सर्वोच्च अदालत अब इन अध्यादेशों की संवैधानिकता को परखेगा, यही कारण है कि राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पहले ही इस मामले में हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। जिस पर अदालत ने हाईकोर्ट ना जाकर सीधे आने का कारण पूछा है।याचिकाकर्ता द्वारा हाईकोर्ट की बजाय सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने पर अदालत ने आपत्ति जताई। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि इस अध्यादेश पर तुरंत रोक लगा दी जाए, इसकी आड़ में अंतरधार्मिक विवाह करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को शादियों से ही उठा लिया जा रहा है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी। इसके तहत जबरन धर्म परिवर्तन कराने, लालच देकर या शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाने वालों को कड़ी सजा और जुमार्ने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश ने भी ऐसा ही एक अध्यादेश लागू किया था और अपने यहां पांच लाख के जुमार्ने, दस साल तक की सजा का प्रावधान रखा था। अन्य कई भाजपा शासित राज्यों में इस तरह के कानून लाने की चचार्एं जोरों पर हैं. हालांकि, कई विपक्षी पार्टियों, समाज के अलग-अलग तबकों ने इसपर आपत्ति जाहिर की है।
बुधवार, 6 जनवरी 2021
महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट: प्रियंका
चुनौती का मुकाबला करना ही सच्ची जीतः मोदी
बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बनाया कंट्रोल रूम
दूसरा परामर्श पांच जनवरी को हिमाचल प्रदेश को जारी किया गया। इसमें राज्य को पोल्ट्री की बीमारी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल ने पहले ही महामारी केन्द्रों पर 05 जनवरी से नियंत्रण और रोकथाम अभियान शुरू कर दिये हैं। कुल्लिंग प्रक्रिया चल रही है। एवियन इन्फ्लुएंजा के बारे में कार्य योजना के अनुसार प्रभावित राज्यों को इस बीमारी पर नियंत्रण और इसके प्रसार को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में सुझाव दिए गए है। इस सुझावों में पोल्ट्री फार्मों की जैव सुरक्षा को मजबूत बनाना, प्रभावित क्षेत्रों का कीटाणुशोधन करना, मृत पक्षियों के शवों का उचित निपटान, बीमारी की पुष्टि और आगे निगरानी के लिए समय पर नमूने लेना और उन्हें परीक्षण के लिए भेजना प्रमुख है। संक्रमित पक्षियों से पोल्ट्री और मनुष्यों में बीमारी के प्रसार की रोकथाम के लिए सामान्य दिशा-निर्देशों के साथ-साथ निगरानी योजनाओं को सघन रूप से लागू करना शामिल है। राज्यों को यह भी सलाह दी गई है कि वे पक्षियों की असामान्य मौत के बारे में रिपोर्ट के लिए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें। अन्य राज्यों से भी पक्षियों की असामान्य मौत के बारे में सतर्कता बरतने और आवश्यक उपाय करने के लिए तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।
इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर कोलिन का निधन हुआ
यूपी में 11 को फिर होगा वैक्सीन का टीकाकरण
12 सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना की घोषणा
योगी-त्रिवेंद्र सरकार को एससी ने भेजा नोटिस
फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी प्रियंका
'बुलबुल तरंग' में काम करती नजर आई सोनाक्षी
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ में काम करती नजर आयेंगी। सोनाक्षी सिन्हा निर्देशक नारायण सिंह की फिल्म में मुख्य किरदार अदा करने जा रही हैं जिसका नाम ‘बुलबुल तरंग’ रखा गया है। फिल्म में राज बब्बर भी हैं। ताहिर राज भसीन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। यह भारत की सामाजिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म होगी और पुराने जमाने के रीति-रिवाज के बारे में होगी। फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू होगी। सोनाक्षी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
लखीमपुर: रेलवे लाइन के किनारे 2 शव बरामद हुए
आदर्श श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे दो शव बरामद हुए जिनके पास से देसी तंमचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल हैं। जो सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के गांव कचूरा के रहने वाले हैं। बुधवार की सुबह मैगलगंज पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे दो शव पड़े हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की तस्दीक की तो प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। दोनों की पहचान रेखा कश्यप और पवन चौबे थाना महोली के गांव कचूरा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। यह दोनों लोग दो दिन पहले से गांव से गायब हुए थे। जिसका मुकदमा मंगलवार को लड़की के परिजनों ने अपने स्थानीय थाने पर दर्ज कराया था। जिसमें मृतक युवक सहित तीन लोगों पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। बुधवार की सुबह जब दोनों का शव ग्रामीणों ने देखा तो मैगलगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर मैगलगंज और महोली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना की सूचना पर एसपी विजय ढुल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
ठंड और बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी
नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, शव फेंका
सिंह ने बताया कि लड़की का जला हुआ शव वरूणा नदी में मिला है। शव का चेहरा और कमर के ऊपर का हिस्सा तेज़ाब से जला हुआ मिला। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि लड़की के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है और वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ
टेस्ट हटाने की खबरों के कारण तनाव पैदा हुआ
अमेरिका ने चीन को दिया झटका, लगाया प्रतिबंध
वॉशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर चीन के आठ मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रतिबंधित ऐप्स में अलीपे, कैम स्कैनर, क्यूक्यू वॉलेट, शेयरइट, टेंसेंट क्यूक्यू, वीमेट, वीचैट पे और वीपीएप ऑफिस शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन एप्स के जरिए अमेरिकी नागरिकों से व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जिसे चीनी सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी तरफ चीनी अधिकारियों ने एक बार फिर अमेरिका के इन आरोपों को खंडन किया है।
पुनरावृत्ति: महिला से गैंगरेप व दरिंदगी का मामला
बदायूँ। उत्तर प्रदेश में बदायूं के उघैती क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के साथ की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि उघैती क्षेत्रान्तर्गत एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के सन्दर्भ में धारा 376डी/302 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा कायम किया गया था। इस क्रम में प्रारम्भिक जाँच में लापरवाही में दोषी पाये जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित किया जा रहा है। संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के पैर में फ्रैक्चर एवं प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए गए हैं । उन्होंने बताया कि दो आरोपियों वेद राम और जसपाल को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार आरोपी मंदिर के महंत को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की गई है बहुत जल्द ही मंदिर के महंत महंत को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तीन जनवरी की शाम महिला मंदिर में पूजा अर्चना करने गयी थी जहां उसके साथ मंदिर के मंहत समेत तीन लोगों ने बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला के सीने और पांव में भारी वस्तु से प्रहार किये गये जबकि उसके गुप्तांग में चोट पहुंचायी गयी।
परिजनों ने मंदिर के महंत पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पुत्र के मुताबिक तीन जनवरी की रात तकरीबन 11 बजे मंदिर का महंत अन्य दो लोगों के साथ घर आया और माँ का शव घर मे रख दिया। उनसे कुछ पूछ पाते कि वे लोग यह कहकर चले गए कि मन्दिर से घर लौटते समय महिला रास्ते में स्थित एक सूखे कुएं में गिर गई थी। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह दी गयी। परिजन इसे पहले ही रेप और हत्या का मामला बता रहे थे लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्यवाही की बात कहते हुए शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में पहले परिजनों ने पुलिस को सूचना देने में देर की,उसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने में वक़्त लगाया और इन सबके बाद पुलिस ने भी लापरवाही बरतते हुए मुक़द्दमा लिखने,पंचनामा भरने में काफी वक्त लगाया। रविवार रात की घटना में पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के गुप्तांग पर चोटें है और महिला का पैर भी फेक्चर पाया गया।
स्टील प्लांट में जहरीली गैस रिसाव, 4 की मौत
लव जिहाद अध्यादेश पर रोक लगाने से मना किया
कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दहशत, आपदा घोषित
राजेश तिवारी
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल तक बर्ड फ्लू से दहशत मच गई है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। केरल ने बर्ड फ्लू को आपदा घोषित कर दिया है तो मध्य प्रदेश के मंदसौर में अंडे और चिकन की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 142 मौतें इंदौर में हुई हैं। इसके अलावा मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13, सीहोर में 9 कौओं की मौत हुई है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि ‘कौओं के सैम्पल भोपाल की स्टेट डी.आई. लैब भेजे गए हैं। इंदौर और मंदसौर से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों की संख्या में मारे गए प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही पाई गई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैम्पल भोपाल की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है.। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने डैम के नजदीक मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-143 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, जनवरी 07, 2021
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:13, सूर्यास्त 05:19
5. न्यूनतम तापमान -02 डी.सै., अधिकतम-16+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...