गुरुवार, 16 सितंबर 2021

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 11वें दिन बदलाव नहीं

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे तेल कीमतों में उबाल आने बीच गुरूवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। गत पांच सितंबर को इन दाेनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अमेरिका में कच्चे तेल की खपत बढ़़ने के मद्देनजर कल इसकी कीमतों में तेजी रही। कल ब्रेंट क्रूड 2.5 फीसद बढ़कर 75.46 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 3.05 प्रतिशत चढ़कर 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था।

ट्रक से टकराने से बस में सवार दो लोगों की मौंत

हरिओम उपाध्याय       

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे मे मारे गये लोगो के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। जबकि घायलो के निशुल्क उपचार के लिए डीएम और सीएमओ को निर्देशित किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि एक्सप्रेस वे के चैनल नम्बर 105 और 106 के बीच टिमरुआ कट जे पास देर रात करीब एक बजे यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टरनुमा वाहन को बचाने के प्रयास में बस की ट्रक से टक्कर हो गयी। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे जिनमें अधिकतर गहरी नींद में थे।

घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादसें में बस का चालक और एक यात्री की मृत्यु हो गयी जबकि अन्य 13 की हालत गंभीर बनी हुयी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे की एक लेन में यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा।

चीन: 6.0 तीव्रता वाले भूकंप से 3 लोगों की मौंत

बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सिचुआन में लुझोउ शहर के लक्सियन काउंटी में 6.0 तीव्रता वाले आये भूकंप से कम से कम तीन लोगों की मौत तथा 60 अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराये गये घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर है। चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर के अनुसार भूकंप सुबह 0433 बजे आया। भूकंप का केंद्र 29.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.34 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई में स्थित था।

विश्व में 46.59 लाख से ज्यादा लोगों की मौंत हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा और इस बीमारी से अब तक 46.59 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22.63 करोड़ हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 करोड़ 63 लाख 56 हजार 635 हो गयी है। जबकि 46 लाख 59 हजार 411 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 4.15 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.66 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 30,570 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 33 लाख 47 हजार 325 हो गया है। इस दौरान 38,303 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 25 लाख 60 हजार 474 हो गयी है। सक्रिय मामले 8164 घटकर तीन लाख 42 हजार 923 रह गये हैं। इसी अवधि में 431 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,43,928 हो गया है।

पुडुचेरी: लॉकडाउन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ीं

पुडुचेरी। पुडुचेरी सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी। सरकार ने हालांकि पाबंदियों में कुछ छूट भी दी है। आधिकारिक बयान के मुताबिक मौजूदा समय में रात 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा और सामाजिक/मनोरंजन से संबंधित सभाओं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी विभाग कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे और सचिवों / विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारियों को कोविड-19 टीका लगाया गया है। शैक्षणिक संस्थानों ने एक सितंबर से काम करना शुरू कर दिया है और यह जारी रहेगा। सभी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक सब्जी तथा फलों के स्टॉल लगे रहेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-397 (साल-02)
2. शुक्रवार, सितंबर 17, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...