मंगलवार, 1 जून 2021

नियम के अधीन शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने संशोधित आबकारी नियम के अधीन शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी है। दिल्ली उत्पाद शुल्क (संशोधन) नियम, 2021 सोमवार को अधिसूचित किया गया।
जिसके अनुसार, लाइसेंस धारकों को एप या वेबसाइट के माध्यम से खरीदी गई शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी गई है। नियम आवश्यक लाइसेंस धारकों को खुली जगहों जैसे छतों, क्लबों के आंगनों, बार और रेस्तरां में शराब परोसने की भी अनुमति देते हैं।

देश से बाहर जाने पर लगाईं रोक को खारिज किया

सिडनी/ नई दिल्ली। संघीय सरकार द्वारा ज्यादातर नागरिकों के देश से बाहर जाने पर लगाई रोक को एक समूह ने कानूनी चुनौती दी थी। लेकिन मंगलवार को अदालत ने इसे खारिज कर दिया। देश में यह पाबंदी इस आशंका से लगाई गई है कि जब नागरिक बाहर जाएंगे तो उनके माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण देश में आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया विकसित लोकतंत्रों में इकलौता ऐसा देश है। जिसने अपने नागरिकों और स्थायी निवासियों के देश से बाहर जाने पर रोक लगाई है। यहां के लोग बेहद अपवाद भरी परिस्थितियों में ही बाहर जा सकते हैं और इसके लिए भी उन्हें ‘ठोस वजह’ बतानी होगी। शक्तिशाली बायोसिक्युरिटी कानून के तहत सरकार द्वारा आपातकालीन आदेश जारी करने से ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई मार्च 2020 से देश से बाहर नहीं जा पाए हैं।

गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगें बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय             
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना महामारी में सरकार सीएसआर फंड के भरोसे दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी आम लोगों से मदद की गुहार लगा चुकें। लेकिन इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगे बढ़ाते रहें। तीरथ सरकार महामारी के दौर में आर्थिक संकट से जूझ रही है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां तक की कई कर्मचारियों को महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। 

इस आर्थिक संकट की हालत में भी कुछ सरकारी अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का शौक पूरा करने में जुटे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इन गैजेट्स को खरीदे जाने की फाइल भी मंजूर कर ली गई है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,27,510 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारत में 54 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,27,510 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,795 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,31,895 हो गई।

देश में 35 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन बाद उपचाराधीन मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 34,67,92,257 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। जिनमें से 19,25,374 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 प्रतिशत है, जो लगातार आठ दिन से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

'यास' से बंगाल में 20 हजार करोड़ का नुकसान

मीनाक्षी लोधी   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने करीब 1200 राहत शिविर शुरू किए हैं जिनमें करीब दो लाख लोग रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चक्रवात 26 मई को ओडिशा पहुंचा था। बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘यास’ की वजह से करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल और 71,560 हेक्टेयर बागवानी नष्ट हुई है। राज्य में कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।’’बनर्जी ने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रवात से हुए नुकसान की एक रिपोर्ट सौंपी थी और प्रभावित इलाकों के पुनर्विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी थी।

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रभावित गांवों में पानी की थैलियों और पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 329 तटबंधों में से 305 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ’दुआरे त्राण’ (घर के द्वार तक राहत) योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ केवल चक्रवात से प्रभावित लोग इसके लिए स्वयं आकर आवेदन दें। इस योजना के लिए स्कूलों, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में शिविर स्थापित किए जाएंगे।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-290 (साल-02)
2. बुधवार, जून 02, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:52, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...