शनिवार, 4 सितंबर 2021

अमेरिका में 1 लाख और लोगों की मौत, आशंका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में दिसंबर तक कोरोना की वजह से और एक लाख लोगों के मौत की आशंका जताई गई है। ये बुरी खबर खुद अमेरिका के सबसे बड़े डॉक्टर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीसेस के निदेशक डॉ. एंथनी फॉउची ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर वो लोग होंगे जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। डॉ. फॉउची ने कहा कि यह गणना यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के मॉडल पर आधारित है।

डॉ. फॉउची ने कहा कि हम जिस दौर से गुजर रहे हैं।उसकी सटीक गणना की जा सकती है। इन मौतों को टाला जा सकता है। हमें पता है, इन मौतों को टालने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने को लेकर प्रेरित करना होगा, वैक्सीन ड्राइव तेजी से चलाना होगा। इस समय करीब 8 करोड़ अमेरिकी अब तक वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं। ये लोग कोरोना महामारी को दोबारा जन्म दे सकते हैं या फिर संक्रमण की दर को बढ़ा सकते हैं।

हायर एजुकेशन में 'टीचर्स डे' का आयोजन हुआ

कौशाम्बी। भरवारी स्थित एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल एमजीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी संस्थानों और रिद्धि सिद्धि कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में टीचर्स डे का आयोजन हुआ। संस्थान के सभी छात्र छात्राओं ने टीचर्स के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और टीचर्स भी बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रमों में शामिल हुए एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। संस्थान के छात्र छात्राओं ने क्लास वाइज अपने अपने कार्यक्रम आयोजित किए थे जिसमें टीचर्स के द्वारा केक कटिंग की गई और करतल ध्वनि से टीचर्स का सम्मान बच्चो द्वारा किया गया।
गुरु शिष्य की परंपरा का सम्मान,एक दूसरे के प्रति आस्था,विश्वास,समर्पण का प्रतीक शिक्षक दिवस का आयोजन विद्यालय में बच्चों द्वारा आयोजित हुआ, संस्थान के शिक्षक बड़े अभिभूत दिखे।
केपीएस संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पवार ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सभी टीचर्स को शुभकामनाएं दिया और विश्वास व्यक्त किया कि आप अपने शिक्षण के माध्यम से बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करेंगे। 
जिस से कि बच्चे आगे चलकर के देश का मान बढ़ाएंगे वही एनडी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी कौशांबी के प्रधानाचार्य डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक किसी भी शिक्षण संस्थान की नीव होता है। जो बच्चों के अंदर शिक्षा रूपी पौधों को आरोपित करता है। जिससे अभिसंचित हो कर के छात्र और छात्रा अपने परिवार का, समाज का ,देश का नाम रोशन करते हैं और अपने शिक्षा के माध्यम से समाज में अंधकार रूपी अशिक्षा को दूर करके समाज को ज्ञानमय करते हैं। जिसके माध्यम से बच्चे शिक्षित होकर के समाज हित में कार्य करते हैं।
संस्थान के चेयरमैन वर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि छात्र एवं छात्राओं का शिक्षित होना उनका मूल अधिकार है और मेरा प्रयास है कि समाज में रहने वाले कोई भी छात्र अथवा छात्रा शिक्षा से दूर ना रह पाए क्योंकि शिक्षा एक ऐसा माध्यम होता है। जो कि सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र बनाने में मुख्य भूमिका का निर्वहन करता है। इसलिए सभी नागरिकों का मूल कर्तव्य है कि समाज में कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित ना रह पाए।कार्यक्रम में आरपी चतुर्वेदी सर, अनुपमा जयसवाल, बद्री विशाल शुक्ला सर, वेद  कुमार ,विजय यादव सर ,एस चंद्र सर, अभिमन्यु पांडे ,रोहित कुमार, प्रद्युम्न कुमार ,आर पी तिवारी ,संतोष प्रजापति, शालू प्रजापति ,प्रदीप कुमार ,सचिन त्रिपाठी,आदि उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

कार्यालय निकट स्कूल पर मनाया स्थापना दिवस

गोपीचंद      
बागपत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत का स्थापना दिवस 3 सितंबर 2021 को बड़े हर्षोल्लास के साथ जिला कार्यालय निकट नार्मल स्कूल बड़ौत पर मनाया गया। जिसमें 51 व्यापारियों और 11 समाज सेवको का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष व्यापारी भूपेश बब्बर,  जिला महामंत्री अनुराग जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र पवार व समस्त पदाधिकारी गण द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कहा कि सभी व्यापारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के साथ एकजुटता से रह कर व्यापारि एकता को मजबयत करना हैं। जिससे हम सभी व्यापारी बड़ी से बड़ी समस्या के साथ बड़ी आसानी से लड़ सकें और कोई भी किसी प्रकार का व्यक्ति व्यापारियों पर हावी ना हो सके। एकता से ही व्यापारियों सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी व समाज सेवी जमीरूद्दीन अब्बासी ने मंच के माध्यम से सभी व्यापारी वर्ग से आवाहन किया कि सभी व्यापारी भाई आपीसी सामुदायिक व राजैनतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सिर्फ व्यापारी एकता के लिये ही एकजुट रहें और कहा कि सबसे पहले हम व्यापारी है और व्यापारी का वजूद व्यापर से ही है, अन्य किसी व्यवस्था से नहीं। अन्य व्यवस्थायें तो सिर्फ छण भंगुर व अस्थायी नहीं हैं। ऐसी व्यवस्थाओं के लिये हम अपने अस्तित्व को कमजोर न करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री योगेश जिंदल का स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र जैन ने की व संचालन जिला प्रवक्ता राजीव तोमर ने किया।
कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी, सदस्य व नगर के मुख्य व्यापारी व समाज सेवी उपस्थित रहें।

बुजुर्ग महिला के जीवन को बेटे ने किया समाप्त

अतुल त्यागी         
हापुड़। आपको बता दें मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदर पुर का है। जहां बुजुर्ग महिला अपने बेटे और बहु के साथ रहती थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन मां को नहीं पता था उसी का बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर उस की जीवन लीला को समाप्त किया।
संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों को पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित लोग महिला के घर पहुंच गए। लेकिन महिला के मुंह से बह रहा खून लोगों को हजम नहीं हो रहा था शक की सुई लगातार बढ़ती जा रही थी। जब लोगों ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला जिस बेटे को मां ने बड़े ही लाड प्यार से पाला था। उसी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।
जब महिला की मौत का राज पुलिस को पता चला तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अब जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही थाना इंचार्ज बहादुरगढ़ का कहना है। बुजुर्ग महिला के भाई की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ: राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजा

सत्येंद्र पंवार       
मेरठ। देश की राजथानी दिल्ली यू पी और तमाम देश में आए दिन सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार का नारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ धूमिल हो रहा है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार या यूपी सरकार या अन्य प्रदेशों की सरकार आंखें बंद कर दोषियों को सह दे रही हैं ?
बहुजन मुक्ति पार्टी ने जिलाधिकारी मेरठ द्वारा माननीय महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को एक ज्ञापन भेज सीबीआई जाँच की माँग ओर परिवार वालों को एक करोड रुपये से मदद मांगी की।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने प्रेस को बताया कि आज देश में बेटियाँ सुरक्षित नही हाल फिलहाल की घटना सबिया उर्फ  (राविया ) उम्र 21 पिता का नाम शमीद। बंकाबाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से दिल्ली संगम विहार में रहने लगे। राविया उर्फ सबिया के परिवार से हुई बातचीत अनुसार जिलाधिकारी के आफिस में लड़की संविदा पर जॉब करती थी। जॉब करते हुए अभी सिर्फ चार महीने हुए थे। 27/08/2021 की रात 8 बजे तक लड़की जॉब से घर नहीं लौटी। राविया के मां बाप ने पुलिस थाने भी जा कर देखा। हर जगह गए डीएम ऑफिस में जॉब करती थी। लड़की वालो को किसी से भी कोई मदद नहीं मिली। सुबह तक मां बाप ने रो रो कर इंतजार किया। 
किसी पर शक नही था, क्योंकि लड़की की किसी से दुश्मनी नहीं थी।  उसके साथ रेप हुआ बलात्कार नही सामूहिक बलात्कार किया और उसके साथ काम करने वाली लड़की भी शामिल हो सकती है। उसको काफी जगह चाकू घोंपा गया। उसके शरीर को नोचा गया। सीने को नोचा गया। दोनो स्तन को काट दिये गये। बहुजन मुक्ति पार्टी आवाहन करती है। अपने देश के नागरिकों से ओर अधिवक्ता समाज इस तरह के कैसो में लड़कियों को इंसाफ दिलाने में आगे आये। जिससे पुलिस असली गुनाहगारो को फांसी की सजा हो तथा राविया के परिवार वालों को एक करोड रुपये की सहयोग राशि दी जाए। बात यहां मुस्लिम या गैर मुस्लिम की नही हैं बल्कि एक बेटी एक बहन की हैं।
 इस तरह की हरकत करने वाले जानवरो को सजा दिलाने में और  उनकी औकात याद दिलाने में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार लाना होगा।  जिससे 85% मूल निवासियों को हक अधिकार दिलाये जाये।  इस केस को दबाने के लिए निजामुद्दीन नामक व्यक्ति अपने आप को साबिया का पति बताकर अपने आप को हत्यारा बताकर पेश किया गया है। लेकिन जिस तरह से मॄतक शरीर की स्धिति मिली उससे जानकारी मिलती है कि बलात्कार नही सामूहिक बलात्कार कर हत्या की गयी। साबिया उर्फ राविया की हत्या मे आला अधिकारियों का हाथ होने का भी संदेह है। इस तरह की घटाएँ भारतीय संस्कृति पर धब्बा है। बहुजन मुक्ति पार्टी सी बी आई जाँच की माँग करती है और गुनाहगारों को फांसी की सजा की मांग करती है।  जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह सूफी, अमजद अली अन्सारी, मेरठ दक्षिण विधान सभा संगठन मंत्री  परवाना मेरठी एड अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट तौफीक हकीमुद्दीन, काज़िम अहमद, रामकुमार बौद्ध एड सलीम खान, संजय कुमार, महमूद महाराज सैफी, सोहनबीर सिंह, मोहन कुशवाहा, राकेश कुमार, चौ शहजाद, शादाब आरिफ, खुर्शीद आलम, मेरठ महानगर प्रभारी एड अशफाक सैफी एड शरीफ़ सैफी आदि ने मा. राष्ट्रपति महोदय न्यायालय से न्याय देने की मांग की।

कांग्रेस टिकट किसी को नही जाने देगा शाह परिवार

राणा ओबराय          
पानीपत। युवा नेता बिक्रम शाह के मित्रो के अनुसार पानीपत शहरी सीट पर शाह परिवार कांग्रेस टिकट किसी और को नही जाने देगा। 
पिछली बार भी बुल्लेशाह के चुनाव न लड़ने के कारण कांग्रेस की टिकट गैर शाह परिवार में चली गयी थी। बिक्रम के दोस्तो की माने तो पूर्व मंत्री बलबीरपाल शाह के आशीर्वाद से उनके पुत्र बिक्रम शाह को चुनाव लड़ाने का हमने पूरी तरह से मन बना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिक्रम शाह अब की बार चुनाव अवश्य लड़ेंगे चाहे उसे आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही चुनाव लड़ना पड़े। पूरे प्रदेश औऱ पानीपत की जनता पूर्व मंत्री बलबीर शाह की ईमानदारी के बारे में भली भांति जानती है। जिसका पूरा लाभ बिक्रम शाह को चुनाव लड़ने के मौके पर मिल सकता है। बिक्रम के दोस्तो को पूरा विश्वास है कि अब की बार पानीपत शहरी सीट से बिक्रम ही विधायक बनेगा?

गोली चलाने की कई घटनाओं में चार लोगों की मौंत

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों द्वारा हवा में गोली चलाने की कई घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। एक चिकित्सा सूत्र ने शनिवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी कई प्रांतों में हुई।
गोलीबारी के बाद काबुल के निवासियों को लगा कि दोबारा लड़ाई शुरू हो गयी, लेकिन तालिबान ने दावा किया कि वे पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने का जश्न मनाने के लिए गोलीबारी कर रहे थे, हालांकि प्रतिरोधी बलों ने इसे नकार दिया है। तालिबानी नेताओं ने अफगानियों के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने सदस्यों से गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया।
चिकित्सा सूत्र ने बताया कि कल देर रात हवा में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। काबुल पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है। समूह के प्रवक्ता ने भी प्रांत पर तालिबान के पूर्ण नियंत्रण की पुष्टि की।
अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह, जिन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया है, और प्रतिरोधी नेता अहमद मसूद ने हालांकि इससे इनकार किया। उन्होंने बाद में अपने कानों को हाथों से ढके डरे हुए बच्चों की एक तस्वीर साझा की।

4 निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किएं

पंकज कपूर।  
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार देर रात चार उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए है।
उप निरीक्षक सतीश शर्मा चौकी टीपी नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह थाना हल्द्वानी से चौकी प्रभारी टीपी नगर
उप निरीक्षक प्रकाश मेहरा वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली से थाना हल्द्वानी। 

लाल तप्पड़ के बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पंकज कपूर       
देहरादून। डोईवाला के औद्योगिक क्षेत्र लाल तप्पड़ में बिरोजा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। पुलिस व दमकल विभाग की टीमें पहुंची मौके पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग का रेस्क्यू जारी ,खुराना ब्रदर्स के नाम पर स्थित है। लाल तप्पड़ में प्लांट ,आग से नुकसान का अभी तक नही आंकलन ,आग लगने के कारणों का पता नही ।लिंक क्लिक करें।


1 दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अगला एक दशक देश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपी आर एंड डी) को पुलिस बलों को आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में हर तरह से सक्षम बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।
अमित शाह ने आज यहां बीपी आर एंड डी के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में है जबकि विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल सीमाओं की निगरानी मुस्तैदी से कर रहे हैं।
उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है की देश बहुत सलामत हाथों में है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत तेजी से 50 खरब रुपए की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे आगे बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारे पुलिस बालों को बढ़ती और निरंतर बदलती चुनौतियां से निपटने के लिए हमेशा मुस्तैदी और ताकत के साथ तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो को इस मामले में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों को हर तरह से सक्षम बनाकर तथा उनकी क्षमता निर्माण करने में आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी

श्रीनगर। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर लगाई गई पाबंदी जारी है। वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शनिवार सुबह फिर बंद कर दी गयीं। गत रात को इंटरनेट सेवाएं बहाल की गयी थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात को यहां उनके आवास में निधन हो गया था। जम्मू कश्मीर में तीन दशक से अधिक समय तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले और पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता को उनके आवास के समीप एक मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन के बाद घाटी में एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगायी गयीं।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगी हुई हैं लेकिन कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही में ढील दी गयी है। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपुरा में पाबंदियां जारी हैं। गिलानी हैदरपुरा के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि यहां हैदरपुरा इलाके में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कें बंद हैं और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल टेलीफोन सेवाओं को दो दिन तक बंद रखने के बाद शुक्रवार रात को बहाल किया गया। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शनिवार सुबह फिर से बंद कर दिया गया।

अनुसंधानकर्ताओं द्वारा मॉड्यूलर उपकरण बनाया


बेंगलुरु। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसंधानकर्ताओं ने एक सर्व सुविधायुक्त, आत्मनिर्भर एवं मॉड्यूलर (जिसमें अनेक हिस्से होते हैं) उपकरण बनाया है। जो सूक्ष्मजीवों को विकसित करने में मददगार होगा। इस उपकरण की मदद से वैज्ञानिक बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोग करने में सक्षम हो सकेंगे।
बेंगलुरु स्थित आईआईएससी की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि ‘एक्टा एस्ट्रोनॉटिका’ में प्रकाशित अध्ययन में अध्ययन दल ने दिखाया कि ‘स्पोरोसारसिना पास्चराई’ नाम के जीवाणु के विकास पर नजर रखने और उसे उत्प्रेरित करने के लिए उपकरण का किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी इस तरह जिसमें मानवीय दखल कम से कम हो।
इसमें बताया गया कि इस तरह के जीवाणु कठोर पर्यावरण में किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, यह समझने पर मानव अंतरिक्ष मिशन मसलन इसरो द्वारा नियोजित भारत के पहले मानव वाले अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल पाएगी। इस अध्ययन से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक कौशिक विश्वनाथन ने कहा कि इसके पूरी तरह से सर्व सुविधायुक्त होने की जरूरत है, जिसकी किसी और पर निर्भरता नहीं हो।
इसके अलावा सामान्य प्रयोगशाला की तरह आप समान संचालन परिस्थितियों की उम्मीद नहीं कर सकते।” आईआईएससी और इसरो के दल द्वारा तैयार किए गए उपकरण में जीवाणु विकास पर नजर रखने के लिए एलईडी और फोटोडाओड सेंसर है। इसमें भिन्न प्रयोगों के लिए विविध कक्ष हैं और प्रत्येक कक्ष से डेटा एकत्रित और सुरक्षित किया जाएगा।


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...