शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

7 मिनट के भीतर 2 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच सात मिनट के भीतर दो महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा दिये गये और उसके बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2021 और केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया। एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे जैसे ही शुरू हुई, पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न दलों ने स्थगन प्रस्ताव दिये हैं। जिन्हें अध्यक्ष ने नकार दिया है।इसी बीच सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ बोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि सदन में तीसरे सप्ताह भी गतिरोध खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सरकार ने इस गतिरोध को खत्म करने के लिए विपक्ष से बातचीत तक नहीं की। इस पर सत्ता पक्ष से यह कहा गया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल खुद इससे भाग रहे हैं।
इस बीच विपक्ष के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप हंगामा करते हुए पहुंच चुके थे। पीठासीन अधिकारी ने हंगामे के बीच ही आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखवाये।

बजरंग को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचें पहलवान

टोक्यो। जापान कुश्ती में भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक की आखिरी उम्मीद बजरंग पूनिया किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को शुक्रवार को यहां हराकर 65 किलो के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये। पहले पीरियड के आखिरी क्षणों में बजरंग ने अकमालालिएव को मैट पर पटक कर 3-1 की बढ़त बना ली। लेकिन किर्गीस्तान के पहलवान ने दूसरे पीरियड में पुशआउट के जरिये दो बार एक-एक अंक जुटा कर स्कोर बराबर कर दिया।
बजरंग ने दो अंक वाला एक स्कोर बनाया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया। बजरंग के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था और यहां पहले मुकाबले में वह जिस तरह की जीत के लिए जाने जाते है वह नहीं दिखा। वह रूस के एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान घुटने की मामूली चोट से उबर कर इन खेलों में आए है।
भारतीय का अगला मुकाबला ईरान के मुर्तजा चेका घियासी से होगा। अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारतीय पहलवान सीमा बिस्ला 50 किलोवर्ग के पहले दौर में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से 1-3 से हार गई। सीमा को हमदी ने खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया । मुकाबले में कोई दाव देखने को नहीं मिले। हमदी ने तीन में से दो अंक पुशआउट पर और एक सीमा के रक्षात्मक खेल पर बनाये।
सीमा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को धक्का देकर अंक बनाया। अब उसे इंतजार करना पड़ेगा चूंकि हमदी फाइनल में पहुंचती है तो उसे रेपेशॉज खेलने का मौका मिलेगा। सीमा ने 2017 के बाद से कोई राष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं जीता है लेकिन मई में सोफिया में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर ओलंपिक में जगह बनाई थी।

खेल: मुकाबले में 3.4 से हारीं भारतीय हॉकी टीम

टोक्यो। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो।लेकिन नए भारत को प्रतिबिंबित करती है। जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3.4 से हार गई। मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया ,” हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 
उन्होंने कहा ,” टोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। इस टीम पर गर्व है, मोदी ने कहा कि लोग तोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा ,” उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।

मामूली बढ़त के साथ खुलें शेयर सूचकांक सेंसेक्स

कविता गर्ग                          
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 54.98 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 54,547.82 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 16,312.10 पर था।
आरबीआई अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बीच ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प चुन सकता है। सेंसेक्स में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा एमएंडएम, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एचसीएल टेक, टाइटन, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 123.07 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,492.84 पर, और निफ्टी 35.80 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 16,294.60 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारत: कोरोना के दैनिक मामलों में फिर बढ़ोतरी हुईं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच देश में गुरुवार को 57 लाख 97 हजार 808 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 49 करोड़ 53 लाख 27 हजार 595 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 44,643 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 56 हजार 777 हो गया है। इस दौरान 41 हजार 095 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,15,844 हो गयी है। सक्रिय मामले 3038 बढ़कर चार लाख 14 हजार 114 हो गये हैं। इसी अवधि में 464 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 26 हजार 754 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 2188 बढ़कर 78412 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 6718 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6124278 हो गयी है, जबकि 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 133530 हो गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-356 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 7, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...