सोमवार, 4 जुलाई 2022

अपना पक्ष रखने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया

अपना पक्ष रखने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा जल संचयन और यातायात जाम को कम करने के मुद्दे पर केंद्र, दिल्ली सरकार और कई स्थानीय प्राधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को चार सप्ताह का समय दिया। ‘वर्षा जल संचयन’ बारिश के पानी को किसी खास माध्यम से संचय करने या इकट्ठा करने की प्रक्रिया को कहा जाता है।
मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की एक पीठ ने पाया कि कुछ पक्षों के अलावा अन्य किसी ने स्थिति रिपोर्ट दाखिल नहीं की है और इसके बाद अधिकारियों को उन्होंने और समय दिया। पीठ ने कहा , ‘‘ प्रतिवादियों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया जाता है। मामले को 17 अगस्त के लिए सूचीबद्ध करें।’’ न्यायमूर्ति जसमीत सिंह और न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की एक पीठ ने जून में मीडिया की खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा था, ‘‘यह लोकहित का मुद्दा है।’’
साथ ही, अधिकारियों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। अदालत ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), लोक निर्माण विभाग, दिल्ली पुलिस, विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात), दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली छावनी बोर्ड और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को नोटिस जारी किया था।
अदालत ने कहा था, ‘‘ सभी पक्षों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने दें… जिसमें दिल्ली में मानूसन तथा बाकी समय के लिए एजेंसियों द्वारा वर्षा जल संचय के लिए उठाए गए कदमों और जाम से बचने के लिए किए प्रयासों का उल्लेख हो।’’ अदालत ने एक आदेश में वर्षा जल सचंय के प्रयासों की कमी को रेखांकित करते हुए कहा था, ‘‘दिल्ली में यातायात जाम की बड़ी समस्या है, जिससे हमारे अनुसार वर्षा जल प्रबंधन के साथ-साथ ‘गूगल मैप’ की सहायता से आसानी से निपटा जा सकता है।’

राजू की 125वीं जयंती समारोह को संबोधित किया

राजू की 125वीं जयंती समारोह को संबोधित किया 

गीता गोवंडके 
भीमावरम। आंध्र प्रदेश के भीमावरम में स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश में जो नए अवसर और आयाम खुल रहे हैं, उनको साकार करने के लिए देश के युवा आगे आकर इस जिम्मेदारी को उठा रहे हैं। स्वतंंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करते हुए श्री मोदी ने कहा, “ देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया।
आज नये भारत के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आने का यह सबसे उत्तम अवसर है।” प्रधानमंत्री ने कहा,“ आज की नई संभावनाओं, अवसरों, आयामों और नयी सोच को साकार रूप देने के लिए बड़ी संख्या में हमारे युवा ही आगे आकर इन जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाकर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

मूसेवाला की हत्या में शामिल, 2 और लोग अरेस्ट

मूसेवाला की हत्या में शामिल, 2 और लोग अरेस्ट

अकांशु उपाध्याय/अमित शर्मा
नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनके साथ ही पुलिस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंकित और सचिन भिवानी को रविवार की रात गिरफ्तार किया। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के वांछित अपराधी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है। वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वांछित है। वहीं, अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है। राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से 9 एमएम की पिस्तौल उसके 10 कारतूस, 30 एमएम की एक पिस्तौल, उसके नौ कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद किया गया है। मूसेवाला की हत्या के मामले में पिछले महीने विशेष प्रकोष्ठ ने दो ‘शूटर’ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के कशिश और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

खुलासा: एक साथ 4 बच्चों को जन्म देंगी, महिला

खुलासा: एक साथ 4 बच्चों को जन्म देंगी, महिला

अखिलेश पांडेय
वाशिंगटन डीसी। प्रेग्नेंसी की समस्या से जूझ रहीं एक महिला ने खुलासा किया कि वह अब एक साथ 4 बच्चों को जन्म देनी वाली है। उसे ये बात तब पता चली जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ चेक-अप के लिए डॉक्टर के पास गई थी।अमेरिका में रहने वाली 35 साल की इस महिला का नाम एश्ले नेस है। एश्ले इसी साल फरवरी में अपने 47 साल के बॉयफ्रेंड वैल के साथ डॉक्टर के पास चेक-अप के लिए गई थीं। जहां अल्ट्रासाउंड के बाद उन्हें पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। जब डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में एक दो नहीं बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं तो एश्ले हैरान रह गईं।अल्ट्रासाउंड करने वाली नर्स भी ये देखकर चौंक गई। एश्ले के गर्भ में दो लड़के हैं और दो लड़कियां पल रही हैं। न्यूज से बात करते हुए एश्ले ने कहा कि वो प्रेग्नेंसी की समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें कई बार मिसकैरेज हो चुका था।ऐसे में जब पता चला कि 4 बच्चों की मां बनने वाली हूं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
एश्ले कहती हैं कि जब नर्स चेक-अप कर रही थीं तो उसने बताया कि मेरे गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। लेकिन थोड़ी ही देर में वह हैरान होते हुए बोलीं कि जुड़वां नहीं, 4 बच्चे हैं। ये सुनकर एश्ले भी चौंक गईं। उन्होंने कहा कि जब इस खबर की पुष्टि हुई तो ऐसा लग रहा था कि मैं बेहोश होने वाली हूं। रिपोर्ट के मुताबिक, एश्ले अक्टूबर में बच्चों को जन्म देंगी। इसके लिए वो डॉक्टर्स के संपर्क में हैं, क्योंकि चार बच्चों को एकसाथ जन्म देने में जोखिम भी है। वहीं, इलाज के खर्च के लिए एश्ले की दोस्त लीसा पॉटर ने फंड जुटाने के लिए GoFundMe पेज बनाया हुआ है। जिसके जरिए उन्होंने अबतक करीब 7 लाख रुपये जुटा लिए हैं।दरअसल, एश्ले हेयर ड्रेसर का काम करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड मैकेनिक हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसलिए अस्पताल का खर्च उठाने के लिए वो फंड जुटा रहे है।

सीएम ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

सीएम ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

इकबाल अंसारी
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में त्रिपुरा के बारदोवाली सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले साहा ने यहां उच्च सदन के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को अपना इस्तीफा सौंपा। साहा ने ट्वीट किया, “आज, मैंने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राज्यसभा के सदस्यता से अपना त्याग-पत्र सौंप दिया है।
उन्होंने कहा, उन्हें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया। साहा मार्च में त्रिपुरा से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। विप्लव कुमार देव के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-269, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, जुलाई 5, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...