शनिवार, 9 अक्तूबर 2021

भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने मजबूत रक्षा साझेदारी और स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत के लिए समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने साल के अंत में होने वाली टू प्लस टू वार्ता का आधार तैयार करने के लिए एक बैठक की। शुक्रवार को हुई बैठक में भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और अमेरिका के अवर रक्षा मंत्री (नीति) कॉलिन कहल शामिल हुए। 
पेंटागन ने कहा कि अमेरिका और भारत की रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक ने टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता का आधार तैयार किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंटन टी सेमलराथ ने कहा कि वार्ता ने द्विपक्षीय प्राथमिकताओं की महत्वाकांक्षी व्यवस्था को आगे बढ़ाया, जिनमें सूचना साझेदारी, समुद्री सहयोग, साजो-सामान व रक्षा व्यापार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों ने दक्षिण एशिया व हिंद महासागर क्षेत्र सहित साझा हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अंतरिक्ष और साइबर जैसे नए रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता जताई गई। 
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता इस साल नवंबर में अमेरिका में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के पखवाड़े भर बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अब भारत व अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध कई मुद्दों पर आगे बढ़ रहे हैं। 
प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि इस समय हमारा ध्यान उच्च स्तरीय वार्ताकारों के जरिए काम जारी रखने, आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और कोविड-19 महामारी से निपटने पर केंद्रित है। आगे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अमेरिका दौरा प्रस्तावित है। अगले हफ्ते अमेरिकी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ भारत दौरे पर आएंगे।

बागपत: एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलम्बित

गोपीचंद           
संतकबीरनगर। धनघटा थानाक्षेत्र में व्यापारी को पीटने के मामले में एसपी ने धनघटा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे समेत दो सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है। वहीं बस्ती के आईजी ने पीडि़त व्यापारी के परिवार से मुलाकात कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापारी संगठन के दबाव के चलते पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी। कारण यह है कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन और जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने इस मामले को लेकर व्यापक आन्दोलन की चेतावनी दी थी। चेतावनी के आधे घण्टे के अन्दर ही एसपी ने यह कार्यवाही की।
धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा को बीते 6 सितंबर को धनघटा पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त था। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर आईजी बस्ती अनिल कुमार राय व एसपी डॉ कौस्तुभ पीड़ित परिवार से मिलने आए। तथा पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। वहां पर सँगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन व जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने तल्ख लहजे में चेतावनी दी कि अगर पीड़ित व्यापारी को न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
 इस चेतावनी के आधे घण्टे के बाद ही एसपी ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे तथा संलिप्त दो सिपाहियों को निलम्बित किया और उनकी जगह निरीक्षक विनय कुमार पाठक को धनघटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि ने इंस्पेक्टर अनिल दुबे के उपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पुलिस द्वारा व्यापारी पर आनन फानन में दर्ज किए गए मुकदमें को भी वापस लेने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ धनघटा तहसील अध्यक्ष उदय राज अग्रहरि के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे। 
धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव निवासी शैलेन्द्र वर्मा व उनके पटिदारों के बीच 6 सितम्बर को विवाद हो गया। इस विवाद के बाद धनघटा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे तथा थाने के सिपाहियों ने देर शाम शैलेन्द्र वर्मा को थाने में लाकर बुरी तरह से पीटा। इससे वह घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद उनकी हालत अब स्थिर हो गई है। वे अपने घर पर आ गए हैं।

उपचार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया

कौशाम्बी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा मे अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह के निर्देश में गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इस शिविर में महिलाओं के खून की जांच, पेशाब की जांच, वजन की जांच ,पेट की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच करते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उपचारित किया गया।
इस अभियान में 170 महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें 12 उच्च जोखिम वाली महिलाएं चिन्हित की गई। महिला चिकित्सक के द्वारा गर्भवती महिलाओं को परामर्श देते हुए सेवा दी गई गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाकर उपचारित किया गया। इस अभियान का अनुश्रवण यूनिसेफ के डीएमसी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
धर्मेंद्र सोनकर 

यूपी: 20 लाख रुपये का बरामद किया नकली पेट्रोल

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अंतर्गत एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह व सीओ द्वितीय सुधीर कुमार के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज तारकेश्वर राय के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अखिलेश शर्मा पुत्र ब्रह्म शर्मा निवासी ग्राम औक़ा थाना बक्सा जनपद जौनपुर को जरिये मुखवीर सूचना गिरफ्तार कर टैंकर में 25000 लीटर नकली पेट्रोल साल्वेंट कीमत करीब 20 लाख रुपये का बरामद किया गया।

मंदिर में साफ-सफाई करते हुए पूजा अर्चना की

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व पंसारीयान,निकट अम्बेडकर छात्रावास स्थित बाल्मीकि बस्ती में कांंग्रस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में जिला व शहर कांंग्रस कमेटी द्वारा भगवान बाल्मिकी मंदिर में साफ-सफाई करते हुए पूजा अर्चना की गई।
कांंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी व अजय कुमार जी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के दिशा-निर्देश पर जिला व शहर काँग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर छात्रावास के समीप दलित बस्ती में भगवान बाल्मिकी मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया तथा पूजा अर्चना कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को सदबुद्धि देने की कामना की 
काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आदरणीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा गेस्टहाउस के कमरे में झाड़ू लगाकर साफ किया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रियंका गांधी जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर काँग्रेसीयों मे उबाल है। प्रदेश के मुखिया और एक संत को ऐसी ओछी टिप्पणी करना सोभा नही देता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वयं दो अक्टूबर को झाड़ू लगाकर गांधी जी की जयंती मनाई गई थी। काँग्रेस ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों का हमेशा सम्मान किया है। भाजपा प्रियंका गांधी जी का दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर सफाई करना हजम नहीं हो रहा है। बीजेपी के नेता प्रियंका गांधी की बढती हुई लोकप्रियता से बोखला गई है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बात करती है तो क्या प्रियंका गांधी क्या इस देश की बेटी नही है। प्रियंका गांधी यदि इसी देश की बेटी हैं तो फिर उनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की घटिया मान्सिकता किस लिए है। योगी आदित्यनाथ एक संत हैं। संतो का काम वातानुकूलित कक्षों मे बैठकर सत्ता सुख भोगना नही बल्कि कुटिया में बैठकर साधना करने का होता है। एक संत को राजनीति में नही आना चाहिए।संतो की वाणी मे' सर्वे भवंतु सुखीना ' की कामना होनी चाहिए। योगी जी को प्रियंका गांधी के लिए प्रयोग की गई गंदी वाणी को वापिस लेते हुए क्षमा मांगनी चाहिए अन्यथा अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। सफाई अभियान मे शामिल रहे अरविंद झझोट, जिला सचिव दीपक सैनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष शामली शैखरपाल, प्रदेश महासचिव ब्रजपाल राणा, कांग्रेस किसान मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गयुर अली कुडाना, न्याय पंचायत अध्यक्ष अंकुर मलिक, युवा कांग्रेस जिला नन्दू प्रशाद, झझोट प्रमोद कश्यप, रमेश मराठा, नगर महासचिव महिपाल शर्माा, राहुल शर्मा, जिला सचिव  महाबीर सैनी, नगर सचिव सुनील कश्यप, रितिक झझोट, सजीव शर्ममा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामपाल पांचाल, सोरभ सैनी, युवा कांग्रेस आदि लोग शामिल हुए।

उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। बिहार में बिजली संकट पर ऊर्जा सचिव संजीव हंस ने बताया कि बिहार में बिजली कंपनियों के द्वारा अपना उत्पादन नहीं किया जाता। बल्कि केंद्रीय बिजली उत्पादन संस्थानों के द्वारा उत्पादित बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को दी जाती है। बाजार में वर्तमान कोयला संकट के कारण महंगी दर पर बिजली मिल रही है। बाजार से महंगी बिजली खरीदकर भी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन केंद्रों में कोयले का स्टॉक बहुत कम हो चुका है।

बता दें कि देश में 70 फीसदी बिजली उत्पादन कोयले  के द्वारा ही होता है। जानकारी के मुताबिक कुल 135 थर्मल पावर प्लांट्स में से 72 के पास कोयले का तीन दिन से भी कम का स्टॉक बचा हुआ है। जबकि 50 पावर प्लांट ऐसे है। जहां कोयले का चार से 10 दिन का स्टॉक है।

इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे

कविता गर्ग     
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यहां एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई मंडल इकाई ने आज सुबह यहां बांद्रा में खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक क्रूज (जहाज) पर पार्टी होने वाली है, एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से मादक पदार्थ जब्त होने का दावा किया था। मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...