शुक्रवार, 10 जून 2022

कांग्रेस के एमएलसी का कार्यकाल 6 को समाप्त होगा

कांग्रेस के एमएलसी का कार्यकाल 6 को समाप्त होगा

संदीप मिश्र
लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की विधान परिषद के इतिहास में छ: जुलाई के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब प्रदेश के उच्च सदन में राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस की मौजूदगी समाप्त हाे जाएंगी। प्रदेश में सियासी फलक पर लगातार सिमट रही देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का 100 सदस्यों वाली विधान परिषद में फिलहाल मात्र एक विधायक है। कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह का कार्यकाल आगामी छ: जुलाई को समाप्त होगा।
गौरतलब है कि उप्र विधान मंडल के पिछले 72 साल के इतिहास में इस समय कांग्रेस की दोनों सदनों में सदस्य संख्या अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गयी है। हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ दो उम्मीदवार विधायक बन सके।
विधान सभा में दो सदस्यों के बलबूते कांग्रेस के लिये विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में अपना उम्मीदवार जिता पाना मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि उप्र में विधान सभा की कुल सदस्य संख्या 403 को देखते हुए विधान परिषद की एक सीट पाने के लिये 32 विधायकों के समर्थन की दरकार है।
कांग्रेस, चुनाव दर चुनाव दोनों सदनों में हाशिये पर सिमट रही है। विधान सभा के 2012 में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28 विधायक थे, जो 2017 में घटकर 07 रह गये और 2022 में यह संख्या 02 पर सिमट गयी। ऐसे में उप्र विधान मंडल का उच्च सदन अगले महीने कांग्रेस मुक्त हो जायेगा।
इसे कांग्रेस के लिये त्रासदपूर्ण स्थिति करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने इस स्थिति के लिये पूरी तरह से शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है। त्रिपाठी ने यूनीवार्ता से कहा, “एमएलसी बनने के लिये कम से कम 32 विधायकों का समर्थन जरूरी है। स्पष्ट है कि उच्च सदन में अब हमारा कोई सदस्य नहीं होगा। इससे पहले 72 साल ऐसा कभी नहीं हुआ। विधान मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की इस जर्जर हालत के लिये पार्टी हाईकमान ही जिम्मेदार है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नौकरशाह पीएल पूनिया ने हालांकि भरोसा जताया है कि जल्द ही इस स्थिति में बदलाव होगा और कांग्रेस की एक बार फिर वापसी होगी। पूनिया ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में 28 से 02 पर पहुंचने के सच को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन अब कानपुर हिंसा सहित अन्य तमाम मामलों के बाद लोगों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तिलिस्म की हकीकत का पता चल रहा है।
पूर्व राज्य सभा सदस्य पूनिया ने कहा कि लोगों के मन में भाजपा के प्रति व्याप्त भ्रम टूटा है और इसके साथ ही जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। पूनिया ने कहा कि भाजपा भी दो सीट से आज शिखर तक पहुंची है, इसी प्रकार दो सीट पर पहुंच चुकी कांग्रेस भी जल्द वापसी करेगी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों का भविष्य क्षणिक होता है। ऐसे में राष्ट्रीय दल के रूप में अब लोग कांग्रेस को ही विकल्प मान रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति का दशकों से विश्लेषण कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजीव श्रीवास्तव ने पूनिया की दलीलों को नकारते हुए कांग्रेस की इस दुर्गति के लिये राजनीति में उसकी प्रयोगधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 1989 से ही प्रयोगधर्मी बनी हुयी है। दुर्भाग्यवश कांग्रेस की ‘कॉस्मेटिक पॉलिटिक्स’ का हर प्रयोग नाकाम रहा। इसमें मायानगरी के चेहरे राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से लेकर निर्मल खत्री और जमीन से जुड़े नेता की पहचान वाले अजय कुमार लल्लू तक, सभी प्रयोग विफल रहे।
उन्होंने दलील दी कि कांग्रेस के तीन दशक से अधिक समय के प्रयोगधर्मी कालखंड में पूरी पार्टी खेमों में बंट गयी। इसके इतर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका गांधी इस खेमेबाजी के जंजाल से कांग्रेस को मुक्त नहीं कर पाये, नतीजतन प्रदेश का विधान मंडल ही ‘कांग्रेस मुक्त’ होने लगा है।
कांग्रेस के लिये भविष्य की किसी उम्मीद के सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा कि देश और प्रदेश में आज भी कांग्रेस के चाहने वालों की कमी नहीं है, कमी उस नेतृत्च की है जो इन्हें पार्टी केडर के रूप में खड़ा करने की क्षमता से युक्त हो। उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा नेतृत्व जब तक ‘कॉस्मेटिक पॉलिटिक्स’ कर जनेऊ पहनने से लेकर नवरात्रि के व्रत करने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करके लोगों को रिझाने की कोशिश करेगा तब तक, कांग्रेस फर्श पर ही रहेगी।
गौरतलब है कि आगामी 20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों के लिये द्विवार्षिक चुनाव हो रहा है। विधान मंडल में कांग्रेस जैसी ही हालत बसपा की भी है। पिछले 15 साल में अर्श से फर्श तक का सफर तय करने वाली बसपा का विधान परिषद में आगामी 06 जुलाई के बाद मात्र एक सदस्य बचेगा। बसपा के तीन एमएलसी दिनेश चंद्रा, अतर सिंह राव और सुरेश कुमार कश्यप का कार्यकाल 06 जुलाई को पूरा हो जायेगा। इसके बाद बसपा के एक मात्र सदस्य भीमराव अंबेडकर रह जायेंगे। साल 2007 में विधान सभा के 206 सदस्यों वाली बसपा के 2012 में 80 और 2017 में 19 विधायक ही जीत पाने के बाद अब पार्टी का मात्र एक नुमांइदा ही निचले सदन में बचा है। ऐसे मेें बसपा के पास भी अगले पांच साल तक विधान परिषद में अपने सदस्यों की संख्या में इजाफा करने का कोई विकल्प नहीं है।
ज्ञात हो कि उप्र के उच्च सदन की 100 में से 66 सीटें इस समय भाजपा के पास हैं, जो कि 20 जून को विधान परिषद चुनाव के बाद बढ़कर 73 पर पहुंचना तय है। इसी प्रकार सपा के अभी 11 एमएलसी हैं, इनमें से 05 सदस्य 06 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे और 20 जून के चुनाव में 04 सदस्य निर्वाचित होने पर पार्टी की कुल सदस्य संख्या 10 होने की संभावना है।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़, सख्ती बरती जाएं

कानून व्यवस्था से खिलवाड़, सख्ती बरती जाएं 

संदीप मिश्र  
गोरखपुर। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती बरती जाएं। योगी ने गुरुवार को यहां गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मस्जिदों के सामने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जायें। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये।  मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की। 
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाभार्थियों को बुलाने की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि रामगढ़ताल-तरकुलानी रेग्युलेटर नाला की ड्रेजिंग का काम पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास पर जीडीए द्वारा बनवाए जाने वाले नाले के विषय में भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि नाले का निर्माण पूरा हो गया है। अफसरों से मांगा संपत्ति का ब्यौरा मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय एवं सैनिक स्कूल के काम की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाये और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी करते रहें। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, चौराहों को चौड़ा करने का निर्देश दिया। 
उन्होंने का कि मंत्रीसमूह का दौरा शुरू हुआ है। मंडल के सभी जिलों में मंत्रियों का निरीक्षण कराया जाये और उन्हें सारी प्रगति से अवगत कराया जाये। मंत्री जिलों में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक भी करेंगे। बैठक के दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर बनाई गई कार्ययोजना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड़, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

फतेही का नया गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज

फतेही का नया गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज 

कविता गर्ग  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही का नया गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' रिलीज हो गया है। नोरा फतेही फिल्मों में अभिनय करने के अलावा डांस की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। नोरा फतेही ने अब इंटरनेशनल सिंगर के साथ अपने डांस का दम दिखाया है। नोरा फतेही के नए गाने का नाम 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' है। इस गाने में नोरा फतेही न केवल डांस कर रही हैं, बल्कि अपनी शानदार आवाज में गाना भी गा रही हैं।नोरा फतेही के इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में यूके के कलाकार जैक नाईट नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही ने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' गाने को निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया है। 
फोरेंसिक का ट्रेलर रिलीज नोरा फतेही ने कहा, "एक कलाकार के रूप में, मैं लगातार एनवेलप को पुश करती हुं और अपने लिए बार रेज करती हूं। डर्टी लिटिल सीक्रेट' वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है और एक ऐसा ट्रैक है जिसने मुझे कैमरे के पीछे और उसके सामने अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की। यह फियरी, फियर्स, बॉल्सी और एक ऐसा ट्रैक है जिससे मैं निजी रूप से एक दर्शक के रूप में इससे जुड़ी हूं।

राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हुआ

राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हुआ

नरेश राघानी
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा परिसर में मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। राजस्थान के 200 विधायक चार सीटों के लिए मतदान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और कांग्रेस के विधायक अपने-अपने होटलों से बसों के जरिये विधानसभा पहुंचे।
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीटों के लिए मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, जबकि वह मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा का भी समर्थन कर रही है। संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें और भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है।
इसके बाद कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। कांग्रेस को अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 15 और वोट (कुल 41) चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्दलीय और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को मिलाकर उनके पास कुल 126 विधायकों का समर्थन है। वहीं, भाजपा के 30 अधिशेष और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन सदस्यों के मत के साथ निर्दलीय चंद्रा के पास कुल 33 वोट हैं। चंद्रा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के लिए 41 मत चाहिए। यानी वह जीत से आठ मत दूर हैं।

2 दशक में गुजरात का विकास, गर्व की बात हैं

2 दशक में गुजरात का विकास, गर्व की बात हैं 

नरेश राघानी  
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की सत्ता में रहे, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं दिखाई। क्योंकि, इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है। मोदी ने कहा कि उन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत वोट हासिल करने या चुनाव जीतने के लिए नहीं की है, बल्कि वह लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीके की खुराक मुफ्त में मिली है या नहीं ? इस पर लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। मोदी ने कहा कि गत दो दशक में गुजरात का तेजी से विकास, राज्य के लिए गर्व की बात है।
नवसारी जिले के अदिवासी बहुत इलाके खुदवेल में 3,050 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद ‘गुजरात गौरव अभियान रैली’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘जिन्होंने लंबे समय तक देश पर शासन किया, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं ली। क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले टीकाकरण जैसे अभियानों के वन क्षेत्रों में, जहां आदिवासी रहते हैं, पहुंचने में महीनों लग जाते थे। लेकिन, अब उनके इलाकों में भी शहरी इलाकों के साथ-साथ ये लागू होते हैं। 

साल का 'आखिरी बड़ा मंगल' 14 जून को हैं

साल का 'आखिरी बड़ा मंगल' 14 जून को हैं 

सरस्वती उपाध्याय  
ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल हनुमान की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस साल का आखिरी बड़ा मंगल 14 जून को है। बता दें कि हिंदू मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार बड़ा मंगल होता है। बड़ा मंगल को हनुमान की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कहा जाता है कि जो भक्त ज्येष्ठ मास में हनुमान जी की विधिवत पूजा उपासना करता है, उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही उनकी पूजा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह का अंतिम मंगल 14 जून को है। इस दिन हनुमान भक्त बड़े धूम-धाम से उनकी पूजा करेंगे। लोगों में लड्डू, पुड़ी, हलुवा, चना एवं शरबत आदि का वितरण किया जाएगा।

बड़े मंगल पर करें ये उपाय...
कहा जाता है कि बड़ा मंगल को मसूर की दाल को बहते जल में प्रवाहित करने से भक्तों पर हनुमान जी की कृपा अति शीघ्र होती है। इससे भक्तों के जीवन चल रही सारी समस्या से मुक्ति मिल जाती है। घर परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल कायम रहता है।
बड़े मंगलवार के दिन हनुमान को गुड़ से बना हुआ पुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है. बड़े मंगल को जरुरतमंदों की मदद करने से घर में बरकत रहती है। बड़े मंगल के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को जल और सर्बत पिलाने से हनुमान की कृपा बनी रहती है।
बड़े मंगल को मीठे पान का भोग लगाना उत्तम माना गया है। ऐसा करने से नौकरी और बिजनेस से जुड़ी सारी समस्या का समाधान हो जाता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-245, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जून 11, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी/द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...