शनिवार, 2 अप्रैल 2022

प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन

प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन      

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। अगर आप एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल ईसीजीसी यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बता दें इस भर्ती के तहत पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 रखी गई है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर के 75 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 7 पद और अनारक्षित पद के लिए 34 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 29 मई 2022 को कराए जाने की संभावना है।
बता दें प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से लेकर के 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी जरूरी है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ecgc.in पर 21 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 850 आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।

कर्नाटक हमारा है, देशद्रोहियों का नहीं: सीएम

कर्नाटक हमारा है, देशद्रोहियों का नहीं: सीएम     

इकबाल अंसारी             

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक हमारा है, राज्य तोड़ने वाले देशद्रोहियों का नहीं। कुमारस्वामी ने शनिवार को ट्विट कर कहा कि आइए हम सभी उगादी पर्व (दो अप्रैल को मनाये जाने वाला) के दिन कर्नाटक में रहें। जिन दुष्टों का सत्ता से कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए।

कर्नाटक हमारा है, देश को तोड़ने वाले देशद्रोही नहीं। वे सभी देशद्रोही हैं जो धर्म के नाम पर लोगों को तोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वे कुर्सी पाने के लिए लोगों का दिमाग तोड़ रहे हैं। कल घरों को तोड़ा जाएगा और घर को ढहा दिया जाएगा। हिंदुत्व के नाम पर, वे हिंदुत्व के विनाश का प्रतीक हैं। ऐसे फर्जी लोगों की बात पर किसी को विश्वास नहीं करना चाहिए।

पीयूष व ऑस्ट्रेलियाई मंत्री के समझौते पर हस्ताक्षर

पीयूष व ऑस्ट्रेलियाई मंत्री के समझौते पर हस्ताक्षर 


सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/सिडनी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन एवं निवेश मंत्री डैन टेहान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की मौजूदगी में भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार पांच वर्ष में बढ़कर 45 से 50 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर पहुंचने की उम्मीद है, जो इस समय 27 अरब अमेरिकी डॉलर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दोनों देश बहुत कम समय में इस समझौते पर पहुंचे हैं, जो दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास का सबूत है। 

उन्होंने कहा कि यह समझौता वैश्विक आपूर्ति शृंखला को भरोसेमंद बनाने और भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता में सहायक होगा। उन्होंने दोनों मंत्रियों और वार्ता में शामिल दोनों देशों के अधिकारियों की टीम को बधाई दी और कहा कि वह इससे बहुत खुश हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि यह समझौत दोनों देशों के बीच निरंतर प्रगाढ़ हो रहे संबंधों में एक और ऐतिहासिक आयाम जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया कोयला, तरल प्राकृतिक गैस , दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति के माध्यम से भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में सहयोग बढ़ा सकेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग में स्थिरता क्वाड समूह के नेताओं के बीच बातचीत का एक मुख्य विषय रहता हैै।

मॉरिसन ने कहा कि इस समझौते से शिक्षा, व्यापार, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में विस्तार होगा और यह अवसरों का एक विशाल द्वारा खेलने वाला समझौता है। वहीं, वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया स्वाभाविक भागीदार हैं और दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान दो भाइयों की तरह आपस में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मॉरिसन के बीच घनिष्ठता और दोनों की प्रेरणा से यह समझौता इतनी शीघ्रता से हो सका है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापारी वर्तमान 27 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 45 से 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

पटेल को सीएम चेहरा घोषित कर सकती हैं कांग्रेस

पटेल को सीएम चेहरा घोषित कर सकती हैं कांग्रेस    

इकबाल अंसारी          
गांधीनगर। हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में दयनीय प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी गुजरात में 28 साल के सूखे को समाप्त कर राज्य की सत्ता में काबिज होने के लिए संभावनाएं तलाशने में जुटी है और इसके लिए रणनीति बना रही है। सूत्रों की मानें तो गुजरात के लिए कांग्रेस की रणनीति के दो प्रमुख पात्र हैं, इलेक्शन स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर और इंडस्ट्रियलिस्ट नरेश पटेल। कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव प्रशांत किशोर की निगरानी में लड़ सकती। है।
सूत्रों का कहना है कि उद्योगपति और प्रभावशाली पाटीदार नेता नरेश पटेल को कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर सकती है। बहुत जल्द नरेश पटेल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। चर्चा तो प्रशांत किशोर के भी कांग्रेस जॉइन करने की है। हालांकि, प्रशांत किशोर से जब इन अटकलों को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने ‘फेक न्यूज’ कहकर इसे खारिज कर दिया। लेकिन सब जानते हैं कि राजनीति असीम संभावनाओं से भरी हुई है और बिना आग के धुंआ भी नहीं उठता।
नरेश पटेल एक लेउवा पाटीदार नेता और खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।‌ यह ट्रस्ट खोडलधाम माता मंदिर का प्रबंधन संभालता है जो लेउवा पटेलों की कुलदेवी हैं। नरेश अपने समाज के लिए बहुत कुछ करते हैं, इसलिए गुजरात के पाटीदारों में उनकी छवि काफी अच्छी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि नरेश पटेल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है और अप्रैल में राहुल गांधी की गुजरात यात्रा के दौरान वह आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
नरेश पटेल को गुजरात में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है और चुनाव नजदीक आने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा सकता है। ऐसी अटकलें हैं कि प्रशांत किशोर भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सभी को “शादी का समय बताया जाता है, लड़की को देखने के समय नहीं।
सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर चाहते हैं कि नरेश पटेल गुजरात में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व करें, जबकि नरेश पटेल भी चाहते हैं कि कांग्रेस का चुनाव अभियान प्रशांत किशोर संभालें। पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। गुजरात में कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण से पता चला है कि उपयुक्त बदलावों के साथ पार्टी फिर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आ सकती है। गुजरात में पाटीदार समुदाय काफी प्रभावशाली है‌।

कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने अलर्ट किया

कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने अलर्ट किया    

अखिलेश पांडेय             
बीजिंग/प्रिटोरिया। बीते कुछ दिनों से चीन और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही हेल्थ विशेषज्ञों के लिए काफी चिंता का विषय है। हालांकि भारत की बात की जाए तो देश में कोरोना के एक्टिव केस रोज 1000 हजार के करीब हैं और मृत्युदर भी काफी कम है, लेकिन इस बीच कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की दस्तक ने फिर दुनिया को अलर्ट कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XE ने दस्तक दे दी है। WHO का कहना है कि XE वेरिएंट ओमिक्रोन से करीब 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है और यह तेजी से फैलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि नोवेल कोरोना वायरस का एक नया उत्परिवर्ती, जिसे XE के रूप में जाना जाता है। ओमीक्रॉन के BA.2 वेरिएंट की तुलना में यह करीब 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक प्रतीत हो रहा है। 
नया वेरिएंट XE इससे पहले के Omicron के दो वेरिएंट BA.1 और BA.2 का ही नया म्यूटेशन है।
यह इस समय दुनियाभर में केवल कुछ ही मामलों के लिए देखा जा रहा है और WHO ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि XE वेरिएंट के बारे में पहली बार जानकारी ब्रिटेन में 19 जनवरी को पता चला था और तब से 600 से कम अनुक्रमों की रिपोर्ट और पुष्टि की गई है। यूनाइटेड किंगडम हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) के एक अध्ययन के मुताबिक तीन नए हाइब्रिड COVID-19 वेरिएंट वर्तमान में चल रहे हैं – XE, XD और XF। XD फ्रेंच डेल्टा x BA.1 वंश से संबंधित है।

कार्यक्रम: बस्तर जिलें का दौरा, रवाना हुए सीएम

कार्यक्रम: बस्तर जिलें का दौरा, रवाना हुए सीएम 

दुष्यंत टीकम                 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दुर्ग, जगदलपुर बस्तर जिले के दौरे के लिए रवाना हुए है। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में अभी आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर सियासत तेज़ी पर है।
वहीं कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर बड़े आरोप लगाए थे। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार कर यह कहा की  ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है, तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है।
1 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवारता में के बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों के आरोप पर मुख्यमंत्री  ने भी तंज़ कसा और बोले किसी भी राज्य के विकास की तुलना अगर करनी है तो वहां हो रहें सड़कों के निर्माण हो, सिंचाई की व्यवस्था, शिक्षा का हो, स्वास्थ्य का हो, लोगों का रोजगार का हो, किसानों को सही दाम, मजदूरों व महिलाओं के सम्मान देने की बात हो। हमारी सरकार यह बेहतर ढंग से कर रही हैं। के बढ़ते दामों ने आम आदमी के पेट पर लाट मार दी है। वहीं तेल के दाम इतने बढ़ गए है। पेट्रोल रोज बढ़ोत्तरी बढ़ रहे हैं। 12 दिन में 10 बार कीमत में वृद्धि हुई है। बताएं उसमें महंगाई के विरोध में क्यों बात नहीं करते। रोज पेट्रोल डीजल के भाव 80-80 पैसे बढ़ रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री   ने बढ़ती महंगाई को न रोक पाने के लिए भाजपा की नकामयाबी पर सवाल खड़े किए है उन्होने भाजपा से यह पूछा की भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन क्यों है।

अफ्रीका: कोरोना मृतकों की संख्या-1 लाख के पार

अफ्रीका: कोरोना मृतकों की संख्या-1 लाख के पार   

अखिलेश पांडेय                      
प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है। लेकिन, वैज्ञानिकों द्वारा आगामी सर्दियों के मौसम में महामारी की पांचवीं लहर आने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद सरकार लॉकडाउन संबंधी पांबदियों को जल्द समाप्त करने की तैयारी कर रही है।
दक्षिण अफ्रीका में संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,020 हो गयी है।
उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा ने दक्षिण अफ्रीकी संसद को बताया कि सरकार कोविड से जुड़ी तमाम पाबंदियां जल्द ही समाप्त करने की योजना बना रही है और देश में अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण नीति पेश करने की कोई योजना नहीं है।

दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे

दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे  

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और दोनों के मिश्रण की खुराक ले चुके लोगों में एंटीबॉडी का स्तर छह महीने के बाद घटने लगता है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे के एक अध्ययन से यह संकेत मिला है।
वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि डेल्टा और अन्य चिंताजनक स्वरूप के मामले में पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे मिले। अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में प्रकाशित किए गए हैं।
अध्ययन के तहत तीन श्रेणियों में टीके के प्रभाव का आकलन किया गया और परीक्षण के तहत सभी लोगों की करीबी तौर पर निगरानी की गई।
अध्ययन से पता चला कि ओमीक्रोन के मामले में टीकाकरण उपरांत बनी प्रतिरोधी क्षमता छह महीने बाद कमजोर होने लगी। इससे टीकाकरण रणनीति में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है।

डिप्टी सीएम ने अभिभावकों के साथ चर्चा की

डिप्टी सीएम ने अभिभावकों के साथ चर्चा की     

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देशभर में ऐसे तो दिल्ली सरकार के एजुकेशन मॉडल की चर्चा होती रही है। सरकार और छात्र-छात्रों के अभिभावकों के बीच इसी मॉडल के तहत मेगा संवाद का कार्यक्रम रखा गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ चर्चा की। वहीं दिल्ली के सभी स्कूलों में भी छात्रों और स्कूल प्रबंधन के बीच मेगा पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग आयोजित की जा रही है।
कोरोना संकट के करीब दो साल के बाद दिल्ली में स्कूल एक बार फिर पूरी तरह से खुल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार की मेगा पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सरकार की शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों से संवाद किया। बता दें कि कोरोना के चलते तकरीबन 2 साल बाद स्कूल पूरी तरह से खुले हैं। जिसके बाद पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल में हर क्लास रूम का राउंड लगाया और वहां मौजूद बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के बारे में मनीष सिसोदिया ने कहा की ‘यह बहुत ज़रूरी था। उन्होंने कहा बच्चों के बीच जो लर्निंग गेप आया है उसको पैरेंट्स और टीचर्स दोनों को मिलकर भरना है।
सिसोदिया ने कहा कि ऑनलाइन का मॉडल बंद हो गया है। अब से ऑफलाइन ही पढ़ाई हो रही है। बच्चों के अंदर चाहे किसी भी लेवल का हो एक अवसाद आया है उस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेडिटेशन और माइंडफूलनेस सिखाएंगे और लर्निंग गैप पर काम किया जाएगा।
दिल्ली के एंड्रयूजगंज में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में ये मेगा इवेंट आयोजित किया गया। यहां छात्रों के पैरेंट्स के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से तैयार की गई नीतियों को लेकर जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से फीडबैक भी लिया ताकि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं यह कार्यकर्म शाम के शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों में शाम 6 बजे होनी है।

दहेज हत्या के मामलें में आजीवन कारावास की सजा

दहेज हत्या के मामलें में आजीवन कारावास की सजा   

संदीप मिश्र             
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की स्थानीय अदालत ने दहेज हत्या के एक मामलें में मृतक महिला के पति और उसके माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बुलंदशहर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश 'फास्ट ट्रेक कोर्ट' ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण पत्नी की हत्या करने के 04 साल पुराने मामले में शुक्रवार को पति और सास ससुर को दहेज हत्या का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की जानकारी देते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि बड़ागांव थाना के अरनिया गांव में 4 साल पहले स्थानीय निवासी सुभाष ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण अपने पिता रोहतास और मां सरोज देवी की मदद से अपनी 27 वर्षीय पत्नी शीतल की हत्या कर दी थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति उसके पिता और माता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
मुकदमे की अंतिम सुनवाई पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने पुलिस की विवेचना रिपोर्ट को सही करार देते हुए इसे जघन्य अपराध की श्रेणी में चिन्हित कर आरोपियों काे दोषसिद्ध करार दिया। पुलिस की पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त सुभाष उसके पिता रोहतास और माँ सरोज देवी को शादी के बाद अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण शीतल की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-176, (वर्ष-05)
2. रविवार, अप्रैल 3, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...