गुरुवार, 14 जुलाई 2022

प्रयागराज: पुलिस कस्टडी से भागे, 2 कुख्यात अपराधी

प्रयागराज: पुलिस कस्टडी से भागे, 2 कुख्यात अपराधी 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज में बृहस्पतिवार को दो कुख्यात अपराधी पुलिस की कस्टडी से भाग गए। ये अपराधी दिल्ली पुलिस की कस्टडी से भागे हैं। पुलिस कर्मी अपराधियों को ट्रेन से ले जा रही थी और बीच में प्रयागराज में ही ये अपराधी फरार हो गए। दिल्ली पुलिस की कस्टडी से भागे दोनों अपनाधी कुख्यात हैं। हैरानी की बात है कि दिल्ली पुलिस की मुस्तैद सोती आखों के नीचे से बिहार के कुख्यात बदमाश भाग निकले। दिल्ली पुलिस इन अपराधियों को दिल्ली ले जा रही थी। दिल्ली में कई मामलों में ये अपराधी वांछित हैं। इन्हें पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया था और वहां से ट्रेन के जरिए इन्हें डिब्रूगढ़ राजधानी से दिल्ली ले जा रहे थे।
प्रयागराज जंक्शन के निकलने के बाद जब दिल्ली पुलिस के सोते हुए सिपाहियों की आंख खुली तो उन्हें पता चला कि अपराधी तो फरार हो गए। संभावना जताई जा रही है कि प्रयागराज जंक्शन पर मौका देखकर और सिपाहियों को सोता देखकर वो अपराधी वहीं उतरकर फरार हो गए। नींद से जागने के बाद से दिल्ली पुलिस प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी कर रही है। इसकी जानकारी स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस के साथ प्रयागराज पुलिस को भी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिन अपराधियों को पुलिस ट्रेन से दिल्ली ले जा रही थी ये कई बड़े मामलों के मास्टरमाइंड है। पुलिस ने बताया कि बिहार के कटिहार के रहने वाले नसीब शेख और मोहम्मद दिलशाद को दिल्ली पुलिस डिब्रूगढ़ राजधानी से दिल्ली ला रही थी। रास्ते में दोनों शातिर अपराधी फरार हो गए। दोनों दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने के आरोपी बताया जा रहे हैं।

स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी, 10 मिनट में तैयार करें

स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी, 10 मिनट में तैयार करें 

सरस्वती उपाध्याय  
स्ट्रॉबेरी का स्वाद काफी पसंद किया जाता है।स्ट्रॉबेरी से बनने वाला सैंडविच भी काफी टेस्टी होता है। लगभग हर घर में रोज ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी और हेल्दी हो, साथ ही बेहद कम वक्त में तैयार हो जाए। अगर आप भी इस समस्या का सामना करते हैं तो इस बार ब्रेकफास्ट में स्ट्रॉबेरी सैंडविच ट्राई कर सकते हैं।
आमतौर पर घरों में नाश्ते में सैंडविच बनाना बेहद कॉमन होता है। आप इस रेसिपी में थोड़ा सा ट्विस्ट देते हुए स्ट्रॉबेरी से सैंडविच तैयार कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी का स्वाद बेहतरीन होने के साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं। आप इस रेसिपी को सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। अब तक अगर स्ट्रॉबेरी सैंडविच की रेसिपी को आपने ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि से इसे बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री...
ब्रेड स्लाइस – 4
स्ट्रॉबेरी – 1 कप
मलाई – 1 कप
शहद – 1 टेबलस्पून

अधिनियम 1991 का समर्थन, हलफनामा दाखिल

अधिनियम 1991 का समर्थन, हलफनामा दाखिल

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 या धर्मस्थल कानून-1991 के समर्थन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। ये कानून काशी, मथुरा समेत सभी विवादित धर्मस्थलों के लिए अहम है। बोर्ड ने आज सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है की 1991 के धर्मस्थल कानून का पालन करना सरकार और न्यायपालिका की जिम्मेदारी है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ के तहत हर धर्मस्थल का मूल कैरेक्टर वही रहेगा जो 15 अगस्त 1947 में था। यानी उस दिन जो जगह मस्जिद या मंदिर थी वो आगे भी मस्जिद या मंदिर ही रहेगी। बोर्ड का ये हलफनामा बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका के जवाब में आया है। अश्विनी उपाध्याय ने इस कानून को रद्द करने की मांग की है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ काशी और मथुरा समेत सभी धर्मस्थलों के लिए अहम है, जहां कहीं भी उस जगह को ले कर विवाद हो रहा है। इन सभी मामलों में इस कानून की संवैधानिकता अहम रहेगी।इसीलिए इस कानून को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कुछ लोगों का तर्क है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर अपना फैसला दे सकता है, तो इसी तरह के और भी विवादों पर कोर्ट क्यों नहीं विचार कर सकता है।
‘उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम-1991’ को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंहाराव की सरकार ने बनाया था। इसका उद्देश्य सभी विवादित धार्मिक स्थलों के बारे में सरकार के रूख को साफ करना और सभी समुदायों को सरकार की मंशा के बारे में एक साफ संदेश देना था। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के सर्वे के आदेश के बाद से इस कानून की प्रासंगिकता बढ़ गई है। इसके दायरे में धार्मिक महत्व की इमारतों के साथ ही कुछ ऐतिहासिक महत्व की इमारतें भी शामिल हैं।

वजन कम करने में सहायक माना जाता है, देसी घी

वजन कम करने में सहायक माना जाता है, देसी घी 

सरस्वती उपाध्याय 
देसी घी हमेशा से सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि, इसमें ढेर सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। हर फिटनेस फ्रीक इंसान के लिए देसी घी फायदेमंद है। इससे मसल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन, इसमें मौजूद हेल्दी फैट को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि क्या देसी घी का सेवन वाकई इतना फायदेमंद है कि ये वजन घटाने में मदद कर सकता है ?
आज हम आपको बताएंगे कैसे घी डाइटिंग के समय वजन घटाने में कारगर होता है ?

घी के फायदे...
नेटमेड्स के अनुसार घी में अंदर लिनोलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में सहायक माना जाता है। देसी घी में पाए जाने वाला सैचुरेटेड फैट शरीर के जिद्दी फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही घी के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिसके कारण आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।
घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी पाया जाता है जो आपके शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को सोखने और एनर्जी देने में मदद करता है। घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को रोकते हैं। साथ ही यह हार्मोन संतुलन के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।
घी डोकोसैक्सिनोइक एसिड का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। डोकोसैक्सिनोइक एसिड के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह हमारे शरीर में नहीं बनता है, इसलिए इसे खाने के जरिए लेना आवश्यक होता है। डीएचए कैंसर, हार्ट अटैक, इंसुलिन प्रतिरोध, अर्थराइटिस और अटेंशन डेफिशिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक है। घी दिमाग को भी शांत कर मेमोरी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कुछ लोगों को हिचकी आने की शिकायत रहती है। जिनको बार-बार और लगातार हिचकी आने से परेशानी होती है, वे हिचकी को दूर करने के लिए एक चम्मच घी खा सकते हैं।

मिश्रित वित्त व निजी पूंजी का लाभ, बल दिया

मिश्रित वित्त व निजी पूंजी का लाभ, बल दिया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए मिश्रित वित्त और निजी पूंजी का लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया। सीतारमण इंडोनेशिया के बाली में आयोजित वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की तीसरी जी20 बैठक में ‘जलवायु परिवर्तन के लिए सतत वित्त गोलमेज सम्मेलन’ को संबोधित कर रही थीं।
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने टिकाऊ वित्त को बढ़ाने तथा सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) की भूमिका, मिश्रित वित्त और निजी पूंजी का लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया। सीतारमण ने ऊर्जा बदलाव के लिए भारत की द्विपक्षीय योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऊर्जा सम्मिश्रण में नवीकरणीय घटकों को बढ़ावा देना और ऊर्जा सक्षमता एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी नीतिगत कदमों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।
मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘पंचामृत’ रणनीति पर जोर दिया जिसकी संकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल ग्लासगो में आयोजित जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की लड़ाई में ‘पंचामृत’ तत्वों के इस्तेमाल का संकल्प लिया था। सीतारमण ने इंडोनेशिया की वित्त मंत्री मुल्यानी इंद्रावती के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री लॉरेंस वांग से भी मुलाकात की।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-279, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जुलाई 15, 2022
3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...