शनिवार, 24 जुलाई 2021

अमेरिका के जवाब में संगठनों पर प्रतिबंध लगाएं

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में कई अमेरिकियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि चीन ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।उनमें पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस भी शामिल हैं। अमेरिका ने हांगकांग में चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध क्षेत्र में सुरक्षा कार्रवाई के तहत लगाए थे।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के अमेरिकी प्रतिबंधों ने हांगकांग के कारोबारी माहौल को चोट पहुंचाई है। इन प्रतिबंधों को बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने के लिए डिजाइन किया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका मुल्‍क विल्बर रॉस समेत सात अमेरिकियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाएगा। 

चीन की ओर से की गई यह कार्रवाई अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन के आगामी बीजिंग के दौरे से पहले आई है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी आर शेर्मन 25 जुलाई को चीन की यात्रा पर जाएंगी। इसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा भी करेंगी। वह चीन में अधिकारियों के साथ तियानजिन में बैठक करेंगी। उनकी मुलाकात विदेश मंत्री वांग यी से भी तय है। यह यात्रा अमेरिका के चीन से द्विपक्षीय संबंधों के तहत आयोजित की गई है। 

येदियुरप्पा ने भाजपा के नेताओं का अपमान किया

बैंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने की संस्कृति की कड़ी आलोचना की है। रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा की संस्कृति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने की है। इसी तरह, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पार्टी के विभिन्न नेताओं का अपमान किया। उन्हें पद से हटा दिया और उन्हें एक कोने में डाल दिया।

उन्होंने कहा,"कर्नाटक में भाजपा की एक अपहृत सरकार है। इसे लोगों द्वारा नहीं चुना गया है। यह एक ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार से भरी है और राज्य के लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विकास समर्थक सरकार प्रदान करने की कोशिश करेगी।" उन्होंने कहा कि आज की बैठक तीन पहलुओं पर केंद्रित है। इनमें कार्यकर्ताओं से परामर्श करना और समस्याओं को हल करना महत्वपूर्ण है। पार्टी को जमीनी स्तर से संगठित करने का प्रयास करना है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक इकाई सहित विभिन्न संविधान सभाओं में सभायें आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को आने वाले दिनों में राज्य में जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। इस अवसर पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "सुरजेवाला सभी कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं और राय का आकलन कर रहे हैं। वह जिलों की स्थिति पर भी विचार कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पार्टी की स्थिति पर सलाह ले रहे हैं। " कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर और राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार है।

सिद्धारमैया ने कहा,"भ्रष्ट आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है, इसलिए इस सरकार को हटा दिया जाना चाहिए।" प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर संकल्प यात्रा की है और उन लोगों की समस्याओं को हल करने की तैयारी कर रही है जो अपनी जरूरतों से वंचित हैं। 

संगठन मंत्री रमेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल की एक आपातकाल बैठक मीरापुर में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के माध्यम से आए हुए  पदाधिकारियों बताया कि 3 सितंबर को व्यापारी दिवस को सरकारी गजट में घोषणा करने के लिए व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में देश की प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को प्रत्येक जिले से एक एक, पोस्टकार्ड भेज कर अपनी मांगों को व्यापारी रखेगा। इसी को लेकर जनपद प्रयागराज 1 अगस्त से प्रत्येक बाजारों से पोस्टकार्ड भेजने का कार्य करेगा। इसके अलावा डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने की भी मांग करेगा। जिससे महंगाई पर कंट्रोल हो,
 वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना।
श्री केसरवानी ने कहा कि जनपद प्रयागराज में प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष , एवं तहसील अध्यक्ष बनाया जाएगा संगठन की मजबूती के लिए  और  निष्क्रिय बाजारों में प्रभारी  बनाया जाएगा। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, अखिलेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार जयसवाल, चंद्रप्रकाश केसरी, शंकरलाल केसरवानी, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, अनंत कुमार भारतीय, बादल केसरवानी, नितिन कुमार, राजेश केसरवानी, अरशद बालू, दिलीप कुमार  काके, अमित केसरवानी, निखिल पांडे, बृजेश चौरसिया, शिव शंकर केसरवानी, मुकेश गुप्ता, रतन केसरवानी, रवि बंसल, नीरज जायसवाल, अमित सिंह, लक्ष्मी बहुगुणा, अवंतिका टंडन, सुधा जोशी, मुनमुन अधिकारी, रूपाली अवस्थी, अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा, माया पांडे, काजल कैथवास, के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद थे।

पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की

राणा ओबरॉय             

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका ऐलान किया है। भारत सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा हरियाणा सरकार ने की है। नई दर 1 जुलाई, 2021 से लागू होगी। महंगाई दर में बढ़ोत्तरी से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के चलते कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी गई है। 

मलाइका ने फिर से अपनी हॉट वीडियो शेयर की

कविता गर्ग              

मुंबई। मलाइका अरोड़ा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं।लेकिन वह खबरों में रहने के लिए अक्सर कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लिया करती हैं। आए दिन वह कभी अपनी हॉट फोटो-वीडियो तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच मलाइका ने फिर से अपनी एक हॉट वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वह रिवीलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका द्वारा शेयर किये गये इस में देखा जा सकता है कि मलाइका ऑलिव कलर के ड्रेस में हॉट लग रही हैं। खुले बालों में वह अपने चेहरे पर पड़ रही सन शाइन को क्लिक कर रही हैं। वीडियो में उनके बाल हवा से हिल रहे हैं और वह एकटक सामने दिखते हुए सेल्का का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वहीं उनके चाहने वाले उनकी इस अदा पर प्यार लुटाते कॉमेंट किया है। बता दें कि इससे पहले भी मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अलग-अलग ड्रेस में पोज देती दिखी थीं। 

प्रांगण में मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सैनी कोतवाली में फरियादियों की जन समस्याओं को सुनने के लिए उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम कोतवाली सैनी पहुंचे। जहां कोतवाली प्रांगण में मौजूद फरियादियों की जन समस्याओं को सुना है और उसके समाधान और निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रखर उत्तम ने स्पष्ट शब्दों में कहा फरियादियों की जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादियों को शीघ्र और आसानी से न्याय मिले उसे न्याय मांगने के लिए बार-बार थाना और तहसील के चक्कर ना लगाना पड़े लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके पर थाना कोतवाल, राजस्व कर्मी लेखपाल एवम आम जनमानस मौजूद रहा।
सन्तलाल मौर्य 

तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारीं

अतुल त्यागी
हापुड़। मामला जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 ढुहरी पेट्रोल पंप के पास का है। जहां तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, वैगनआर कार बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई।
बाइक कार के पिछले पहियों के नीचे फस गई उसी दौरान स्थानीय लोग भी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में कराया भर्ती पिलखुवा के नेशनल हाईवे 9 फ्लाईओवर के नीचे का मामला।

टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे: सीएम

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। ''आदर्श स्थिति के अनुसार हम टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे। वास्तव में माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।'' ये बातें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। मुख्यमंत्री आज तिमारपुर विधानसभा से विधायक दिलीप पांडे के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। केजरीवाल ने इस दौरान एक बार फिर वैक्सीन की कमी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना चाहते हैं। लेकिन अभी वैक्सीन हमें उपलब्ध नहीं है। हम अभी भी वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं।  केंद्र सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे जल्दी से बढ़ाई जाए।''

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज से शुरू हुए ओलंपिक खेलों पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ और ये कामना करता हूँ कि ये खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पुरस्कार जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आज तिमारपुर विधानसभा में नए कार्यालय का उद्घाटन किया।  ये कार्यालय देश का पहला आईएसओ सर्टिफ़ाइड एमएलए ऑफ़िस होगा। जहां जनता की सहूलियत के हिसाब से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए एक व्यवस्थित तरीका अपनाया जाएगा। 

सुधारों का क्रियान्वयन, आयकर विभाग की सराहना

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ईमानदार करदाताओं को जिम्मेदारी से अपने कर का भुगतान करने के लिए सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने विभिन्न सुधारों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आयकर विभाग की सराहना की। वित्त मंत्री ने 161वें आयकर दिवस पर आयकर विभाग को दिए अपने संदेश में विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए काम करने को लेकर विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं के सरलीकरण से विभाग का कामकाज अड़चन मुक्त, पक्षपात रहित और पारदर्शी हुआ है। 

बूस्टर खुराक ही दूसरी पीढ़ी का टीका होगा: गुलेरिया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रमुख रणदीप गुलेरिया ने कहा कि निकट भविष्य में सामने आने वाले कोरोना के अन्य वैरिएंट के साथ, देश को दूसरी पीढ़ी के लिए कोरोना टीकों के साथ बूस्टर खुराक की जरूरत हो सकती है। डॉ. गुलेरिया ने कहा, ऐसा लगता है कि हमें शायद टीकों की बूस्टर खुराक की आवश्यकता होगी। क्योंकि समय बीतने के साथ इम्यूनिटी कम हो जाती है। हम बूस्टर खुराक लेना चाहते हैं, जो विभिन्न उभरते रूपों के लिए कवर करेगा। डॉ गुलेरिया ने आगे कहा कि बूस्टर खुराक दूसरी पीढ़ी का टीका होगा। हमारे पास दूसरी पीढ़ी के टीके होंगे जो नए वेरिएंट को कवर करने के मामले में बेहतर होंगे। 

चुनाव में जीत के बाद सीएम के हौसले बुलंद हुए

अकांशु उपाध्याय       

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी के हौसले बुलंद हैं। अब वो बंगाल से बाहर निकल राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में हैं। उस सिलसिले में वो 26 जुलाई से पांच दिन के दौरे पर दिल्ली में होगी। खास बात यह है कि 28 जुलाई को होने वाली बैठक में उन्होंने कांग्रेस, एनसीपी, एसपी और आरजेडी को न्योता भेजा 

दिल्ली आने से पहले ममता बनर्जी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए एक होना पड़ेगा। सभी विपक्षी दलों को अपने मतभेदों को भुलाना होगा। लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या वो बीजेपी के खिलाफ विकल्प तैयार कर सकेंगी। 

बाढ़ की आशंका के कारण हाई अलर्ट जारी किया

कविता गर्ग                  

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलाशयों से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका के कारण कर्नाटक के कृष्णा बेसिन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र में और बेलगावी जिले में मूसलाधार बारिश होने से पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। निप्पनी तालुक में यामागरानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-14 और कर्नाटक महाराष्ट्र सीमांत क्षेत्र कागल बारिश के पानी में डूब गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सनकेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-14 को बंद कर दिया गया है और पानी आईबीपी पेट्रोल बंक में घुस गया। 

2020 में भारत को सबसे ज्यादा एफडीआई मिला

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में भी उच्च प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव और वैश्विक स्तर पर निवेश प्रवाह कम रहने के बावजूद वर्ष 2020 में भारत को अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई मिला।
वित्त वर्ष 2020-21 में देश में एफडीआई का प्रवाह 19 प्रतिशत बढ़कर 59.63 अरब डॉलर हो गया। साथ ही इक्विटी, पुन: निवेश वाली आय और पूंजी को मिलाकर कुल एफडीआई बीते वित्त वर्ष के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब डॉलर हो गया। 2019-20 में यह आंकड़ा 74.39 अरब डॉलर रहा था।
गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-होरासिस इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ''हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी हम अपने विदेशी निवेश में लगातार सात वर्षों की ऐतिहासिक ऊंचाईयों के इस क्रम को जारी रखेंगे।''
उन्होंने कहा कि इसी तरह भारत का निर्यात भी अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह 400 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।उन्होंने बताया कि एक से 21 जुलाई के दौरान निर्यात 22 अरब डॉलर रहा है, जो इस माह के अंत तक 32-33 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

किए गए हमलों में तैंतीस तालिबान आतंकवादी मरें

काबुल। अफगानिस्तान वायु सेना (एएएफ) द्वारा दो प्रांतों में किए गए हमलों में तैंतीस तालिबान आतंकवादी मारे गए 17 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि जावजान प्रांत में, प्रांतीय राजधानी शिबरघन के बाहरी इलाके में मुर्गब हसन तब्बिन गांवों में तालिबान के ठिकानों को युद्धक विमानों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद 19 आतंकवादी मारे गए 15 घायल हो गए।
मंत्रालय के अनुसार, हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में वायु सेना के हमले में 14 तालिबान आतंकवादियों की जान चली गई दो अन्य घायल हो गए। जबकि अमेरिका नाटो सैनिक एशियाई देश छोड़ रहे हैं हिंसा बढ़ रही है।
डिस्क्लेमर: यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।

धरती के पास से गुजरेगा GO20 नाम का 'क्षुद्रग्रह'

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। हमारी दुनिया से बाहर अंतरिक्ष में 24 जुलाई को एक बड़ी घटना घटने जा रही है। 2008 GO20 नाम का एक क्षुद्रग्रह धरती के पास से होकर गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की रफ्तार बुलेट ट्रेन और प्लेन, रॉकेट से भी तेज है और मन से बहुत कम।
2008 GO20 नाम का ये पिंड 8 किलोमीटर प्रति सकेंड की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो एक घंटे में कम से कम 18 हजार किलोमीटर की दूरी को तय कर लेता है। जो हमारी धरती से कम से कम 40 लाख किलोमीटर दूर होगा। इस पिंड की लंबाई और चौड़ाई भी काफी है। चौड़ाई 97 मीटर और लंबाई 230 मीटर बताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, इस एक एस्टेरॉयड में 4 फुटबॉल के मैदान बनाए जा सकते हैं।क्योंकि ये धरती ने टकराने की स्थिति में नहीं दिख रहा है। अगर ये धरती के करीब भी आता है तो इसे परमाणु बम के जरिए खत्म कर दिया जाएगा। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1935 में धरती और एस्टेरॉयड की दूरी 19 लाख थी। फिर 1977 में 29 लाख किलोमीटर और अब 45 लाख किलोमीटर दूर से होकर गुजरेगा।
लेकिन फिर भी धरती पर इसको लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। लेकिन हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई क्षुद्रग्रह धरती की कक्षा में आने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। ये एस्टेरॉयड भारतीय समयानुसार रात के 11 बजकर 21 मिनट पर धरती के करीब से होकर गुजरेगा। इसके बाद 25 जुलाई 2034 को एक बार फिर एस्टेरॉयड धरती के पास से होकर गुजरेगा।
आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड कहते हैं।

कंटेंट की प्रकृति के साथ संलिप्तता से इनकार किया

कविता गर्ग             
मुबंई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े विवादास्पद पोर्न मामले से जुड़े एक ताजा घटनाक्रम में, बॉलीवुड अभिनेत्री ने कंपनी या इसके कंटेंट की प्रकृति के साथ अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और कुंद्रा के बहनोई पर उंगली उठाई है। कोर्ट में सुनवाई के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच दल मनी ट्रेल और संबंधित ईमेल की तलाश कर रहा है, जो आरोपी और अश्लील सामग्री में उसकी कथित संलिप्तता को उजागर करेगा।अभिनेत्री ने कंपनी में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उसने यह भी उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है, जिसके लिए उसके पति पर आरोप लगाया गया है, और वह पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं है।
सूत्रों का दावा है कि शिल्पा शेट्टी ने ऐप के कामकाज और उसके संचालन के लिए राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का नाम लिया। मामला सामने आने के बाद, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पति के वियान इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया और अपनी सक्रिय मनोरंजन परियोजनाओं (एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स) की भागीदारी से दूर हो गई, जिसमें एक टेलीविजन रियलिटी शो और उनकी वर्तमान फिल्म शामिल है।क्रिकेट सट्टेबाजी की घटना के वर्षों बाद, राज कुंद्रा का नाम फिर से एक विवाद में सामने आया है और उन्हें कथित पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राज के आईटी प्रमुख रयान थ्रोप के साथ उनकी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए तालाबंदी शुरू

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के व्यापक प्रसार को रोकने के लिए लगाईं गई सख्त राष्ट्रव्यापी तालाबंदी शुरू हो गई है। बांग्लादेश में मनाए जाने वाले ईद अल-अधा त्योहार के अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील देने के बाद अधिकारियों ने 5 अगस्त तक सख्त तालाबंदी करने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारी ने राजधानी ढाका में एक अस्थायी चौकी पर कहा कि प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था, हजारों ईद की छुट्टियां मनाने वाले, जिन्होंने अपने गृहनगर से लौटना शुरू कर दिया है, राजधानी और अन्य शहरों में और उसके आसपास फंसे हुए हैं।
बांग्लादेश सख्त कोविड -19 लॉकडाउन में प्रवेश करता है 4TV की रिपोर्ट में शुक्रवार को बांग्लादेशी राजधानी और देश भर के अन्य शहरों और कस्बों में मुख्य सड़कों पर लोगों के बड़े कॉलम दिखाई दिए।राज्य के लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा, 'तालाबंदी के दौरान जो पहले लगाए गए थे, उससे अधिक सख्त होने के कारण, कपड़ा कारखाने बंद रहेंगे।'
जैसा कि महामारी ने पिछले महीने समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिखाए, बांग्लादेशी सरकार ने 1 जुलाई से तालाबंदी का आदेश दिया था, लेकिन बाद में ईद अल-अधा के अवसर पर 15 जुलाई 22 से एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधों में ढील दी। बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार, देश में अब तक 11,46,564 कोविड मामलों की पुष्टि हुई है और 18,851 मौतें हुई हैं।

आर्थिक सुधारों का लोगों को असनी से लाभ मिला

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गरीबों को लेकर बड़ी बात कही है। मुकेश अंबानी ने कहा है कि देश में तीन दशक पहले हुए आर्थिक सुधारों का लोगों को असमान लाभ मिला है। अब समाज के निचले तबके यानी गरीब लोगों की आय बढ़ाने के लिए विकास के भारतीय मॉडल पर फोकस करने की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत 2047 तक अमेरिका और चीन की बराबरी पर पहुंच जाएगा।
आर्थिक सुधारों के 30 साल पूरे होने पर मुकेश अंबानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया में एक लेख लिखा है। इसमें कहा है कि साहसिक आर्थिक सुधारों की बदौलत ही भारत की जीडीपी 1991 की 266 अरब डॉलर के मुकाबले दस गुना बढ़ने में कामयाब रही है।भारत 1991 की कमजोर अर्थव्यवस्था से 2021 में पर्याप्त अर्थव्यवस्था में बदल गया है। अब भारत खुद को 2051 तक एक टिकाऊ और समान समृद्धि वाली अर्थव्यवस्था में बदल रहा है। भारत में समानता हमारी सामूहिक समृद्धि में होगी।
मुकेश अंबानी का कहना है कि 1991 में भारत ने अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा बदलने के लिए दूरदर्शिता और साहस दिखाया था। इस दौरान भारत सरकार ने प्राइवेट सेक्टर को पब्लिक सेक्टर के दबदबे वाले क्षेत्रों में स्थान दिया। लाइसेंस कोटा राज को खत्म किया। उदार व्यापार और इंडस्ट्री से जुड़ी पॉलिसी बनाई। पूंजी बाजारों और वित्तीय सेक्टर को मुक्त किया। इन सुधारों ने भारत की एंटरप्रेन्योरशिप एनर्जी को मुक्त किया और तेज गति के विकास की शुरुआत हुई।
उन्होंने कहा कि इन आर्थिक सुधारों की बदौलत भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। साथ ही जनसंख्या के 88 करोड़ से बढ़कर 138 करोड़ होने के बावजूद गरीबी मिटाने में मदद मिली है। मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है। आज हमारे पास वैश्विक स्तर के एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और पोर्ट्स हैं। हमारी कई इंडस्ट्रीज और सर्विसेज भी वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
पुराने दिनों को याद करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि पहले लोगों को टेलीफोन या गैस कनेक्शन पाने के लिए वर्षों का इंतजार करना पड़ता था। यही नहीं कारोबारियों को कम्प्यूटर खरीदने के लिए भी सरकार से परमीशन लेनी पड़ती थी। पिछले तीन दशक की उपलब्धियों के साथ हमने बड़े सपने देखने का अधिकार अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर आजादी की शताब्दी मनाने से बड़ा सपना क्या हो सकता है?
मुकेश अंबानी ने कहा कि आगे की राह आसान नहीं है। लेकिन हमें महामारी जैसी अप्रत्याशित और अस्थायी समस्याओं से डरने की जरूरत नही है। हमारे पास अवसर है, अपने बच्चों-युवाओं के प्रति जिम्मेदारी भी है कि हम अगले 30 सालों को स्वतंत्र भारत के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ बनाएं। अंबानी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर और शेष दुनिया के साथ सहयोग करने वाला भारत जरूरी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि हम संपत्ति की तुलना पर्सनल और वित्तीय तौर पर करते हैं। लेकिन हम इस सत्य को भूल जाते हैं भारत की असली संपत्ति एजुकेशन फॉर ऑल, हेल्थ फॉर ऑल, एंप्लॉयमेंट फॉर ऑल, गुड हाउसिंग फॉर ऑल, एनवायरनमेंटल सेफ्टी फॉर ऑस, स्पोर्ट्स-कल्चर एंड आर्ट्स फॉर ऑल, अपॉर्च्यूनिटी फॉर सेल्फ डेवलपमेंट फॉर ऑल का लक्ष्य पाने में है। दूसरे शब्दों में कहें तो हैप्पीनेस फॉर ऑल ही असली संपत्ति है।

नौका के पलट जाने से 5 लोगों की डूबकर मौंत हुईं

समस्तीपुर। बिहार मे समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में बागमती की उपधारा शांति नदी में एक नौका के पलट जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग लापता है।
कल्याणपुर के अंचलाधिकारी अभय पद् दास ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के चकमेहसी बाजार के सोरमार घाट से शुक्रवार की देर शाम 10-11 की संख्या मे ग्रामीण नौका से नामापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान आई बारिश एवं तेज हवा के कारण नदी मे अचानक नौका पलट गई। नौका पर सवार चार लोग तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि सात अन्य लोग लापता हो गए। दास ने बताया कि आज सुबह स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच शवों को बरामद कर लिया गया है।मृतकों में एक महिला उसका पति एवं पुत्र समेत दो अन्य शामिल है। घटनास्थल पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंच गई है। अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में 40 जगहों पर छापे मारे: सीबीआई

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिवासियों को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हजारों शस्त्र लाइसेंस जारी करने के आरोप से संबंधित मामले में शनिवार को जम्मू कश्मीर में 40 जगहों और राष्ट्रीय राजधानी में छापे मारे। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शस्त्र लाइसेंस रैकेट से संबंधित एक मामले में चल रही जांच के तहत जम्मू, श्रीनगर, उधमपुर, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला और दिल्ली में आईएएस अधिकारियों, करीब 20 ‘गन हाउस’ सहित लोकसेवकों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों में छापे मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आईएएस अधिकारियों शाहिद इकबाल चौधरी और नीरज कुमार के परिसरों पर छापेमारी हो रही है। सीबीआई ने कुपवाड़ा, उधमपुर, किश्तवाड़, शोपियां, राजौरी, डोडो, पुलवामा और कुछ अन्य जगहों के तत्कालीन जिलाधिकारियों और मजिस्ट्रेटों के परिसरों पर दिसंबर 2019 में श्रीनगर, जम्मू, गुरुग्राम और नोएडा समेत एक दर्जन जगहों पर छापेमारी की थी।अभियान 2019 में दर्ज एक मामले के संबंध में चलाया जा रहा है। आरोप है कि 2012 और 2016 के बीच जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने धन के लालच में फर्जी और अवैध रूप से थोक में शस्त्र लाइसेंस जारी किया था।
सीबीआई ने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के विभिन्न जिलों में वहां के जिलाधिकारियों और मजिस्ट्रेट द्वारा कथित तौर पर लगभग दो लाख शस्त्र लाइसेंस जारी करने से संबंधित दो मामलों की जांच के सिलसिले में तलाशी ली थी। आरोप है कि रिश्वत के बदले में गैर कानूनी रूप से ये शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए।
आरोप है कि तत्कालीन लोक सेवकों ने अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर राज्य के गैर निवासियों को नियमों का उल्लंघन कर शस्त्र लाइसेंस जारी किया और रिश्वत ली। राजस्थान आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 2017 में इस घोटाले का खुलासा किया था और अवैध रूप से शस्त्र लाइसेंस जारी करने में संलिप्तता के आरोप में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
एटीएस के अनुसार, कथित रूप से सेना के जवानों के नाम पर 3,000 से अधिक परमिट दिए गए थे। एटीएस के निष्कर्षों के आधार पर, जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल एन एन वोहरा ने मामले में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था।

महाराष्ट्र में बाढ़ से 76 लोगों की मौंत हुईं, 38 घायल

कविता गर्ग               
मुंबई। महाराष्ट्र में बाढ़ से 76 लोगों की मौत हो चुकी है और 38 अन्य घायल हो गए हैं। राज्य सरकार ने शनिवार हो यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह सूचना दी और साथ ही उसने कहा कि 30 लोग बाढ़ में लापता हो गए हैं।तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी जिले में रायगढ़ और पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा सातारा जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में भूस्खलन की कई घटनाओं समेत बारिश से संबंधित घटनाओं में 129 लोगों की मौत हो चुकी है।सीएमओ के बयान में कहा गया है कि राहत एवं पुनर्वास विभाग से मिली सूचना के अनुसार, राज्य में अभी तक करीब 90,000 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 
इस दौरान 75 पशु मारे गए। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रायगढ़ जिले में बाढ़ से प्रभावित महाड शहर का दौरा करेंगे और साथ ही तलीये गांव का भी दौरा करेंगे जहां भूस्खलन हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलीये गांव में भूस्खलन में कम से कम 39 लोग मारे गए।
महाराष्ट्र के सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को पांच शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि चार से पांच घर मलबे में दफन हो गए हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, “हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव बरामद किए हैं।” सातारा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि स्थानीय पुलिस, निवासी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।इसी तहसील में दो अन्य गांवों – मीरगांव और धोखावले में भी भूस्खलन हुआ है जहां क्रमश : 12 और चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर भी बचाव अभियान जारी है। सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुए इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है।
एनडीआरएफ ने बढ़ाई अपनी टीम की संख्या 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बचाव अभियान को तेज करने के लिए अपनी टीम की संख्या 18 से बढ़ाकर 26 कर दी। यह इलाके भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हैं। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य प्रशासन के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इन दलों को मुंबई, रत्नागिरि, ठाणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, सांगली, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और नागपुर में बचाव एवं राहत कार्य के लिए तैनात किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आठ नई टीम को भारतीय वायु सेना के एक विमान से ओडिशा से लाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि बल महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के जिलों की भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम संबंधी पूर्वानुमान और केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का पालन कर रहा है।
महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं और शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 136 हो गयी। राज्य में पिछले दो दिनों के दौरान अत्यधिक बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनायें हुयीं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी।इसने पुणे के प्रभावित क्षेत्रों में स्थित औंध सैन्य स्टेशन पुणे और बॉम्बे इंजीनियर समूह के सैनिकों सहित कुल 15 राहत और बचाव दल तैनात किए हैं। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सतारा के लिए एक नया ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जिसमें अगले 24 घंटों में इस पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के पहाड़ी ‘घाट’ क्षेत्रों में ‘अत्यधिक भारी वर्षा’ की भविष्यवाणी की गई है। इस इलाके में भूस्खलन के कारण लगभग 30 लोग लापता हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...