शुक्रवार, 3 जून 2022

श्रीलंका: कृषि परियोजना शुरू करने की योजना

श्रीलंका: कृषि परियोजना शुरू करने की योजना

सुनील श्रीवास्तव
कोलंबो। श्रीलंका के आर्थिक संकट के मद्देनजर इस वर्ष सितंबर तक कोलंबो में भोजन की व्यापक कमी होने की चेतावनी देते हुए मेयर रोजी सेनानायके ने कहा कि कोलंबो नगर परिषद जल्द ही शहर के भीतर 600 एकड़ भूमि में आवश्यक खाद्य फसलों की खेती शुरू करेगी।
शुक्रवार को सुश्री सेनानायके के हवाले से कहा कि नगर निकाय फसल उगाने के लिए एक कृषि परियोजना शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके तहत शहरवासियों को अपने घर के बगीचों में आवश्यक खाद्य फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “कोलंबो की लगभग 60 प्रतिशत आबादी (जो कम आय वाले हैं) भोजन की कमी से प्रभावित होंगी। मेरा किसी को डराने का इरादा नहीं है, लेकिन मैं केवल लोगों को आगामी संकट के बार में सचेत करना और उससे निपटने के लिए तैयार करना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि शहर के भीतर सूप रसोई खोलने और कम आय वालों के लिए 3,000 रूपये के नकद वाउचर प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा, “हम शहरवासियों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा समय में विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य दान दाता एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।"
मेयर ने कहा कि कोलंबो शहर में रोजाना करीब 350 टन खाना बर्बाद होता है।
उन्होंने कहा, “हम इसे कम करना चाहते हैं ताकि यह शहर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करे। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
यहां पर भोजन, ईंधन और दवाओं की व्यापक कमी हो गयी है।
सरकार के प्रति लोगों के गुस्सा तथा हिंसक प्रदर्शों के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पिछले महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

चंपावत सीट पर उपचुनाव, जीत दर्ज करने पर बधाई

चंपावत सीट पर उपचुनाव, जीत दर्ज करने पर बधाई

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस पहाड़ी प्रदेश की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड के प्रभावशाली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने पर बधाइयां। मुझे भरोसा है कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे।
मैं चंपावत की जनता को भाजपा पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देता हूं और अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करता हूं।’’ चंपावत उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55,025 मतों के अंतर से जीत हासिल की। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा। लेकिन धामी स्वयं खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।
हार के बावजूद पार्टी ने धामी पर भरोसा जताया और उन्हें दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी। छह माह के अंदर उनका विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी था। इसके लिए चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ।

राजनीति: सीएम ने गृहमंत्री शाह से मुलाकात की

राजनीति: सीएम ने गृहमंत्री शाह से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस जगनमोहन रेड्डी ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें पोलावरम परियोजना के लिए कर्ज सीमा और वित्त पोषण में वृद्धि करना शामिल है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में रेड्डी ने राज्य सरकार की शुद्ध कर्ज सीमा को पहले के स्तर पर बहाल करने और एक पखवाड़े में पोलावरम सिंचाई परियोजना की संशोधित अनुमानित लागत (5,548.87 करोड़ रुपये) जारी करने की मांग दोहराई। 
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान राज्य के कई अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अपनी यात्रा के दूसरे दिन शाह से मुलाकात करने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए। जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर रेड्डी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं में राज्य के लंबित मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। इसके अलावा, रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की थी।

समूह ने लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा

समूह ने लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा

इकबाल अंसारी  
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्याओं से नाराज सरकारी कर्मचारियों के एक समूह ने लगातार दूसरे दिन भी उन्हें कश्मीर से अपने गृह जिलों में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर शिक्षक शामिल हैं। वे मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के एक स्कूल में अपनी सहयोगी रजनी बाला की आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के बाद जम्मू लौट आए हैं।
‘जम्मू आधारित रिजर्व श्रेणी कर्मचारी संघ’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब से आंबेडकर चौक तक मार्च निकाला। इसके बाद शुक्रवार को शहर के बीचों-बीच पनामा चौक पर धरना दिया। धरने में शामिल सुरिंदर कुमार ने कहा, “हम लक्षित हत्याओं के मद्देनजर मौजूदा खतरनाक परिस्थितियों में अपने कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए कश्मीर नहीं लौटेंगे। हम वापस जाने के बजाय यहां मरना पसंद करेंगे।
” प्रदर्शनकारियों ने सरकार से उनके विरोध पर ध्यान देने और कश्मीर से जम्मू क्षेत्र में उनका स्थानांतरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कुमार ने कहा कि वह पहले ही 15 साल से कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और “आतंकवादियों के हाथों मारे जाने के लिए घाटी में लौटने को तैयार नहीं हैं।” वहीं, एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, “कश्मीर में सुरक्षित क्षेत्र कहां हैं। हमें बाहर जाना होगा, बच्चों को स्थानीय स्कूलों में डालना होगा और अपने कर्तव्यों का पालना करना होगा।
” उन्होंने कहा कि वह पिछले एक दशक से कश्मीर में स्थानीय आबादी के साथ हंसी-खुशी रह रही थीं, लेकिन हाल के महीनों में हुई लक्षित हत्याओं ने उनके दिलो-दिमाग में डर पैदा कर दिया है।

समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया

समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत        
मैनागुआ। एक महिला ने समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को ' फ्री बर्थ' नाम दिया है। 37 साल की इस महिला का नाम जोसी ( है और वो निकारागुआ की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं। वीडियो को अबतक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसमें जोसी अपने 42 साल के पति  के साथ नजर आ रही हैं। डिलीवरी में जोसी के पति ने मदद की थी। उन्होंने तौलिये, गर्भनाल को रखने के लिए बाउल जैसी आम चीजों का ही इस्तेमाल किया था।डिलीवरी में कोई आधुनिक उपकरण या तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
प्रेग्नेंसी के दौरान जोसी ने तथाकथित 'फ्री बर्थ' के लिए बिना चिकित्सकीय सहायता के अपने बच्चे को जन्म दिया। वीडियो में डिलीवरी के समय जोसी को दर्द से कराहते हुए लहरों के बीच देखा जा सकता है। जोसी का कहना है कि जो लहरें उसकी पीठ पर टकरा रही थीं, वो उसे प्रसव के दौरान सहज फ़ील करवा रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं यह दिखाना चाहती थी कि बिना  के भी महिला का शरीर बच्चे पैदा करने में सक्षम है। वो इस डिलिवरी को पूरी तरह नेचुरल और फ्री बनाना चाहती थीं। हालांकि, जोसी द्वारा की गई डिलीवरी की यह प्रक्रिया विवादों से भरी हुई है। 2018 में जब कैलिफोर्निया की एक महिला ने इस तकनीक से बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी, तो वो मृत पैदा हुआ था। एक्सपर्ट भी ऐसी प्रक्रिया फॉलो करने के लिए मना करते हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार 'आप' की एंट्री होगी

नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार 'आप' की एंट्री होगी

मनोज सिंह ठाकुर  
भोपाल। मध्यप्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी की एंट्री होगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में आम आदमी पार्टी इलेक्शन लड़ेगी। नेताओं का दावा है कि भाजपा-कांग्रेस से पहले कैंडिडेट तय कर दिए जाएंगे और सड़क-पानी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके चलते इस चुनाव में भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 6 जुलाई और 13 जुलाई को दो चरण में चुनाव होंगे। 11 से 18 जून के बीच नामांकन दाखिल होंगे। 
ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां कैंडिडेट तय करने में जुटी हैं। दोनों का पूरा फोकस 16 नगर निगम जीतने पर है, क्योंकि मेयर पद पर जीत ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टियों का भविष्य तय करेगी। ऐसे में दोनों पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में हैं। कांग्रेस ने तो इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर में प्रत्याशियों के नाम भी लगभग फाइनल कर दिए हैं। दूसरी ओर बीजेपी भी जिताऊ कैंडिडेट्स पर फोकस कर रही है। मेयर के चुनाव के लिए मौजूदा विधायकों को भी मैदान में उतारा जा सकता है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा ‘आप’ भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का मन बना चुकी है और कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव में भी धमाकेदार जीत हासिल की। 
इस जीत का असर मध्यप्रदेश में जुड़े रहे सदस्यों के रूप में देखने को मिला। पंजाब चुनाव के बाद प्रदेश में 38 हजार से ज्यादा नए सदस्य जुड़े। पार्टी के प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा सदस्य हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया, बीजेपी-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय या अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी मैदान में उतरते हैं। बीजेपी-कांग्रेस को छोड़ निर्दलीय या अन्य पार्टी के अच्छे कैंडिडेट हैं तो उनका चुनाव में सपोर्ट करेंगे। पार्टी ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के टिकट बंटवारे का पैमाना भी तय कर रखा है। करप्ट यानी भ्रष्टाचार में लिप्त को टिकट नहीं देंगे। गंभीर अपराध का अपराधी न हो, कैरेक्टर ठीक हो और वह सांप्रदायिक न हो। इसके अलावा शिक्षित होना भी पैमाना रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया, नगरीय निकाय चुनाव सीधे तौर पर जनता से जुड़े होते हैं। इसलिए सड़क, पानी, बिजली, सीवेज आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। यहां जीतने पर दिल्ली की तरह पानी बिल पर छूट का फायदा यहां भी देंगे। मेयर और अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षदों पर भी फोकस किया जा रहा है। भोपाल जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना बताती हैं, राजधानी के सभी 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतार रहे हैं। अभी से जनता के बीच जाना भी शुरू कर दिया है। डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे कैंडिडेट्स को मौका देंगे। जनता के बीच से ही उम्मीदवार लाएंगे। यही पॉलिसी इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर आदि बड़े शहरों में भी अपनाई जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-238, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जून 4, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-43+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...