गुरुवार, 13 मई 2021

दिक्कत से पहले पर्वत की चढ़ाई, पर्वतारोही की मौत

काठमांडू। विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर इस साल के पहले हताहतों में स्विट्जरलैंड के एक और अमेरिका के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। पर्वत यात्रा आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नेपाल में सेवन सम्मिट ट्रैक्स के यात्रा आयोजक चांग दावा ने बताया कि स्विस पर्वतारोही, 41 वर्षीय अब्दुल वराइच ने दिक्कत होने से पहले पर्वत की चढ़ाई कर ली थी। उन्होंने बताया, “अब्दुल शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंच गए थे। लेकिन पर्वत से उतरते वक्त उन्हें दिक्कत होने लगी। हमने ऑक्सीजन और भोजने के साथ दो अतिरिक्त शेरपा भेजे थे। लेकिन शेरपा उन्हें बचा नहीं पाए।” शेरपा हिमालयी लोगों के समूह के सदस्य को कहा जाता है। जिन्हें पर्वतारोहण में कुशलता हासिल होती है। अमेरिकी नागरिक, 55 वर्षीय पुवेई लियू की भी साउथ कोल में पर्वत के सबसे उंचे शिविर में मौत हो गई। वह साउथ कोल और शिखर के बीच में स्थित हिलेरी स्टेप तक पहुंच गए थे। लेकिन बर्फ की वजह से हुए अंधेपन और थकान की वजह से उन्हें लौटना पड़ा था।

टीका, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ पीएम गायब

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है। टीके, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वह खुद भी गायब हैं। राहुल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ साथ प्रधानमंत्री भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर जीएसटी और यहां-वहां प्रधानमंत्री की फ़ोटो।’’
ज्ञात हो कि कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर लगातार हमले बोल रहे हैं और देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की हो रही कमी के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,37,03,665 हो गए हैं। जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,58,317 पर पहुंच गई है।

विश्व: कोरोना संक्रमितों की संख्या-16.04 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इसके संक्रमितों की संख्या 16.04 करोड़ से अधिक हो गई और करीब 33.31 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 करोड़ 04 लाख 57 हजार 476 हो गयी है। जबकि 33 लाख 31 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तरा थोड़ी धीमी पड़ी है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 28 लाख 14 हजार 574 हो गयी है। जबकि करीब 5.83 लाख से ज्यादा मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

कालरा को अग्रिम जमानत देने से अदालत का इनकार

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक ऑक्सीजन सांद्रकों को जब्त करने के संबंध में कारोबारी नवनीत कालरा को अग्रिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। ये ऑक्सीजन सांद्रक राष्ट्रीय राजधानी में ‘खान चाचा’ समेत उसके कई रेस्त्रां से बरामद किए गए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग ने आदेश देते हुए कहा, ‘‘अर्जी खारिज की जाती है।’’गिरफ्तारी की आशंका पर कारोबारी ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले में जमानत मांगते हुए अदालत का रुख किया था। हाल में मारे गए छापे के दौरान कालरा के तीन रेस्त्रां से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए गए थे और ऐसा संदेह है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली छोड़कर चला गया है। ऑक्सीजन सांद्रक कोविड-19 के इलाज में अहम चिकित्सा उपकरण हैं।

24 घंटे में संक्रमण के 3.62 लाख से अधिक मामलें

अकांशु उपाध्याय                        

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.62 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए तथा लगातार दूसरे दिन 4000 से ज्यादा मरीजों की मौत हुयी है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 18,94, 991 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,62,727 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 37 लाख 03 हजार 665 हो गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-271 (साल-02)
2. शुक्रवार, मई 14, 2021
3. शक-1984, बैसाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी सवंत-2078। 
ईद की शुभकामनाएं।
4. सूर्योदय प्रातः 06:04, सूर्यास्त 07:05।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...