शनिवार, 17 जुलाई 2021

वेंकैया से उपराष्ट्रपति निवास पर शिष्टाचार भेंट की

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव और परशोत्तम रूपाला तथा कई अन्य राज्य मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने वेंकैया नायडू से उपराष्ट्रपति निवास पर शिष्टाचार भेंट की। 
सभी मंत्रियों की यह मुलाकात अलग अलग हुई।धर्मेंद्र प्रधान के साथ शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुभाष सरकार तथा शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी थे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी मंत्रियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला और राज्यमंत्री एल़. मुरूगन ने भी उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।रेल और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा राज्य मंत्री राजकुमार सिंह ने भी वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

 

अवैध रूप से जानवरों की कुर्बानी देने पर प्रतिबंध

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए प्रदेश में पहली बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर गोवंश वध पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद पर गोवंश, ऊंट व अन्य जानवरों को मारने या अवैध रूप से कुर्बानी देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्रीय मत्सय पालन और पशु पालन मंत्रालय के 25 जून, 2021 के आदेश का हवाला देते हुए बकरा ईद पर जानवरों के मारने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। 
जम्मू-कश्मीर के पशु और भेड़ पालन विभाग के निदेशक प्लानिंग की तरफ से जारी आदेश के तहत पशुओ के कल्याण के कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा गया है। त्योहार के दौरान अवैध रूप से गोवंश और अन्य पशुओं की हत्या पर रोक लगाई गई है। नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं।  इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

बिहार: जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौंत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव              

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में शराब पीने से 16 लोगों की मौत मामले में प्रशासन आंकड़ों में उलझता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। जबकि प्रशासन का मानना है कि 4 लोगों की मौत। जहरीली शराब, 2 की बीमारी से हुई है। जबकि 10 अन्य लोगों की मौत के कारण को प्रशासन अभी संदिग्ध मान रहा है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहा है। दरअसल जहरीली शराब से संदिग्ध मौत मामले में बेतिया जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस रिलीज में कुल 16 लोगो के मौत की जिला प्रशासन ने पुष्टी की।

जिला प्रशासन के मुताबिक दो लोगो की बीमारी से मौत हुई। चार की जहरीली शराब से मौत की बात परिजनों ने स्वीकार किया है। 10 लोगो के संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी जांच शुरू हो गयी है। कुल 14 लोगो की जहरीली शराब से संदिग्ध हाल में मौत की जिला प्रशासन ने सूची भी जारी की है। ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत के हवाले से प्रशासन ने मौत के कारणों की पुष्टि करने का दावा किया है।

बता दें कि बीते 15 जुलाई को बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में एक के बाद एक लोगों की मौत होने से खलबली मच गई। मामले की जांच में पहुंची टीम को परिजनों ने बताया कि सबने अवैध रूप से सप्लाई की गई जहरीली शराब पी थी। शुरुआती दौर में आठ लोगों की मौत हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे आंकड़ा 16 तक पहुंच गया। इनमें से 2 लोगों की मौत बीमारी के कारण होना बताया गया। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक 14 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। लेकिन प्रशासन अभी 4 लोगों की मौत ही जहरीली शराब के कारण होने की बात कह रहा है। अन्य दस की मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।

लॉकडाउन: लोगों का घर खरीदने का सपना अधूरा

अश्वनी उपाध्याय                
गाजियाबाद। लॉकडाउन के कारण जिन लोगों का घर खरीदने का सपना अधूरा रह गया था। वह अब अपना सपना पूरा कर सकेंगे। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद में मकान या कोई प्रोपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस साल भी गाजियाबाद में सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। गाजियाबाद में हर साल 8 अगस्त को सर्कल रेट घोषित करने की परंपरा है। लेकिन बीते चार सालों से गाजियाबाद में जमीन का सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। साल 2017, 2018, 2019, 2020 में भी सर्कल रेट नहीं बढ़े थे। 2020 पहले आर्थिक मंदी तो 2020 के बाद कोराना महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछले साल से ही कोरोना के कारण प्रोपर्टी बाजार भी मंदी के कगार पर है। 
इस साल भी कोरोना के कारण हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए हैं।गाजियाबाद प्रशासन का कहना है कि प्रोपर्टी मार्केट पर कोरोना की दूसरी लहर का सीधा असर देखा जा रहा है. हाल ही में गाजियाबाद जिला प्रशासन ने प्रॉपर्टी मार्केट का सर्वे कराया था, जिसमें देखा गया है कि प्रॉपर्टी की डिमांड काफी घट गई है। सर्वे रिपोर्ट जब डीएम के पास भेजी गई तो डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला किया कि इस साल भी सर्कल रेट नहीं बढ़ाए जाएंबता दें कि मेरठ मंडल के 6 जिलों में पहले से ही आशियाना मिलना आम इंसान से दूर होता जा रहा है। मेरठ मंडल में गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ और बागपत जिले आते हैं। एक तरफ मेरठ के छह जिलों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं तो दूसरी तरफ अगर सर्कल रेट बढ़ जाता है तो लोगों की पहुंच से प्रॉपर्टी खरीदना एक महंगा सौदा होता। गाजियाबाद में सर्कल रेट नहीं बढ़ने से लोगों के लिए घर बनाना और आसान होगा। कोरोना महामारी के बाद मेरठ मंडल के 6 जिलों में आठ से दस गुना तक सर्किल रेट बढ़ाने की बात की जा रही थी। लेकिन आखिर गाजियाबाद प्रशासन ने सर्कल रेट नहीं बढ़ा कर लाखों घर खरीदने वाले को राहत दी है। इस फैसले से कोरोना महामारी में जनता पर दोहरी मार से कुछ हद तक निजात मिलेगी। 

विश्व में कोरोना संक्रमित संख्या-18.94 करोड़ हुईं

वाशिंगट डीसी /नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.94 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इसके कारण 40.74 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 94 लाख 74 हजार 860 हो गयी है। जबकि 40 लाख 74 हजार 680 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके है।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.40 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,079 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 10 लाख 64 हजार 908 हो गया है। 
इस दौरान 43 हजार 916 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 27 हजार 792 हो गयी है। सक्रिय मामले 6397 घटकर चार लाख 24 हजार 25 हो गये हैं। इसी अवधि में 560 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 13 हजार 91 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 1.36 फीसदी, रिकवरी दर 97.31 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.93 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.40 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 59.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.35 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.44 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.14 लाख से अधिक हो गयी है और 50,450 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-336 (साल-02)
2. रविवार, जुलाई 18, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -38 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...