गुरुवार, 8 जुलाई 2021

महगांई के खिलाफ अनेक स्थानों पर प्रदर्शन किए

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दोनों राज्यों में अनेक जगहों पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किए। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन का आह्वान किया था। एसकेएम केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चलाए जा रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए और पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनमें से कुछ विरोध स्वरूप प्रदर्शन स्थलों पर एलपीजी के खाली सिलेंडर भी लेकर आए थे। आंदोलनकारी किसानों ने कुछ मिनटों के लिए अपनी गाड़ियों के हॉर्न बजाए और कहा कि यह सरकार को “नींद से जगाने” के लिए किया गया है। किसानों ने जरूरी वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में नाकाम रहने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धरना स्थलों के पास भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। प्रदर्शन पंजाब के मोहाली, अमृतसर, लुधियाना, मोगा और रूपनगर में तथा हरियाणा के सोनीपत, सिरसा और गोहाना में कई जगहों पर किए गए।लुधियाना में प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता हरमीत सिंह कादियान ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हर दिन, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं जिसका समाज के हर वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

मोगा में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों से किसानों की लागत बढ़ जाएगी। हरियाणा के सिरसा में, एक प्रदर्शनकारी किसान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में चार पहिया गाड़ी को खींचने के लिए ऊंट ले आया। आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। 

हजारों किसान पिछले साल नवंबर के अंत से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की तीन सीमाओं, सिंघू, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे। वहीं सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं। बहरहाल, सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है जो गतिरोध नहीं तोड़ पाई है।

भोपाल गैस त्रासदी पर सीरिज बनाने जा रहे हैं मेहता

कविता गर्ग             

मुंबई। फिल्मकार रिची मेहता 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर सीरिज बनाने जा रहे हैं। इसके लेखक और निर्देशक दोनों वही होंगे। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की निर्माण कम्पनी ‘आरएसवीपी’ और रमेश कृष्णमूर्ति की ‘ग्लोबल वन स्टूडियो’ के बैनर तले इसका निर्माण किय जाएगा। लेखक डोमिनिक लैपिएरे और जेवियर मोरो की 1997 में आई किताब ‘फाइव पास्ट मिडनाइट इन भोपाल: द एपिक स्टोरी ऑफ द वल्र्ड्स डेडलिएस्ट इंडिस्ट्रीयल डिजाज़स्टर’ पर आधारित होगी। रिची मेहता ने नेटफ्लिक्स की अपनी सीरिज ‘दिल्ली क्राइम’ के लिए काफी लोकप्रियता हासिल की है।

पिछले साल, 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में उन्हें सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरिज का पुरस्कार भी मिला था। मेहता ने कहा कि इस सीरिज के जरिए उनका मकसद लोगों को उस त्रासदी के बारे में ”निष्पक्ष” रूप से अवगत कराना है, जिसे शायद लोग भूल गए हैं। ऐसी त्रासदी जिसमें 15000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। रिची ने एक बयान में कहा, ” त्रासदी के 1980 के दशक में होने के कारण युवाओं को इसके बारे में अधिक नहीं पता। कई लोगों को इसके बारे में कुछ नहीं पता और कुछ ने भारत तथा विदेश में इसके बारे में अटकलें सुनी है। 

इसलिए मुझे लगता है कि इसे निष्पक्ष रूप से और इस पर अच्छी तरह जानकारी हासिल कर पेश करना जरूरी है, जैसा कि किताब में लेखक ने किया है।” रिची के भाई शॉन मेहता इस सीरिज के सह-लेखक होंगे। सीरिज में छह से आठ धारावाहिक होने की संभावना है। इसकी शूटिंग 2022 की शुरुआत में शुरू की जाएगी।

30 दिन के भीतर साइटोमेगलो संक्रमण का पता चला

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में छह मरीजों में कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए जाने के 20 से 30 दिन के भीतर साइटोमेगलोवायरस (सीएमवी) संक्रमण का पता चला है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अपोलो में भर्ती किए गए इन सभी मरीजों को पिछले महीने कोविड के कारण गंभीर निमोनिया हो गया था।
उन्हें स्टेरॉयड की बहुत ज्यादा खुराकें दी गईं थीं और सीएमवी बीमारी का पता चलने के दौरान वे कोविड नेगेटिव हो गए थे।साइटेमेगलोवायरस संक्रमण आम हर्रपीज वायरस का संक्रमण है जिसमें कई लक्षण नजर आते हैं : कोई लक्षण नहीं दिखने से ले कर बुखार और थकान से लेकर गंभीर लक्षण जो आंखों, दिमाग या अन्य आंतरिक अंगों को प्रभावित करते हैं। साइटोमेगलोवायरस (सीएमवी) बीमारी अकसर उन मरीजों में दिखने को मिलती है। जिनकी प्रतिरक्षा तंत्र पहले से ही कमजोर होता है। 
जैसे एचआईवी, कम सीडी4 संख्या, या कैंसर ट्रांसप्लांट मरीज जिन्हें प्रतिरक्षा तंत्र दबाए रखने की दवा दी जाती है।कोविड-19 के कारण प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर पड़ जाने और स्टेरॉयड दिए जाने से सीएमवी को मरीजों को हमला करने का मौका मिल जाता है। यह वायरस वैसे अंतर्निहित प्रतिरक्षा के कारण 80 से 90 प्रतिशत भारतीय आबादी में मौजूद रहता है। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट (रेस्पिरेटरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन) डॉ अतहर अंसारी ने कहा, “पिछले महीने, हमने कोविड-19 बीमारी के बाद छह मरीजों में सीएमवी बीमारी का पता लगाया था जो विभिन्न स्वरूपों के साथ सामने आया।सीएमवी के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि शरीर का कौन सा हिस्सा प्रभावित हो रहा है। अगर यह सीधे फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है तो मरीज को बुखार होगा, सांस लेने में दिक्कत होगी, सीने में दर्द या खांसी होगी।
” उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने के 20-30 दिन बाद मरीजों में फेफड़े और जिगर में सूजन- हाइपोक्सिया और इनमें से एक में मेलोइड ल्यूकेमिया भी देखा गया। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ अवधेश बंसल ने कहा कि इन मरीजों में सीएमी वायरस सक्रिय होने का कारण कोविड-19 के कारण प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना और स्टेरॉयड थैरेपी की उच्च डोजा देना हो सकता है।

अमेजन इंडिया ने सूरत में डिजिटल केंद्र शुरू किया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने गुरुवार को गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र शुरू किया। जो कंपनी द्वारा 2025 तक भारत के एक करोड़ छोटे और मझोले उद्योगों को डिजिटल बनाने की पहल का हिस्सा है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आभासी रूप से इस डिजिटल केंद्र का उद्घाटन किया। रूपाणी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में इस पहल के लिए अमेजन को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि केंद्र सूरत शहर में सक्रिय लगभग 41,000 एमएसएमई के लिए फायदेमंद साबित होगा।

अमेजन डिजिटल केंद्र एमएसएमई को ई-कॉमर्स से होने वाले फायदों की जानकारी देगा और उन्हें माल भेजने, डिजिटल मार्केटिंग सेवाओं, जीएसटी और कराधान जैसी सेवाओं के लिए भी सहायता देगा। इस मौके पर अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने जब 2013 में देश में अपना परिचालन शुरू किया था, तब ई-कॉमर्स आमतौर पर शहरों से संबंधित था।

प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज डेट का ऐलान किया

कविता गर्ग               

मुंबई। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अजय देवगन, संजय दत्त, एमी विर्क, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और नोरा फतेही अभिनीत यह फिल्म 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। अभिषेक दुधैया का निर्देशन 1971 के भारत-पाक युद्ध की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। जब पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ खान के हिस्से के रूप में भुज एयरबेस पर हमला किया था।  टीजर से पता चलता है कि भुज एयरफील्ड पर 14 दिनों में 35 बार हमला किया गया। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया आईएएफ स्क्वाड्रन विजय कार्णिक (अजय देवगन) की यात्रा से प्रेरित है। 

जिन्होंने 300 स्थानीय महिलाओं की मदद से भुज एयरबेस का पुनर्निर्माण किया ताकि वे वापस लड़ सकें और देश की सेवा कर सकें। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्माण कर रहे भूषण कुमार ने पहले एक बयान में कहा था, “इस साहसी कहानी को बताने की जरूरत है क्योंकि हम चाहते हैं कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ी इस बहादुर सैनिक, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के बारे में जाने, जो  1971 के युद्ध में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  वह युद्ध में नागरिकों को शामिल करने का यह साहसिक कदम उठाने के लिए पर्याप्त वीर था।

अभिनेता दिलीप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

हरिओम उपाध्याय         
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने जाने-माने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिलीप कुमार के निधन से फिल्म जगत ने एक ऐसे बेहतरीन कलाकार को खो दिया है, जिनकी पूर्ति असंभव है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थभारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत श्री दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है।

धनिया के खाने के फायदे, विषय पर चर्चा की: गुण

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। हरी धनिया लगभग सभी रोज ही खाते है।किंतु इसे खाने के फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। ताकि इसे सही ढंग से जानकर हम इसका लाभ उठा सकते है।
यह सब्जियों की शान होती है। यह सब्जियों को सजाने के का म आती है। इसका फ्लेवर बहुत अच्छा होता है। इसीलिए इसका उपयोग करते है। अधिकांश लोग तो बस केवल इतना ही जानते हैं। तो चलिए जानते हैं, धनिया की क्या तासीर हैं। विभिन्न रोगों में इसका क्या फायदा है। इसे उपयोग करने का क्या तरीका है और आयुर्वेद क्या कहता है। धनिया के बारे में 
यह ठंडी तासीर की होती है। किंतु इसके बीज सौम्य अर्थात कम ठंडे होते हैं।
इसे हमेशा ताजा ही प्रयोग करना चाहिए। स्टोर करके या सुखा कर 1 महीने से अधिक उपयोग नहीं करना चाहिए।
धनिया के बीच 1 वर्ष पुराने ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
थायराइड, खांसी, जुकाम, अस्थमा, उल्टी आदि में इसका काढ़ा बनाकर दिया जाता है।
यह एसिडिटी होने पर तथा गर्भवती महिला को उल्टी आने पर चावल के पानी के साथ बीजों का काढ़ा बनाकर पिलाने से लाभ होता है।
महिलाओं को मासिक धर्म के समय अतिरिक्त ब्लीडिंग होने पर एवं खूनी बवासीर में।
धनिया के पत्तों में मिश्री मिलाकर जैसे गुलकंद बनाते हैं।उस तरह धनिया कंद बनाकर एक चम्मच खिलाने से तत्काल लाभ होता है।
धनिया के पत्तों का पेस्ट बनाकर, लू लगने या धूप से आने पर गर्मी बढ़ने पर माथे पर इसका लेप किया जाता है। आंखें लाल होने या आंखों के आंसू सूखने पर भी इस पेस्ट की पुल्टिस बनाकर आंखों के ऊपर रखने से लाभ होता है।
यूटीआई अर्थात यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन मे भी धनिया के बीज पीसकर पानी में उबालकर आधा पानी रहने पर,
ठंडा कर इसे छानकर पिलाने से लाभ होता है।
छोटे बच्चों को अस्थमा होने पर उन्हें दवाइयां नहीं दी जा सकती ऐसे में धनिया के बीजों के काढ़े में शक्कर मिलाकर बच्चों को दो चार चम्मच और बड़ों को आधा गिलास तक दिए जाने पर लाभ होता है।
यह पचने मे हल्का होता है और त्रिदोष नाशक भी है।अतः इसका उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से यह धातु को और शारीरिक शक्ति को नष्ट कर देती है।
जिन्हें धनिया सूट नहीं करता वे धनिया के साथ लहसुन मिलाकर खा सकते हैं।
हरी धनिया का उपयोग !
हरी धनिया का उपयोग भोजन में चटनी बनाकर तथा सब्जियों में ऊपर से सजाकर किया जाता है।
कहीं-कहीं हरी धनिया की सब्जी भी बनाई जाती है। जिसे सरसों के तेल में बनाना चाहिए।
किंतु अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
निष्कर्षतः!
इस प्रकार प्रतिदिन में उपयोग लाया जाने वाला धनिया इतना गुणकारी और हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। अतः धनिया खाने के फायदे जानकर इसका सही इस्तेमाल करना चाहिए। हमारी वेबसाइट पर दी गई समस्त जानकारी विभिन्न स्रोतों के अध्ययन एवं अनुभव के आधार पर दी जाती है। अतः किसी भी प्रयोग से पूर्व संबंधित विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें।

हर की पैड़ी पर मस्ती करने वालों को गिरफ्तार किया

पंकज कपूर                    
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मौज मस्ती करने के मामले बढ़ते जा रहे है। रोजाना यात्रियों द्वारा नियमों के उलंघन के साथ ही धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने जैसे काम किये जा रहे है। कभी यहाँ फिल्मी गानों पर डांस के वीडियो वायरल हो रहे है तो कभी बर्थडे पार्टी। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हरियाणा के कई युवक हर की पौड़ी पर हुक्का पार्टी करते हुए नजर आ रहे है।
हालांकि इन युवकों को आसपास मौजूद व्यापारियों और श्री गँगा सभा के पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नही कुछ एक की मौके पर सबक भी सिखाया गया। इनके पास हुक्कों का तम्बाकू भी वीडियो में दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सभी युवकों का आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।

एमपी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण किया: शिवराज

मनोज सिंह ठाकुर             
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण मिल गया है, लेकिन हमें अभी लापरवाह नहीं होना है। जागरुकता और सावधानी से ही हम तीसरी लहर को रोक पाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने यह बात ट्वीट के माध्यम से कही।
शिवराज सिंह चौहान मंदसौर में नवनिर्मित आटी पीसीआर लैब का वीसी के जरिये लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मंदसौर ने समाज के साथ मिलकर कोविड-19 के विरुद्ध जिस भाव से लड़ाई लड़ी और इसको नियंत्रित करने में सहयोग दिया, मैं उसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कल केवल 26 पॉजिटिव केस आए। जबकि हम 75-76 हजार प्रतिदिन टेस्ट कर रहे हैं। कोविड19 नियंत्रित है, लेकिन हमें अभी लापरवाह नहीं होना है।
जागरुकता और सावधानी से ही हम तीसरी लहर को रोक पायेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट के माध्यम से कहा कि बाजार खुले रहें। सब काम धंधे चलते रहें, जीवन सामान्य रहे। लेकिन इसके लिए चेहरे से मास्क न हटने पाये। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करके हम इसको रोकें। उन्होंने कहा कि हमारे कई भाई-बहन कोविड19 के कारण हमें छोड़कर चले गये, मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
जिन बच्चों के माता-पिता कोरोना के कारण नहीं रहे, उन बच्चें की चिंता हम करेंगे। उन्होंने कहा कि अद्भुत व अद्वितीय मंदसौर की जनता को प्रणाम और भगवान पशुपतिनाथ से यही प्रार्थना करता हूं कि हे प्रभु अपनी कृपा की हम सब पर वर्षा करना और तीसरी लहर से सबको बचाना। मंदसौर के नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने कोविड-19 के विरुद्ध जिस भाव से लड़ाई लड़ी और इसको नियंत्रित करने में सहयोग दिया, मैं उसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

हर की पौड़ी पर मस्ती करने वालों को गिरफ्तार किया

पंकज कपूर                    
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मौज मस्ती करने के मामले बढ़ते जा रहे है। रोजाना यात्रियों द्वारा नियमों के उलंघन के साथ ही धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने जैसे काम किये जा रहे है। कभी यहाँ फिल्मी गानों पर डांस के वीडियो वायरल हो रहे है तो कभी बर्थडे पार्टी। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हरियाणा के कई युवक हर की पौड़ी पर हुक्का पार्टी करते हुए नजर आ रहे है।
हालांकि इन युवकों को आसपास मौजूद व्यापारियों और श्री गँगा सभा के पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नही कुछ एक की मौके पर सबक भी सिखाया गया। इनके पास हुक्कों का तम्बाकू भी वीडियो में दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सभी युवकों का आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।

यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरु हो गई है। आवेदक 27 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो भी कैंडिडे्टस आवेदन करना चाहते हैं। वह सभी यूपीएससी की आधिकारीक साइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएस सीएमएस के लिए पंजीकरण करने के लिए कैंडिडे्टस शाम 27 जुलाई तक अपना आवेदन फार्म यूपीएससी की आधिकारीक साइट पर ज़मा कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
एग्जामिनेशन सेक्शन पर उपलब्ध यूपीएससी सीएमएस 2021 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज सामने आएगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
 सभी जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।
शैक्षणिक योग्यता – जिन आवेदकों के पास एमबीबीएस की डिग्री है वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे कैंडिडे्टस भी आवेदन के योग्य हैं जो अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
 उम्र सीमा– आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 अगस्त 1988 से पहले की नहीं होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन शुल्क– जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रु निर्धारित किया गया है वहीं एससी-एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है। यूपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार ये रिक्रूटमेंट ड्राइव जूनियर स्केल पोस्ट (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) में 349 पद, असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर (रेलवे) के 300 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर (एनडीएमसी) के 5 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर (ईडीएमसी, एनडीएमसी, एसडीएमसी) के 184 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...