप किया

ब्राजील: डिलीवरी के दौरान प्रेग्नेंट महिला से रेप किया

अखिलेश पांडेय
ब्रासीलिया। ब्राजील में डिलीवरी के दौरान एक डॉक्टर ने प्रेग्नेंट महिला से रेप किया। सीक्रेट कैमरा में यह वारदात रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसी दिन उसने डिलीवरी के लिए आए दो और महिलाओं के साथ भी यौन शोषण किया होगा। इन घटनाओं की जांच जारी है।
मामला ब्राजील के रियो डी जिनेरियो का है। यहां में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टर ने बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका ओरल रेप किया।32 साल के आरोपी डॉक्टर का नाम जियोवानी क्विंटेला बेजर्रा है।
डिलीवरी के दौरान महिला के पति को रूम से बाहर जाने को कहा गया था। उन्हें इस घटना की जानकारी घर जाकर मिली, जब उन्होंने टीवी पर डॉक्टर के अरेस्ट की खबर देखी। केस के इंवेस्टिंगेटिंग इनचार्ज डेलीगेट बारबरा लोम्बा ने कहा- मैंने इस तरह के मामले के बारे में पहले कभी नहीं सुना।
वीडियो में बेजर्रा, प्रेग्नेंट महिला को रेप करते दिखता है। वह भी तब जब सर्जिकल पर्दे के दूसरी तरफ कुछ ही फीट की दूरी पर दूसरे डॉक्टर्स मरीज की सी-सेक्शन सर्जरी कर रहे थे।
जिन स्टाफ मेंबर्स ने रेप का वीडियो रिकॉर्ड किया उन्होंने कहा कि उस दिन डॉक्टर ने दो और महिलाओं को पूरी तरह से बेहोश किया था। अब पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन दो महिलाओं का भी डॉक्टर ने रेप किया है। बता दें कि ब्राजील में रेप का दोषी पाए जाने पर 8 से 15 साल के जेल की सजा हो सकती है।

प्रयागराज: पुलिस कस्टडी से भागे, 2 कुख्यात अपराधी

प्रयागराज: पुलिस कस्टडी से भागे, 2 कुख्यात अपराधी 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज में बृहस्पतिवार को दो कुख्यात अपराधी पुलिस की कस्टडी से भाग गए। ये अपराधी दिल्ली पुलिस की कस्टडी से भागे हैं। पुलिस कर्मी अपराधियों को ट्रेन से ले जा रही थी और बीच में प्रयागराज में ही ये अपराधी फरार हो गए। दिल्ली पुलिस की कस्टडी से भागे दोनों अपनाधी कुख्यात हैं। हैरानी की बात है कि दिल्ली पुलिस की मुस्तैद सोती आखों के नीचे से बिहार के कुख्यात बदमाश भाग निकले। दिल्ली पुलिस इन अपराधियों को दिल्ली ले जा रही थी। दिल्ली में कई मामलों में ये अपराधी वांछित हैं। इन्हें पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था और वहां से ट्रेन के जरिए इन्हें डिब्रूगढ़ राजधानी से दिल्ली ले जा रहे थे।
प्रयागराज जंक्शन के निकलने के बाद जब दिल्ली पुलिस के सोते हुए सिपाहियों की आंख खुली तो उन्हें पता चला कि अपराधी तो फरार हो गए। संभावना जताई जा रही है कि प्रयागराज जंक्शन पर मौका देखकर और सिपाहियों को सोता देखकर वो अपराधी वहीं उतरकर फरार हो गए। नींद से जागने के बाद से दिल्ली पुलिस प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी कर रही है। इसकी जानकारी स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस के साथ प्रयागराज पुलिस को भी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिन अपराधियों को पुलिस ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी ये कई बड़े मामलों के मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि बिहार के कटिहार के रहने वाले नसीब शेख और मोहम्मद दिलशाद को दिल्ली पुलिस डिब्रूगढ़ राजधानी से दिल्ली ला रही थी। रास्ते में दोनों शातिर अपराधी फरार हो गए। दोनों दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने के आरोपी बताया जा रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी, 10 मिनट में तैयार करें

स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी, 10 मिनट में तैयार करें 

सरस्वती उपाध्याय  
स्ट्रॉबेरी का स्वाद काफी पसंद किया जाता है।स्ट्रॉबेरी से बनने वाला सैंडविच भी काफी टेस्टी होता है। लगभग हर घर में रोज ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी और हेल्दी हो, साथ ही बेहद कम वक्त में तैयार हो जाए। अगर आप भी इस समस्या का सामना करते हैं तो इस बार ब्रेकफास्ट में स्ट्रॉबेरी सैंडविच ट्राई कर सकते हैं।
आमतौर पर घरों में नाश्ते में सैंडविच बनाना बेहद कॉमन होता है। आप इस रेसिपी में थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए स्ट्रॉबेरी से सैंडविच तैयार कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी का स्वाद बेहतरीन होने के साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। आप इस रेसिपी को सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। अब तक अगर स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी को आपने ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि से इसे बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री...
ब्रेड स्लाइस – 4
स्ट्रॉबेरी – 1 कप
मलाई – 1 कप
शहद – 1 टेबलस्पून

अधिनियम 1991 का समर्थन, हलफनामा दाखिल

अधिनियम 1991 का समर्थन, हलफनामा दाखिल

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 या धर्मस्थल कानून-1991 के समर्थन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। ये कानून काशी, मथुरा समेत सभी विवादित धर्मस्थलों के लिए अहम है। बोर्ड ने आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है की 1991 के धर्मस्थल कानून का पालन करना सरकार और न्यायपालिका की जिम्मेदारी है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ के तहत हर धर्मस्थल का मूल कैरेक्टर वही रहेगा जो 15 अगस्त 1947 में था। यानी उस दिन जो जगह मस्जिद या मंदिर थी वो आगे भी मस्जिद या मंदिर ही रहेगी। बोर्ड का ये हलफनामा बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका के जवाब में आया है। अश्विनी उपाध्याय ने इस कानून को रद्द करने की मांग की है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ काशी और मथुरा समेत सभी धर्मस्थलों के लिए अहम है, जहां कहीं भी उस जगह को ले कर विवाद हो रहा है। इन सभी मामलों में इस कानून की संवैधानिकता अहम रहेगी।इसीलिए इस कानून को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कुछ लोगों का तर्क है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर अपना फैसला दे सकता है, तो इसी तरह के और भी विवादों पर कोर्ट क्यों नहीं विचार कर सकता है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंहाराव की सरकार ने बनाया था। इसका उद्देश्य सभी विवादित धार्मिक स्थलों के बारे में सरकार के रूख को साफ करना और सभी समुदायों को सरकार की मंशा के बारे में एक साफ संदेश देना था। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के सर्वे के आदेश के बाद से इस कानून की प्रासंगिकता बढ़ गई है। इसके दायरे में धार्मिक महत्व की इमारतों के साथ ही कुछ ऐतिहासिक महत्व की इमारतें भी शामिल हैं।

वजन कम करने में सहायक माना जाता है, देसी घी

वजन कम करने में सहायक माना जाता है, देसी घी 

सरस्वती उपाध्याय 
देसी घी हमेशा से सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि, इसमें ढेर सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। हर फिटनेस फ्रीक इंसान के लिए देसी घी फायदेमंद है। इससे मसल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन, इसमें मौजूद हेल्दी फैट को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि क्या देसी घी का सेवन वाकई इतना फायदेमंद है कि ये वजन घटाने में मदद कर सकता है ?
आज हम आपको बताएंगे कैसे घी डाइटिंग के समय वजन घटाने में कारगर होता है ?

घी के फायदे...
नेटमेड्स के अनुसार घी में अंदर लिनोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में सहायक माना जाता है। देसी घी में पाए जाने वाला सैचुरेटेड फैट शरीर के जिद्दी फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही घी के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिसके कारण आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को सोखने और एनर्जी देने में मदद करता है। घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को रोकते हैं। साथ ही यह हार्मोन संतुलन के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।
घी डोकोसैक्सिनोइक एसिड का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। डोकोसैक्सिनोइक एसिड के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह हमारे शरीर में नहीं बनता है, इसलिए इसे खाने के जरिए लेना आवश्यक होता है। डीएचए कैंसर, हार्ट अटैक, इंसुलिन प्रतिरोध, अर्थराइटिस और अटेंशन डेफिशिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक है। घी दिमाग को भी शांत कर मेमोरी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कुछ लोगों को हिचकी आने की शिकायत रहती है। जिनको बार-बार और लगातार हिचकी आने से परेशानी होती है, वे हिचकी को दूर करने के लिए एक चम्मच घी खा सकते हैं।

मिश्रित वित्त व निजी पूंजी का लाभ, बल दिया

मिश्रित वित्त व निजी पूंजी का लाभ, बल दिया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए मिश्रित वित्त और निजी पूंजी का लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया। सीतारमण इंडोनेशिया के बाली में आयोजित वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की तीसरी जी20 बैठक में ‘जलवायु परिवर्तन के लिए सतत वित्त गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित कर रही थीं।
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने टिकाऊ वित्त को बढ़ाने तथा सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) की भूमिका, मिश्रित वित्त और निजी पूंजी का लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया। सीतारमण ने ऊर्जा बदलाव के लिए भारत की द्विपक्षीय योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऊर्जा सम्मिश्रण में नवीकरणीय घटकों को बढ़ावा देना और ऊर्जा सक्षमता एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी नीतिगत कदमों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।
मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘पंचामृत’ रणनीति पर जोर दिया जिसकी संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल ग्लासगो में आयोजित जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई में ‘पंचामृत’ तत्वों के इस्तेमाल का संकल्प लिया था। सीतारमण ने इंडोनेशिया की वित्त मंत्री मुल्यानी इंद्रावती के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री लॉरेंस वांग से भी मुलाकात की।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-279, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जुलाई 15, 2022
3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...