रविवार, 18 जुलाई 2021

अभिनेत्री प्रियंका ने अपनी तस्वीरें शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग                 
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ब्लैक क्लर के स्विमसूट में नज़र आ रही हैं। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाने से पहले आज फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 
जिन्हें देखने के बाद फैंस का दिल धड़कने को मजबूर है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक क्लर का स्विमसूट पहनकर ग्लैमरस फोटोज़ शेयर कर अरना जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर करी हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों से ऐक्सपेक्टेशन और रिऐलिटी में फर्क दिखाया है। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर कोई भाव नहीं है वहीं दूसरी तस्वीर में वो हंसती हुई नज़र आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के तमाम फैंस इस पोस्ट पर रिऐक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्र‍ियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का लंबा सफर कड़ी मेहनत और खुद के बलबूते पर तय किया है। आज वे अपने काम से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

हादसा: कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला

हरिओम उपाध्याय                          
शाहजहांपुर। दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार सुबह यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई। जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रसायन रिसाव के कारण कई लोगों की त्वचा में जलन

ह्यूस्टन। ह्यूस्टन के एक वाटर पार्क में रसायन रिसाव की वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हैरिस काउंटी अग्निशमन मार्शल कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को सिक्स फ्लैग्स हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन में हुई घटना के बाद 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं 39 अन्य लोगों ने प्राथमिक तौर पर उपचार के बाद अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
केपीआरसी-टीवी की खबरों के मुताबिक रसायन रिसाव की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र तीन साल है और अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये रसायन हाइपोक्लोराइट घोल और 35 प्रतिशत सल्फरिक अम्ल (तेजाब) थे।
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन की प्रवक्ता रोजी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ”हमारे अतिथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता रही है और रिसाव के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पार्क को तत्काल खाली करा लिया गया।

अलर्ट जारी किया, आधार-पैन लिंक कराना अनिवार्य

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में है तो बैंक ने आपके लिए अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने कहा है कि पैन और आधार लिंक करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर किसी ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है तो वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। इसके लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। अगर कोई भी खाताधारक 30 सितंबर से पहले अपना पैन और आधार नहीं लिंक करा पाता है तो उसका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इसके बाद वे कई तरह के वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हर किसी के लिए पैन और आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है। इसके लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आधार और पैन कार्ड लिंक कराया जा सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर जुर्माना तक अदा करना पड़ सकता है। 
पैन कार्ड को एक्टिव करने के लिए 1000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है। वहीं, अगर किसी का पैन निष्क्रिय हो गया है तो उस पर आयकर कानून के सेक्शन 272B के अंतर्गत 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
आप आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर लॉग ऑन करें। यहां पर आपको ‘लिंक आधार’ विकल्प मिलेगा। आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद मांगे गए जगह पर पैन और आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आधार-पैन लिंक का स्टेटस चेक करें। अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको ‘Your PAN is linked to Aadhaar Number’ ये मैसेज नजर आएगा। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गई। जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शनिवार को कोविड-19 के लिए 19,36,709 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44,39,58,663 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-337 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 19, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...