रविवार, 25 अप्रैल 2021

महामारी: दिल्ली में 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश की राजधानी में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले सोमवार 3 मई तक तक लॉकडाउन रहेगा। अगले सोमवार यानी तीन मई को सुबह पांच तक दिल्ली में यह लॉकडाउन बढ़ाया गया है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी भी कोरोना का कहर जारी है। जनता का मत भी यही है कि लॉकडाउन और बढ़ाया जाए इसलिए लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  36-37ः पॉजिटिविटी रेट है जो पहले नही था। अब दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 480 से बढ़कर 490 मैट्रिक टन हो गया है। हालांकि, जरूरत 700 मेट्रिक टन की है और 330- 335 ही पहुंच रही है। केजरीवाल ने माना कि कहीं जगह हम फेल भी हुए हैं। लेकिन कहीं जगह हम ऑक्सीजन पहुंचाने में कामयाब भी हुए हैं। ऑक्सीजन का मैनेजमेंट भी शुरू कर रहे हैं। एक पोर्टल बनाया गया है, जिसमें हर दो 2 घंटे में मैन्युफैक्चर से लेकर अस्पताल तक सबको अपने यहां की पोजीशन बतानी पड़ेगी। अस्पतालों को बताना पड़ेगा कि पिछले 2 घंटे में कितनी इस्तेमाल हुई और सप्लायर को बताना पड़ेगा पिछले 2 घंटे में कितनी सप्लाई की, इससे सरकार को पता चलेगा कि कहां कमी आने वाली है और उसको ठीक किया जा सके।

एस्ट्राजेनेका टीके मुहैया करवाने का दबाव बढ़ा

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर भारत को निर्यात होने वाले कोरोना टीके के कच्चे माल पर लगी पाबंदी हटाने व एस्ट्राजेनेका टीके मुहैया करवाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। शक्तिशाली यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स, कई सांसदों और प्रमुख भारतीय अमेरिकियों ने भारत को राहत सामग्री मुहैया करवाने के लिए प्रशासन पर दबिश बढ़ाई है। भारतवंशियों ने भी सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। जिसमें बाइडन को आड़े हाथों लिया जा रहा है।
अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतरराष्ट्रीय मामलों के मुखिया और कार्यकारी उपाध्यक्ष मेरिन ब्रिलियंट ने कहा, यह एस्ट्राजेनेका के टीके व अन्य चिकित्सा उपकरणों को भारत, ब्राजील सरीखे देशों को मुहैया करवाने का समय है। उन्होंने कहा, अमेरिका को अब इनकी जरूरत नहीं होगी। जून के शुरू तक हर अमेरिकी को टीका लग चुका होगा। उनका बयान भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर द्वारा कोरोना से युद्ध में मदद देने की अपील के बाद आया है।

युवा सदस्य के निधन पर भाव-भिनी श्रद्धांजलि दी

अश्वनी उपाध्याय            
गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल द्वारा कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों और लोहा व्यापारियों की एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन कर सर्वप्रथम कोरोना संक्रमण के कारण लोहा व्यापारी और परिवार के युवा सदस्य के निधन पर संवेदना व्यक्त की और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गाजियाबाद नगर में दिन प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है और अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन, बाजारों में इंजेक्शन व दवाइयां उपलब्ध ना होने के कारण ऑनलाइन मीटिंग के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सभी व्यापारियों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी का इस कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु बहुमत से कल दिनांक 26 अप्रैल 2021 से 1 सप्ताह 2 मई 2021 तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया।

मास्क पहनने के लिए सभी को जागरूक करना होगा

गोपीचंद                
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के कार्यक्रम समन्वयक तथा दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह ने जिला नोडल अधिकारी बागपत एवं कार्यक्रम अधिकारी दिगंबर जैन कॉलेज से डॉक्टर किरन गर्ग द्वारा आयोजित ऑनलाइन व्याख्यानमाला कोविड-19 की दूसरी लहर एवं स्वास्थ्य हेतु समाज में जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन लगभग 200 युवाओं को अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रेरित करते हुए कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना। हम सभी पिछले साल से निरंतर कर रहे है। याद रखें आत्म अनुशासन के साथ हमें ईश्वर में विश्वास रखते हुए स्वयं की जिम्मेदारी लेनी होगी एवं तनाव और घबराहट के समय सकारात्मक चीजों के प्रति उचित व्यवहार करना होगा। मास्क को हर हाल में पहनने के लिए सभी को जागरूक करना होगा और बाहर जाते समय सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने साथियों को भी जागरूक करना होगा। साथ ही बुनियादी स्वच्छता पर भी ध्यान देना होगा। महामारी की जंग में आत्म अनुशासन ही जिम्मेदारी एवं जागरूकता के साथ हमारा सराहनीय योगदान ही संक्रमण की दूसरी लहर का खौफ के विरुद्ध एक मजबूत हथियार बन सकता है। महामारी की स्थिति में हमें गलत पोस्ट की ओर ध्यान नहीं देना है। वरन हमारे लिए क्या अच्छा है, क्या बुरा ? यह निर्णय हमें स्वयं ही करना होगा। तभी महामारी की समस्या को हम एक समाधान का हिस्सा बना सकते हैं। कठिन परिस्थितियों के लिए छोटे छोटे कदम ही जीवन की स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। जैसे प्रसन्न रहना निरंतर व्यायाम करना पौष्टिक भोजन लेना भाप लेना एवं नियमित दिनचर्या का पालन करना। इसीलिए हमें अपनी दिनचर्या को एक आत्म अनुशासन के रूप में अपनाना होगा और हम अपने घर एवं ऑफिस के कार्यों को भी समय से पूरा कर पाएंगे। डॉ किरन गर्ग द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला के अंतर्गत दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा आत्मानुशासन, जागरूकता एवं जिम्मेदारी से जीतनी होगी। जंग से संबंधित युवाओं एवं नोडल तथा कार्यक्रम अधिकारियों को अभी प्रेरित करने वाले वक्तव्य अभिव्यक्ति हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया और वालियन्टर्स को वक्तव्य के अनुरूप सहयोग करने की अपील की।

दवा की कालाबाजारी करते हुए क्राइम ब्रांच ने दबोचा

अतुल त्यागी             
हापुड़। जनपद के प्रमुख दवा विक्रेता आलोक त्यागी व उसके दो साथियों को रेमडेसिवीर दवा की कालाबाजारी को ले जा रही एक ब्रेजा गाड़ी सहित कालाबाजारी करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।    
रेमडेसिवीर दवा के इंजेक्शन, 100 ऑक्सीमीटर,48 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर व एक लाख बीस हजार रुपये नगद बरामद। आपको बता दें कि दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि जनपद हापुड़ नंबर की ब्रेजा गाड़ी में रेमडेसिवीर दवा व सिलेंडर को रखकर कालाबाजारी को ले जा रहे है। 
जहां पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम आलोक निवासी जनपद हापुड़,अभिषेक निवासी जनपद गाजियाबाद,सुनील गुप्ता निवासी जनपद नोएडा बताया है। जहां सघन चेकिंग करने के बाद पता चला कि ब्रेजा बरामद गाड़ी आलोक त्यागी के नाम हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

सरकार के खिलाफ बगावत करने को तैयार कर्मचारी

राणा ओबराय           
चंडीगढ। हरियाणा की खट्टर सरकार अपने नित नए प्रयोग के बारे में मशहूर है। इसका एक ताजा उदाहरण यह है। हरियाणा सिविल सचिवालय से जो भी कर्मचारी या अधिकारी रिटायर होता है। कर्मचारी संगठन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को विदाई पार्टी देते हैं। परन्तु हद तो तब हो जाती है, जब वह अधिकारी या कर्मचारी मन्त्री या किसी बड़े अधिकारी की चमची मारकर अगले दिन पुनः उसी सीट पर बैठा हुआ दिखाई देता है। तब सचिवालय के कर्मचारी अधिकारी उसे रिटायर्ड को देख आग बुबला हो जाते हैं। क्योंकि उनका बस नही चलता। अब शायद सचिवालय के कर्मचारियों के हौंसले ने जवाब दे दिया है। इसलिए वह खट्टर सरकार के खिलाफ बगावत करने के लिए तैयार हो गए हैं। हरियाणा कर्मचारी संगठन के एक नेता ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खट्टर सरकार की कार्यशैली के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि यदि रिटायर्ड लोगो को पद से नही हटाया गया तो वह कोर्ट में भी जा सकते हैं! उन्होंने कहा रिटायर्ड को पुनः नोकरी देने से युवाओं के साथ नइंसाफी हो रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने सीएम खट्टर से आग्रह किया, कि हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ में लगे रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को पद से हटाया जाए और जिनका प्रमोशन के बाद उस सीट पर बैठने का अधिकार है।उसको यह अधिकार दिया जाएं। जिससे कर्मचारियों में दिलो में सरकार की स्वच्छ छवि बनेगी।

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या-5977 हुईं

अश्वनी उपाध्याय           

गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 567 कोरोना संक्रमित महामारी के खिलाफ अपनी जंग जीत गए। इस अवधि में 714 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 10 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई। जिले में अब कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 5977 हो गई है। मेरठ में 24 घंटों की अवधि में 1625 नए संक्रमितों की पहचान हुई जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहाँ 24 घंटों की अवधि में 788 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और अब मेरठ जिले में 11455 सक्रिय संक्रमित हैं। गौतम बुद्ध नगर में 1310 नए संक्रमितों की पहचान हुई और अब यहाँ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6074 हो गई है। गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों की अवधि में 11 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई और 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

हापुड़: 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

अतुल त्यागी                    
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में अपमिश्रित/अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक बुलेरो पिकअप से 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कीमत लगभग 1.76 लाख रूपये) व दो मोबाइल फोन बरामद।

यूके में कोरोना के 4368 नए मामलें सामने आएं

पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। हालांकि, आज गत दिवस के मुकाबले मरने वालों की संख्या कम रही है। आज यहां 4 हजार 368 नये मामले आये हैं। जबकि 44 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। इधर उत्तराखंड सरकार कोरोना को लेकर और अधिक सख्ती बरतने का मन बना चुकी है। आज भी सबसे अधिक संक्रमितों में देहरादून के लोग शामिल हैं। यहां 1670 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हरिद्वार में 1144 हैं। नैनीताल में 438 तथा पौड़ी गढ़वाल में 390 पाॅजिटव नए केस आये हैं। आप नीचे दी गई सूची में अपने जिले का हाल जान सकते हैं।

मुंबई: राशि ने तेलुगु फिल्म 'थैंक यू' की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग      
मुंबई। अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मिलान (इटली) में अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "थैंक यू" की शूटिंग शुरू कर दी है। टीम शूटिंग के लिए 20 दिनों तक ट्यूरिन शहर में तैनात रहेगी। राशि के साथ चैतन्य की यह दूसरी फिल्म है। "थैंक यू" विक्रम कुमार द्वारा निर्देशित है। जिन्होंने इससे पहले "मनम" पर भी शॉट्स बुलाए थे। "थैंक यू" के अलावा राशी की आने वाली परियोजनाओं में "तुगलक दरबार", "अरणमनई 3", "मेथवी" और "भ्रामम" शामिल हैं। "अरणमनई 3" एक सफल तमिल फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और इसका पहला लुक हाल ही में सामने आया था।

सेंट्रल जेल में 17 केदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

नरेश राघानी         

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर की सेंट्रल जेल में 17 केदियोंं की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्धू ने आज बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं। रविवार को पीबीएम अस्‍पताल से आई टीम ने जेल परिसर में कोविड वार्ड सहित पूरी जेल को सेनेटाइज किया है। सभी आवश्‍यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि बाहर से आये बंदियों की रविवार को भी जांच की गई है।

देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील

कविता गर्ग                 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है। सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, ‘अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़िए मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर ‘इंडिया फाइट्स विद कोविड’ पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।’

पाक ने आधिकारिक तौर पर समर्थन की पेशकश की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारत में कोरोन वायरस की दूसरी लहर से मचे हाहाकार को देखते हुए पाकिस्तान ने मदद की पेशकश की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार की रात एक ट्वीट कर कहा, कि कोरोना वायरस की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूप में, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार की ओर से मदद की पेशकश से पहले ईदी फाउंडेशन सामने आया था। इस फाउंडेशन ने भारत में कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने का ऑफर दिया। ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन फैसल ईदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर भारत में अपनी टीम को भेजकर मदद की पेशकश की थी। शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘कोविड-19 की वर्तमान लहर के मद्देनजर भारत के लोगों के साथ एकजुटता के संकेत के रूम में, पाकिस्तान ने वेंटिलेटर, बीए पीएपी, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई और अन्य संबंधित वस्तुओं सहित भारत को आधिकारिक तौर पर राहत व समर्थन की पेशकश की है। हम मानवता पहले की नीति में विश्वास करते हैं।’

आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया से हटवाएं 100 पोस्ट

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। लेकिन इस संकट की घड़ी में सोशल मीडिया पर फेक और गलत खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है। प्याज, तेल, अदरक, सेंधा नमक ना जाने क्या-क्या खाने से कोविड खत्म होने के दावा किए जाए रहे हैं। यहां तक की पुरानी फोटो और वीडियो को संक्रमण से जोड़कर शेयर किया रहा है। इन सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इस तरह से 100 से ज्यादा पोस्ट हटवा दिए हैं। सूचना मंत्रालय ने ट्विटर एवं फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगभग 100 पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कोरोना वायरस पर पोस्ट गलत जानकारी के साथ फैलाएं जा रहे हैं। संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में बाधा और सार्वजनिक व्यवस्थाओं में रुकावट डाल रहे थे। इस लिए हटाने को कहा गया है। बता दें नोवल कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी खबरें, गलत फोटो और आंकड़ों को इंटरनेट पर शेयर किया है। ट्विटर ने कहा कि भारत सरकार के अनुरोध पर कदम उठाया गया है। उन अकाउंट होल्डर्स को सूचित किया गया है। हालांकि कंपनी ने प्रभावित यूजर्स की जानकारी नहीं दी है।

एसबीआई ने भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। आनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं।

कोरोना: नाक में सरसों या नारियल का तेल लगाएं

कोरोना महामारी में हर कोई बेहाल है। इसमें तमाम लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं। जो बहुत ही घातक साबित हो रही है। ऐसे में अगर आपको संक्रमण से बचना है तो बस एक छोटा सा, सस्ता एवं भारतीय पारंपिरक नुस्खा अपनाना होगा। इसके कारण से आप काफी हद तक कोरोना से बच पाएंगे। बस आपको नाक में सरसों या नारियल का तेल लगाना है। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू आयुर्वेद संकाय के कार्यवाहक डीन प्रो. केएन द्विवेदी बताते हैं कि सरसों को तेल सूक्ष्म वायरस के जीवन चक्र को बाधित करता है। इससे वायरस का मल्टी प्लीकेशन रूक जाता है। इसलिए नाक के अंदर सरसों का तेल लगाकर तेज सांस खींचें, जिससे तेल नाक के भीतर तक चला जाए। ऐसा दोनों नासारंध्रों से यह करें।
आयुष मंत्रालय के आयुष क्वाथ का मानकीकरण करने वाले प्रो. द्विवेदी बाते हैं कि सरसों तेल में इसेंशियल ऑयल्स होते हैं। जो दालचीनी से 10 गुना अधिक वायरस रोधक सक्षम होते हैं। इसके तत्व फंगश प्रतिरोधक, वायरस प्रतिरोधक भी है। वहीं नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड से वायरस के सेल वॉल रप्चर यानी फूट जाते हैं। सरसों एवं नारियल तेल दोनों ही वायरस को शरीर में घुसने से रोकने में सहायक माने जाते हैं।
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होती है। जो वायरस के सेल में मेंबरेन को क्रास करती है। सेल के भीतर जाती है और वह वहां लॉरेट साल्ट में बदल जाती है। वह वायरस के सेल वॉल को रप्चर यानी फोड़ देती है। जिससे वायरस का वहीं पर अंत हो जाता है। इस प्रकार दोनों वायरस के शरीर में घुसने से रोकने में वरदान साबित हो सकते हैं।

सहारनपुर: जिला कारागार में मिलें 63 कोरोना पॉजिटिव

गोपीचंद           
सहारनपुर। जिला कारागार में कल मिले थे 22 बंदी कोरोना पॉजिटिव। आज आई रिपोर्ट के अनुसार, जिला कारागार में 63 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलें। जेल प्रशासन में मचा हड़कंप किशोर कारागार को तत्काल कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील किया गया। किशोर कारागार में बंद बच्चे भी निकल सकते है। कोरोना पॉजिटिव, तो वहीं एक बाहुबली माननीय भी बंद है। जिला कारागार सहारनपुर में करीब 18 सौ बन्दी हैं और इनके बीच ड्यूटी कर रहे रक्षक भी निकल सकते हैं कोरोना पॉजिटिव।‌ नहीं हुई अभी तक भी किसी भी जेल कर्मचारी की कोरोना की जांच, जिला कारागार में कोरोना आया कैसे? वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे के पास इसका नहीं है कोई जवाब ? जेल प्रशासन में मचा हड़कंप।

जनपद के आला अधिकारी चीख-चीख कर परेशान

अतुल त्यागी                       
हापुड़। कितनी आश्चर्यजनक बात है, सरकार चीख रही है। जनपद के आला अधिकारी चीख-चीख कर परेशान हैं। मगर, प्रत्याशी बेफिकर महामारी को निमंत्रण दे रही हैं। साथ में भारी तादाद में समर्थक इकट्ठा करें। कम से कम गरीबों को तो बकस दो इनका ख्याल करो। दुनिया राम का नाम ले रही है और राजनीति अपना पूरा काम कर रही है। बड़े अफसोस की बात है, कि दुनिया इस मामले को लेकर परेशान हैं। मगर, राजनीति के राजनेता कोराना को या तो निमंत्रण कर रही हैं या वोट के चक्कर में आम जनता को भी दांव पर लगा रहे है।

कोरोना के प्रकोप के बीच भारत के साथ हैं यूएसए

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत में कोरोना महामारी द्वारा पैदा हुई विकराल स्थिति में वाशिंग्टन उसके साथ खड़ा हैं। हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं और उसके स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे। ब्लिंकन ने ट्वीट किया, “कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच हम भारतीय लोगों के साथ खड़े हैं। हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिल कर कार्य कर रहे हैं और उसके स्वास्थ्यकर्मियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करेंगे।”अमेरिका के कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात पर अपने प्रतिबंधों का बचाव करने के ठीक एक दिन बाद ब्लिंकेन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहला दायित्व अमेरिकी लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है। अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स ने देश के प्रशासन को भारत, ब्राजील और ऐसे अन्य देशों में महामारी से पीड़िताें के लिए लाखों ‘एस्ट्रोजेनेका वैक्सीन खुराक’ भेजने के लिए कहा है।
अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख मेरॉन ब्रिलियंट ने एक बयान में कहा कि इन टीकों की अमेरिका में जरूरत नहीं होगी, जहाँ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वैक्सीन निर्माता हर अमेरिकी को टीका लगाने के लिए जून की शुरुआत तक पर्याप्त खुराक का उत्पादन करने में सक्षम हैं। यह कदम अमेरिका के नेतृत्व में लिया गया है। कोई भी इस महामारी से सुरक्षित नहीं है।
सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने 16 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनुरोध किया था कि वह उन कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटा लें जिनका उपयोग कोविड वैक्सीन के निर्माण के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि भारत में वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है और लोगों को टीकाकरण करने के लिए टीकों की अधिक आवश्यकता होगी। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 14,09,16,417 टीके लगाए जा चुके हैं।

बंदरगाहों पर लगने वालें शुल्क समाप्त करने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। सरकार ने सभी प्रमुख बंदरगाहों से ऑक्सीजन और अन्य संबंधित उपकरण लाने वाले जहाजों से बंदरगाहों पर लगने वाले सभी शुल्क समाप्त करने का निर्देश दिया है। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है। बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने रविवार को बयान में कहा कि उसने सभी प्रमुख बंदरगाहों को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन टैंक, ऑक्सीजन बोतल, पोर्टेबल ऑक्सीजन जेनरेटर और ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर लाने वाले जहाजों को बंदरगाहा पर आने को प्राथमिकता देने को कहा है। बयान में कहा गया है कि ऑक्सीजन की अत्यधिक जरूरत को देखते हुए कामराजार पोर्ट लि. सहित सभी बंदरगाहों से कहा गया है कि वे प्रमुख बंदरगाह न्यास द्वारा लगाए जाने वाले सभी शुल्क हटा दें। इनमें जहाज से संबंधित शुल्क और भंडारण शुल्क भी शामिल हैं। बंदरगाहों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से लॉजिस्टिक्स परिचालन की निगरानी करें, जिससे इनकी आवाजाही में दिक्कत नहीं आए। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ”हम कोविड की दूसरी लहर की वजह से आपात स्थिति से जूझ रहे हैं। सभी प्रमुख बंदरगाह इस निर्देश को आज से लागू कर रहे हैं।” बयान में कहा गया है कि यदि किसी जहाज पर ऑक्सीजन से संबंधित समान के अलावा अन्य कॉर्गो भी है, तो उसे भी आनुपातिक आधार पर शुल्कों में छूट दी जाएगी।

दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आएं अक्षय

कविता गर्ग                     
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोना महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। अक्षय कुमार ने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को फैबीफ्लू दवा निशुल्क बांट रहे हैं। गौतम गंभीर की संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रही है। अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, ‘इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी। ‘ अक्षय कुमार ने भी गौतम के ट्वीट का रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ‘ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...