बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

नीट एसएस 2022 की परीक्षा की जाएंगी आयोजित

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में बुधवार कहा है कि चिकित्सा से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट एसएस 2021) बदले हुए पाठ्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सरकार ने कहा कि बदले हुए पाठ्यक्रम के मुताबिक नीट एसएस 2022 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मेडिकल की स्नातकोत्तर के 40 डॉक्टर छात्रों ने याचिका दाखिल कर सरकार द्वारा अचानक पाठ्यक्रम में बदलाव को चुनौती दी थी।
केंद्र सरकार ने मंगलवार को हलफनामा दाखिल कहा था कि नवंबर में आयोजित होने वाली नीट एसएस-2021 की परीक्षा 10-11 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
याचिकाकर्ताओं का कहना था की परीक्षा से ठीक पहले पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने के कारण उन्हें तैयारी करने का बहुत कम समय मिलेगा। सुनवाई के दौरान सरकार ने परीक्षा की तारीख करीब दो महीना आगे बढ़ाने के फैसले की जानकारी अदालत को दी थी। लेकिन इससे याचिकाकर्ता सहमत नहीं थे। अब सरकार ने पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया और इस बारे में आज अदालत को अवगत कराया।

यूपी: शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत की

संदीप मिश्र              
बरेली। वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की दशा सुधरने वाली है। इसके लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत की है। प्रोजेक्ट के अंर्तगत राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में भवन सुधार के साथ ही विद्युतीकरण भी कराया जाना है। इस योजना के तहत स्कूलों में भवन सुधार के लिए अगले माह तक धनराशि आवंटित हो जाएगी। प्रदेश में कुल 2272 राजकीय कॉलेज हैं, इनमें से कई जर्जर स्थिति का सामना कर रहे हैं। 
शासन द्वारा निर्धारित रूपरेखा के मुताबिक इस योजना पर 100 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। सामान्य बजट में पुराने कॉलेजों के पुर्ननिर्माण का प्रावधान न होने से वहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी हैं। शासन से डीआईओएस को मिले पत्र के अनुसार अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना को साकार करने के लिए जिलाधिकारी समेत जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक जिले में जनपदीय समिति के जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तकनीकी सदस्य होंगे। डीएम की ओर से राजकीय निर्माण एजेंसी का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाएगा। कालेजों की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए उपसमिति बनी है। उपसमिति कालेजों का निरीक्षण करके डीआइओएस के माध्यम से जिला समिति को प्रस्ताव भेजेगी।



भाजपा का दामन छोड़ कोलकाता पहुंचे विधायक

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा विधायक मुंडर कराते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद वह कांग्रेस का दामन थाम लेंगे।
त्रिपुरा से विधायक सुरमा आशीष दास ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर कोलकाता पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर हवन कराया और इसके पश्चात उन्होंने मुंडन कराया। बताया जा रहा है कि त्रिपुरा से विधायक सुरमा आशीष दास ममता बनर्जी की तृणूल कांग्रेस में शामिल होंगे।

राहुल को इजाजत देने के बाद प्रियंका को रिहा किया

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद लखीमपुरी पहुंचने के लिये निकली प्रियंका गांधी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। लेकिन राहुल गांधी को इजाजत देने के बाद प्रियंका गांधी को भी सरकार ने रिहा करा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने मीटिंग के बाद राहुल को तीन लोगों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचने की अनुमति दे दी। इसके बाद सरकार ने प्रियंका गांधी को भी रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जायेंगी। राहुल गांधी के संग लखीमपुर खीरी पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम भी पीड़ित परिवार से मिलने जायेंगे।

35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, बढ़ोतरी की

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के शीर्ष संगठन ओपेक के मांग के अनुरूप तेल उत्पादन नहीं बढ़ाने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उबाल जारी रहने के दबाव में बुधवार को लगातार लगातार दूसरे दिन देश में पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार को इसमें बढोतरी की गयी। बुधवार को फिर से इसमें बढोतरी हुयी जिससे राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.94 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल 1.75 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल भी 10 दिनोें में से 2.80 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया था जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी आ रही है। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 1.30 डॉलर प्रति बैरल की तेजी लेकर 82.56 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.11 डॉलर की बढ़त के साथ 78.73 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढोतरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 100.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर पर है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-417 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 7, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...