मंगलवार, 7 सितंबर 2021

जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए 6 फलस्तीनी भागें

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली/जेरूसलम। सुरक्षित मानी जाने वाली इजराइल की जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए 6 फलस्तीनी कैदी भाग निकले हैं। इजराइल जेल सेवा के एक अधिकारी ने 6 कैदियों के फरार हो जाने की घटना को बड़ी सुरक्षा और खुफिया चूक बताया है। जेल से 6 कैदियों के फरार हो जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कैदियों की तलाश में देशभर के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी करते हुए उन्हें दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं। इजराइल की अति सुरक्षित माने जाने वाली गिलबोआ जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए 6 फलस्तीनी कैदी भाग निकले हैं। जेल के स्टाफ को कैदियों के भागने की इस वारदात का उस समय पता चला जब रोजाना की तरह कैदियों की गिनती की गई और उसमें 6 लोग लापता पाए गए। माना जा रहा है कि जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर फरार हुए फलस्तीनी कैदियों ने अपने बाथरूम के फर्श से होते हुए एक सुरंग खोदी जो जेल के बाहर सडक पर जाकर निकली। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से दिखाई दे रहा है कि इजरायली अधिकारी जेल की एक सिंक के नीचे एक छोटे से छेद और जेल की दीवारों से सटी हुई धूल भरी सड़क पर दूसरे छेद की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि फलस्तीनी कैदियों ने किसी तरह जेल के बाहर के लोगों से संपर्क कर लिया था। किसी तरह उन्होंने जेल में मोबाइल प्राप्त कर लिया और भागने में उसका इस्तेमाल किया। जेल में सेंधमारी करते हुए बाहर आने के बाद कैदियों ने फोन करके तुरंत कार बुला ली। इजराइल की अति सुरक्षित मानी जाने वाली जेल से 6 फलस्तीनी कैदियों के फरार होने की घटना की तुलना हॉलीवुड की किसी थ्रिलर फिल्म से की जा रही है। अब इजराइली अधिकारी रातों-रात जेल में सेंधमारी करके भागने वाले आधा दर्जन फलस्तीनी कैदियों को दबोचने के लिए देश भर में बड़े स्तर पर नाकेबंदी करते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं। उधर बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा किसानों से की गई बातचीत में पता चला है कि उन्होंने समीप के खेतों में ही कुछ संदिग्ध लोगों को देखा है। बहरहाल मामला कुछ भी रहा हो लेकिन इजराइल की सुरक्षित जेल से 6 कैदियों ने फरार होकर इस बात को साबित कर दिया है कि समूचे विश्वभर में कोई भी जेल सुरक्षित नहीं है। उधर फलीस्तीनी चरमपंथी गुटों ने 6 कैदियों के जेल में सेंधमारी कर के भागने को जांबाजी भरा कदम बताया है। 

सीएम ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया

पंकज कपूर         

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

फूलमालाओं से जिला प्रभारी का स्वागत किया

पंकज कपूर         

रुड़की। मेनिफेस्टो कमेटी हरिद्वार जिला प्रभारी सरवर यार खान गत दिवस कलियर पहुँचे। जहाँ कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। बीते सोमवार को पिरान कलियर पहुँचे मैनिफेस्टो कमेटी जिला प्रभारी सरवर यार खान ने कहा कि, विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार किया जाना है, जिसको लेकर टीम गठित की गई है और मुझे हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें हरिद्वार के कार्यकर्ताओं और विधायकों से रायशुमारी कर उनके सुझाव मांगे जा रहे हैं। कार्यकर्ता जो सुझाव देंगे उनको शिक्षक नेताओं को सौंप दिया जाएगा।

इस दौरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपने क्षेत्र के प्रमुख सुझाव दिये, जिनमे कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उच्चीकरण और पुल की समस्या के साथ-साथ कलियर को पांचवा धाम घोषित कर उर्स/मेले को सरकारी मेला घोषित करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाने सम्बंधित आदि सुझाव दिए।

इसके साथ कांग्रेस कार्येकर्ताओ ने भी पेंशन बहाली करने आदि सुझाव दिए हैं। 

महिलाओं को तितर करने के लिए चलाईं गोलियां

नई दिल्ली/ काबुल। अफगानिस्तान में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रही महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए तालिबान की ओर से गोलियां चलाई गई है। जिससे मौके पर तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान की ओर से किए गए कब्जे के बाद में आम लोग लगातार पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं। राजधानी काबुल की सड़कों पर लोग उतरते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आजादी और सपोर्ट पंचशीर के नारे लगा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी लोग काबुल स्थित पाकिस्तान दूतावास तक जा पहुंचे हैं। जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। 

विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं को तितर बितर करने के लिये तालिबान की ओर से उनके ऊपर गोलियां चलाई गई है। अफगानिस्तान में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का विरोध करते हुए सड़क पर उतरी महिलाएं जमकर पाकिस्तान का विरोध कर रही है। प्रदर्शनकारी महिलाएं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उससे अफगानिस्तान छोड़ने की मांग कर रही हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान पर तालिबान को सपोर्ट करने के आरोप लगते रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इस बात का सबूत भी पेश किया है कि कैसे पाकिस्तान अफगानिस्तान सरकार को अस्थिर करके तालिबान का सहयोग कर रही है। अफगानिस्तान और अमेरिका के साथ सालों से जारी युद्ध में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश रहा है जो तालिबान का समर्थक है। तालिबान ने लगातार पाकिस्तान को अपना दूसरा घर बताया है। हाल ही पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान, तालिबान का संरक्षक रहा है और लंबे वक्त तक उनकी देखभाल की है। पाकिस्तान, तालिबान शासन को मान्यता देने वाला सबसे पहला देश हो सकता है। 

आरोपी की मृत्यु हो जाने को लेकर थाने पर हमला

मनोज सिंह ठाकुर          

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में डकैती के आरोपी की न्यायिक हिरासत में मृत्यु हो जाने को लेकर आज ग्रामीणों ने बिस्टान थाने पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पिटायी के चलते व्यक्ति की मृत्यु की घटना हुयी है। पुलिस अधीक्षक खरगोन शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में यहां से 17 किलोमीटर दूर बिस्टान पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने के आरोप में खैरकुंडी ग्राम निवासी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से आठ आरोपियों को 4 सितंबर को तथा शेष चार को 6 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

कल रात्रि जेल में एक आरोपी खैर कुंडी निवासी 35 वर्षीय आदिवासी बिशन को घबराहट हुई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों को सूचित कर जिला अस्पताल बुलवाया गया था। घटना के चलते चलते आज खैरकुंडी ग्राम के लगभग 200 ग्रामीणों ने बिस्टान पुलिस स्टेशन पर पत्थरों हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि बिस्टान थाना प्रभारी राकेश आर्य समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने अपने आपको थाने के अंदर बंद कर लिया। थाना परिसर में उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की तथा पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-388 (साल-02)
2. बुधवार, सितंबर 8, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...