बुधवार, 1 सितंबर 2021

एलपीजी के दामों को लेकर सरकार पर निशाना

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है और केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करने की मांग कर रही है।गांधी ने ट्वीट किया, ” जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है। लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत’ लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।


रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को मारीं टक्कर

पंकज कपूर                
हरिद्वार। हरिद्वार में एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर शीतलाखेड़ा की यह घटना बताई जा रही है। जहां पर एक तेज रफ्तार कार तीन बाइकों सवारों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। सभी बाइक सवारों को गंभीर चोटें लगी हैं।
सुलतानपुर कुन्हारी निवासी साहिल ,आरिफ और उनकी मां यासमीन। टिकोला निवासी जगत और अरविंद। बादशाहपुर निवासी कादिर और आशु दुर्घटना में घायल हुए हैं। कार चालक सराय गांव का रहने वाला है। हादसे का यह वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ईरान के तर्ज़ पर गठन कर सकता है 'तालिबान'

काबूल। अफगानिस्तान अमेरिका के अफगानिस्तान से पूरी तरह वापस लौटने के बाद अब कुछ हीं दिनों में अफगानिस्तान में नई तालिबानी सरकार बन सकती है। अफगानिस्तान में मौजूद विश्वसनीय सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक तालिबान अफगानिस्तान में ईरान के तर्ज़ पर सरकार गठन कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्लाह अखुन्दज़ादा हो सकते हैं।
तालिबानी सरकार के नए सुप्रीम लीडर और उनके आधीन होगी। नई सुप्रीम काउंसिल जिसके 11 से 70 सदस्य हो सकते हैं। साथ हीं अफगानिस्तान का प्रधानमंत्री मुल्लाह बरादर या मुल्लाह याकूब को बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि मुल्लाह याकूब मुल्लाह उमर का बेटा है और काफी हार्डलाइनर माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम लीडर अखुन्दज़ादा कांधार में हीं रहेंग और प्रधानमंत्री और सरकार के बाकी मंत्री काबुल से सरकार का संचालन करेंगे। सूत्रों ने ये भी बताया कि तालिबान अफगानिस्तान के मौजूदा संविधान को रद्द कर 1964-65 के पुराने संविधान को हीं फिर से लागू कर सकता है क्योंकि तालिबान का मानना है कि नया संविधान विदेशी मुल्कों के आधीन बनाया गया था।

कई विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती

पंकज कपूर             
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग, उत्तराखंड ग्रामीण निर्माण विभाग सहित कई विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर बंपर भर्ती आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता के 154 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2021 रखी गई है। जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 सितंबर ही है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट में जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 1 प्रस्ताव पारित किया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पारित करने पर हमारा खुद को बधाई देना जल्दबाजी है और आगाह किया कि चीन, पाकिस्तान और तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान का संभावित गठजोड़ चिंता का विषय है।
भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने एक सुदृढ़ प्रस्ताव पारित किया। जिसमें मांग की गई कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकी देने या आतंकवादियों को पनाह देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रस्ताव में उम्मीद की गई है कि तालिबान अफगानों और सभी विदेशी नागरिकों के देश से सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से जाने देने के संबंध में उसके द्वारा जताई गई प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिदंबरम ने कहा कि सरकार अफगानिस्तान पर यूएनएससी द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर अपने आप को बधाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ”’प्रस्ताव’ के दो अर्थ हैं। पहला यह है कि मुद्दा ‘हल’ कर लिया गया है या भारत की संतुष्टि के लिए निपटा दिया गया है। यूएनएससी में यह नहीं हुआ। दूसरा अर्थ यह है कि हमने अपनी इच्छाओं को कागज पर लिख दिया है और उस कागज पर कुछ अन्य के हस्ताक्षर करा लिए हैं। यूएनएससी में कल यही हुआ।”
चिदंबरम ने कहा कि अपने आप को बधाई देना बहुत जल्दबाजी है। उन्होंने आगाह किया कि चीन, पाकिस्तान और तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान का संभावित गठजोड़ चिंता का विषय है। सुरक्षा परिषद ने सोमवार को फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका प्रायोजित प्रस्ताव को मंजूरी दी थी जिसके पक्ष में परिषद के 15 में से 13 सदस्यों ने वोट दिया जबकि विपक्ष में किसी ने भी नहीं। रूस और चीन जैसे सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों ने हालांकि मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग रूस में करेंगे अजय देवगन

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग रूस में करेंगे। अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘मेडे’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ निर्देशन भी खुद ही कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।
अजय इस फिल्म की शूटिंग के लिए रूस जाएंगे। अजय देवगन और फिल्म की टीम एक हफ्ते के लिए मॉस्को में रुकेंगे और लोकेशन भी फाइनल करेंगे और नए शेड्यूल की तैयारी भी करेंगे। फिर लीड टीम आठ दिनों की शूटिंग के लिए रूस जाएगी। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी कथित तौर पर रूस में कई महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के दृश्यों की शूटिंग करेंगे।‘मेडे’ की शूटिंग पहले ही मुंबई और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर की जा चुकी है। ‘मेडे’ एक एविएशन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय और रकुल पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। ‘मेडे’ 29 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी।

मुंबई: 'इजरा’ के हिंदी रीमेक में काम करेंगे इमरान

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आएंगे। इमरान हाशमी काफी समय से सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। ‘इजरा’ के हिंदी रीमेक के डिजिटल रिलीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स 36 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे। वर्तमान में महामारी के हालातों को देखते हुए मेकर्स ने डिजिटल रिलीज का रास्ता चुना है।
मेकर्स को लगता है कि थिएटर में रिलीज करने के बाद फिल्म उतनी रिकवरी नहीं कर पाएगी। निर्माता इस साल फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इमरान ने 2019 में मॉरीशस में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में इमरान के अलावा निकिता दत्ता, दर्शन बानिक, मानव कौल और विपिन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।


कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्यूट केमिस्ट्री दिखाई

कविता गर्ग                          
मुबंई। इंडियन आइडल का सीजन 12 के विनर बने पवनदीप राजन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन और फर्स्ट रनर-अप अरुणिता कांजीलाल अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। न केवल पर्दे पर बल्कि पवनदीप और अरुणिता दोनों ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी क्यूट केमिस्ट्री दिखाई है। पवनदीप ने इस शो में 5 कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब हासिल किया है। वहीं इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल बनी हैं।
पवनदीप और अरुणिता का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवनदीप और अरुणिता बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ के रोमांटिक सॉन्ग ‘राता लम्बियां’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। 
सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 के विनर बने पवनदीप राजन सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। पवनदीप ने इस शो में 5 कंटेस्टेंट्स को हराकर ये खिताब हासिल किया है। वहीं इस सीजन की सेकेंड रनरअप अरुणिता कांजीलाल बनी हैं।
शो में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। शो के खत्म होने के बाद दोनों को कई बार साथ भी देखा गया है। इसी बीच पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।

बस के खड्ड में गिरने से 29 की मौंत, कई घायल

लीमा। पेरू में मंगलवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना राजधानी लीमा को हुआनुकोस से जोड़ने वाले केंद्रीय राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार आज सुबह चार बजे घटी। दुर्घटना बस चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


 

 

यूक्रेन को 6 करोड़ डॉलर देने का वादा किया: यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के अपने समकक्ष व्लोदिमीर जेलेंस्की के साथ बुधवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में छह करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। बाइडन प्रशासन ने कांग्रेस को एक अधिसूचना में बताया कि यूक्रेन के लिए सहायता पैकेज ”उसकी सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधि में बड़ी वृद्धि” और मोर्टार हमलों, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन और उकसावे की अन्य कार्रवाइयों के कारण आवश्यक है।
अधिसूचना में कहा गया, ”यूक्रेन की सीमा पर रूस के निर्माण ने यूक्रेनी सेना की रूस की घुसपैठ रोकने की क्षमता में कमी को उजागर किया है। रूसी खतरे से निपटने के लिए यूक्रेन की इन कमियों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है।” जेलेंस्की व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, प्रशासन क्रीमिया पर रूस के कब्जे और देश के पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र अलगाववादियों के समर्थन की स्थिति में यूक्रेन की संप्रभुता के लिए एकजुटता व्यक्त कर सकता है। वहीं, जेलेंस्की यूक्रेन से गुजरने वाली जर्मनी की ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन’ के निर्माण में अवरोध उत्पन्न ना करने के वाशिंगटन के निर्णय के प्रति समर्थन भी व्यक्त कर सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-382 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, सितंबर 2, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...