गुरुवार, 17 मार्च 2022

मां ने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की

मां ने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की  

संदीप मिश्र         
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर जन्म देने वाली मां हैवान बन गई। उसने अपने नवजात बच्चे को जिंदा दफनाने की कोशिश की। लेकिन मासूम के जीवन की डोर नहीं टूटी और समय रहते बच्चे को बचा लिया गया।
दरअसल, एक महिला ने नवजात के रोने की आवाज सुनी और उसने पास जाकर देखा तो उसका आधा शरीर जमीन के अंदर था। महिला ने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने नवजात को जमीन से निकला और अस्पताल के चिल्‍ड्रन वार्ड में भर्ती कराया। 
जहां पर उसका इलाज जारी है।
इस घटना से हर कोई हैरान है, जिला अस्‍पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज और अस्‍पताल स्‍टाफ नवजात की देखभाल में जुटा हुआ है। डॉक्‍टर और स्‍टाफ के अथक प्रयास के बाद नवजात को बचा लिया गया। बच्ची डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में है।
बताया जा रहा है कि एसआई रिजवान अली, हेड कांस्‍टेबल शेषनाथ, होमगार्ड इन्‍द्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बच्‍चे को सुरक्षित बाहर निकाला। तुरंत ही बच्चे को जिला अस्‍पताल के चिल्‍ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की एक टीम बच्चे का ध्यान रख रही है।
वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जन्म देने वाली महिला ने बच्चे की हत्या का प्रयास क्यों किया।

क्रिकेटर हरभजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

क्रिकेटर हरभजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया  

अमित शर्मा         

चंडीगढ़। क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है‌। कहा, जा रहा है कि उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जा सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान ही भगवंत मान ने ऐलान कर दिया था कि उनके कार्यकाल में पंजाब में खेल को काफी बढ़ावा दिया जाएगा। इस बात पर भी जोर दिया गया था कि जालांधर में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। अब हरभजन सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जाती है। अगर ऐसा होता है तो पंजाब में खेलों को लेकर ये बड़ा संदेश जाएगा‌।

बता दें कि इस महीने के आखिर तक राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिलने वाली हैं‌‌।इसमें पहला ही नाम हरभजन सिंह का सामने आया है। आम आदमी पार्टी हाईकमान ने हरभजन सिंह के नाम को हरी झंडी दे दी है। यहां पर ये भी जानना जरूरी है कि हरभजन के नाम की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। जब से आप ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी, रेस में सबसे आगे नाम हरभजन का ही चल रहा था। भगवंत मान और हरभजन सिंह करीबी दोस्त माने जाते हैं। जब पंजाबा में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत हुई थी, तब भी हरभजन सिंह ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी थी।

यूएसए: 22 वर्षीय युवती को कुत्तों ने 800 बार काटा

यूएसए: 22 वर्षीय युवती को कुत्तों ने 800 बार काटा  

अखिलेश पांडेय      
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में 22 वर्षीय युवती पर कुत्तों ने हमला कर दिया। दो कुत्तों ने जैकलीन डूरंड को 800 बार काटा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह विकृत हो गया। इस हमले में घायल जैकलीन की जान जाते-जाते बची।जैकलीन को लगा कि अब उसका बॉयफ्रेंड नाथन साथ छोड़ देगा, लेकिन नाथन पूरे समय जैकलीन के साथ रहा।
बीते साल क्रिसमस से पहले हुई इस दर्दनाक घटना के बारे में बताते हुए जैकलीन डूरंड कहती हैं, 'मुझे लगता है कि कुत्तों के हमले ने हमें और भी करीब ला दिया‌। जैकलीन ने जब नाथन से पूछा कि क्या वो अब भी मेरे साथ रहना चाहता है? इसके जवाब में नाथन ने कहा, 'मैं किसी और के साथ नहीं रहना चाहता। नाथन ने कुत्तों के हमले में कान-नाक-होंठ-चेहरा विकृत करा चुकी जैकलीन के साथ रहने की हामी भरी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब नाथन को कैंसर हुआ था तो जैकलीन ने उसकी देखभाल की थी।

सूटकेस से बरामद हुई रूसी मॉडल की लाश, हत्या

सूटकेस से बरामद हुई रूसी मॉडल की लाश, हत्या   

अखिलेश पांडेय      

मास्को। रूसी मॉडल ग्रेटा वेडलर की लाश एक सूटकेस से बरामद हुई है। 23 साल की ग्रेटा करीब साल भर से लापता थीं, लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट चल रहा था। ग्रेटा पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को साइकोपैथ (मनोरोगी) कह डाला था।

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल ग्रेटा वेडलर की हत्या उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन ने की थी। कोरोविन ने ग्रेटा को गला घोंटकर मारा और फिर शव को सूटकेस में भरकर कार की डिक्की में डाल दिया। अब कोरोविन ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया है कि वो ग्रेटा वेडलर को 300 मील दूर ड्राइव करके रूस के लिपेट्स्क में ले गया था, जहां उसने ग्रेटा के शव को सूटकेस में डालकर गाड़ी की डिक्की में लावारिस छोड़ दिया‌।

ब्रह्मोस के लिए एयर-लॉन्च वर्जन विकसित: भारत

ब्रह्मोस के लिए एयर-लॉन्च वर्जन विकसित: भारत    

अखिलेश पांडेय        

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत की एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल हाल ही में पाकिस्तान में क्रैश हो गई। इस मिसाइल क्रैश से पाकिस्तान में खलबली मच गई और भारत-पाकिस्तान के बीच एक नया विवाद छिड़ गया। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब भारत के रूसी मूल के सुपरसोनिक मिसाइल ने पाकिस्तान में हंगामा खड़ा किया है। इस तरह की घटनाओं से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़ा होता है।

इस घटना के कुछ दिनों बाद ब्रह्मोस मिसाइल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। समाचार एजेंसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि भारत, ब्रह्मोस के लिए एक एयर-लॉन्च वर्जन विकसित कर रहा है। जिससे ब्रह्मोस मिसाइल 800 किलोमीटर से अधिक दूरी पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने में सक्षम होगी। इससे पहले ब्रह्मोस 300 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम थी।

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट   

पंकज कपूर        
देहरादून। इंडिया पोस्ट के उत्तराखंड सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस वैकेंसी के माध्यम से 581 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट- appost.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकता हैं।
डाक विभाग की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2021 से शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 22 सितंबर 2021 तक का समय दिया गया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-160, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, मार्च 18, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...