मंगलवार, 24 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-100 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 25, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                               




सोमवार, 23 नवंबर 2020

सभी राज्यों से मांगी 'कोरोना' रिपोर्ट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की भयावह होती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को सभी राज्यों से स्थिति रिपोर्ट तलब की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने कोरोना पर स्वत: संज्ञान वाले मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि देश भर से कोरोना के मामले ने तीव्र वृद्धि की खबर आ रही है। पिछले दो सप्ताह में दिल्ली में स्थिति भयावह हुई है।                                 


'राष्ट्रपिता' गांधी के पर-पोते का निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। गौरतलब है कि सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोरोना  संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए थे।                                       

दुनिया भर में 7,375 लोगों की मौत हुई

वाशिंगटन डीसी। दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर दुनिया भर में 4 लाख 87 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। वहीं 7,375 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 89 लाख 68 हजार हो चुका है। वहीं 4 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 13 लाख 93 हजार लोग जिंदगी और मौत की ये जंग हार चुके हैं। वर्तमान में 1 करोड़ 68 लाख 19 हजार एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका प्रथम स्थान पर है। यहां अभी भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां सवाल लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। सूची में दूसरे स्थान पर भारत है। भारत में अब तक 91 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 44 नए केस सामने आए हैं। वहीं सबसे प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील का नंबर तीसरा है। यहां पिछले 24 घंटों में 18 हजार नए मामलें आए।                                   


पृथ्वी पर खतरनाक चीजें फेंक रहा 'जूपिटर'

खतरनाक चीजें फेंक रहा जूपिटर


वाशिंगटन डीसी। धरती को विनाशकारी हमलों से बचाने वाला बृहस्पति ग्रह (जूपिटर) अब उसे नुकसान पहुंचा सकता है। ताजा रिसर्च में बताया गया है, कि बृहस्पति ग्रह सौरमंडल के भीतर लगातार कुछ खतरनाक चीजें फेंक रहा है। जो कि पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सौरमंडल का सबसे बड़ा और सबसे भारी ग्रह बृहस्पति हमेशा से पृथ्वी को धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों से बचाता आया है। लेकिन हालिया रिसर्च के मुताबिक यह अब ठीक इसके विपरीत कर सकता है।
आपको बता दें कि बृहस्पति की कोई जमीन यानी सरफेस नहीं है। बल्कि ये मूल रूप से गैस से बना ग्रह है। पॉपुलर जुपिटर शील्ड थ्योरी के मुताबिक यह ग्रह सौरमंडल में एक जायंट स्पेस शील्ड (बड़े आकार वाला अंतरिक्ष कवच) के तौर पर काम करता है। भारी द्रव्यमान के चलते यह खतरनाक मलबे को या तो अपने अंदर समा लेता है। या फिर उसे डिफलेक्ट कर देता है।
मशहूर स्पेस एक्सपर्ट केविन ग्रेजियर की माने तो उनके मुताबिक जूपिटर शील्ड थ्योरी अब धीरे धीरे फीकी पड़ती जा रही है। उन्होंने ऐसे कई रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है। कि बृहस्पति एक कवच नहीं बल्कि निशानेबाज या हमलावर है। उन्होंने अपने अध्ययन में स्पष्ट किया है। कि वह ऐसा क्यों मानते हैं। ग्रेजियर की रिसर्च ने सौरमंडल में जूपिटर शील्ड थ्योरी पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए उसे खतरे में बता दिया है। उन्होंने गिजमोडो से कहा, असल में मैं इस थ्योरी को कोई संकट की स्थिति में नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि इसका कोई अब मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति पृथ्वी की तरफ धूमकेतुओं को धकेल सकता है।                                 


शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेगें 'पीएम'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी। इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 100 साल पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के 100 साल पूरा होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इस दौरान वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।                                 


चित्रकला के माध्यम से जागरूकता अभियान

यातायात विषय पर चित्रकला के माध्यम से किया गया जागरूक


कौशाम्बी। यातायात माह नवंबर के जारुकता कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात विषय पर चित्रकला का आयोजन किया गया। राजकीय हाई स्कूल महेवा घाट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 और 10 के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले खुशी देवी कक्षा 10 तथा द्वितीय स्थान मंजेश कुमार कक्षा 9 और तृतीय स्थान सोनाक्षी मिश्रा ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीपमाला सोनकर एवं स्कूल स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा यातायात के विषयक पंपलेट आवश्यक जानकारी के पर्चे वितरित कर यातायात का प्रशिक्षण दिया गया तथा सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


सन्तलाल मौर्य


कौशाम्बीः वृक्ष पूजन परिक्रमा के बाद, भोजन

आंवले के वृक्ष का पूजन परिक्रमा कर महिलाओं ने किया भोजन


कौशाम्बी। कार्तिक माह के दूसरे पक्ष आवंला नवमी के अवसर पर नगर पंचायत अझुवा की तमाम महिलाओं सहित लड़किया परिवार के साथ पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित आंवला के तमाम वृक्षो की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया है। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन गृहण किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलकर धन धान्य की पूर्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी य अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। साहित्याचार्य पंडित आलोक मिश्रा ने बताया इस दिन आंवले की पूजा करने का विधान है। अक्षय नवमी के दिन सबसे पहले माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन किया था। एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आई रास्ते में भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया एक साथ भी पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया तुलसी व बेल का गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। बेल भगवान शिव और तुलसी भगवान विष्णु के प्रिय है। तभी से इस तिथि को महिलाये याद कर पूजा अर्चना और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करती हैं।


सन्तलाल मौर्य


1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। स्टाफ आफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के समस्त तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त, श्रम रोजगार प्रयागराज कपिल कुमार के उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात् ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ से आये प्रशिक्षक जमाल अहमद सहायक अभियन्ता एवं मानिक चन्द्र राज्य गुणवत्ता मानीटर द्वारा मनरेगा से संबंधित समस्त कार्यों के निर्माण के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मानकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। मण्डलीय प्राविधिक परीक्षक, टी0ए0सी0, ग्राम्य विकास, प्रयागराज मण्डल, सुनील कुमार गिरि द्वारा भी तकनीकी सहायकों को कार्य प्रक्रिया एवं इसमें आने वाली त्रुटियों के विषय में विस्तार से बताया गया। साथ ही तकनीकी सहायकों के प्रश्नों का अक्षरशः समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बबिता सिंह, स्टाफ माफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, उपायुक्त श्रम रोजगार, फतेहपुर पुतान सिंह, लक्ष्मण प्रसाद परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/उपायुक्त श्रम रोजगार कौशाम्बी व अजय पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                               


प्रयागराजः माफियां मार्केट में चला बुलडोजर

माफिया दिलीप मिश्रा की नैनी स्थित मार्केट में चला बुलडोजर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जमुना पार नैनी के मिर्जापुर रोड पर माफ़िया दिलीप मिश्रा की मार्किट पर कार्यवाही हुई। आरोप है, कि माफिया दिलीप मिश्रा अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया। कार्यवाही के दैरान नवनीत मिश्रा नामक शख्स ने विरोध किया। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया, पिस्टल भी बरामद किया।   


हापुड़ः पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


बाबूगढ़ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान


हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर, चेकिंग के दौरान थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह अपनी टीम एसआई महाराज सिंह, कांस्टेबल नवनीत ,एन पी सिंह,गया प्रसाद, विजेंद्र सिंह के साथ बाबूगढ़ छावनी में चेकिंग अभियान चलाया। कोविड-19 तथा दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व फोरव्हीलर वाहन चालकों ने सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस ने चलाई अपनी चाबुक, चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में परेशानी व अफरा-तफरी, का माहौल बना रहा। एसआई महाराज सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में वाहन चालकों के चेहरे पर मास्क हेलमेट और फोर व्हीलर में सीट बेल्ट को लेकर चलाया गया। चेकिंग अभियान जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।अभियान में नगद 1400 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया हैं।                                     


स्वास्थ्य विभागः 21 नए वायरस संक्रमित मिलें

अतुल त्यागी 


हापुड़। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। जनपद में सोमवार को 21 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिन की सूची स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तारा मील में एक, पिलखुआ में एक, पक्का बाग में एक, रामा कैंपस में एक, चमरी में दो, कोठी गेट एक, कुराना में एक, देवलोक कॉलोनी एक, प्रीत विहार एक, भगवान पुरी एक, शमशेर अली ईदगाह एक, गौशाला गढ़ में एक, मदापुर में एक, दुहरी में एक, न्यू शिवपुरी में एक, बाबूगढ़ में एक, कंदोला में एक, हापुड़ कोतवाली आवासीय परिसर में एक, रघुवीर गंज में एक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।                                 


हापुड़ः शराब माफियाओं के खिलाफ, चाबुक

अतुल त्यागी 


बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर जमकर चलाया चाबुक, 9 गिरफ्तार, 260 लीटर शराब बरामद


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। जिलाधिकारी अदीति सिंह एवं एसपी हापुड संजीव सुमन द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर कडा एक्सन लेने के अनुपालन में गढ़मुक्तेश्वर सीओ पवन कुमार के निर्देश में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से 9 लोगों को हिरासत में लिया। जिनके पास से 260 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर कार्यवाही की गयी। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 1.देवी उर्फ देवेन्द्र, 2.गंगाराम 3.बीरपाल, 4.कपिल,5. खैमचंद, 6.त्रिलोक, 7.बीरपाल, 8.अमरपाल, 9.कालीचरन, के पास से 260 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। मानना यह है कि यह समय गंगा मेले का है। जिसके लिए शराब माफिया कच्ची शराब तैयार करते हैं और वर्तमान में चुनाव का दौर जारी है। जिसके चलते माफिया सक्रिय हैं।                                  


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन तैयार हुई

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को मिली 70 प्रतिशत सफलता


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली/लंदन। कोरोना वायरस के लिए तैयार किए जा रहे टीकों में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका, AZD1222, को कोरोना के खिलाफ 70 प्रतिशत प्रभावी बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक किए गए अनुसंधान में यह वैक्सीन 70 प्रतिशत सफल रही है।  एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा है कि  “यूके और ब्राजील में AZD1222 के क्लीनिकल ट्रायल की आंतरिक एनालिसिस में पता चला है कि यह वैक्सीन कोविड-19 से लड़ने में प्रभावी है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई उन्हें कोविड-19 संबंधी परेशानियां नहीं हुईं और कोविड-19 के बहुत गंभीर केस भी सामने नहीं आए।”


विज्ञप्ति के अनुसार, जब AZD1222 का एक डोज रेजिमेन  (n=2,741) दिया गया तो वह 90 प्रतिशत प्रभावी था। उसके एक महीने बाद फुल डोज दिया गया और एक अन्य डोज (n=8,895) में 62 प्रतिशत प्रभावशीलता देखी गई। इसे एक महीने बाद इसे दो फुल डोजेज की तरह दिया गया था। दोनों डोजेज (n=11,636) के संयुक्त परिणाम के आधार पर इसे 70 प्रतिशत प्रभावी बताया जा रहा है।


ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर एंड्रू पोलार्ड ने कहा, “यह एनालिलिस बताती है कि हमारे पास एक प्रभावी वैक्सीन है जो बहुत सी जिंदगियों को बचा सकती है। खुशी की बात ये है कि हमें पता चला है कि एक डोज 90 प्रतिशत तक प्रभावी है। यदि इस डोजिंग रिजीम का पालन किया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्लैन्ड वैकसीन सप्लाई के माध्यम से टीके लगाए जा सकते हैं।”


एस्ट्राजेनेका अब यह डेटा दुनियाभर की उन अथॉरिटीज को भेजेगी जिनके पास वैक्सीन संबंधी अनुमोदन के अधिकार हैं। कंपनी के स्टेटमेंट के अनुसार, वह विश्व स्वास्थ संगठन से इमरजेंसी यूज लिस्टिंग की आज्ञा मांगेगी ताकि वह कम आय वाले देशों में वैक्सीन पहुंचा सके। इसके साथ ही आंतरिक परिणामों की पूरी एनालिसिस एक पिअर-रिव्यू जर्नल को सौंप दी गई है।                                     


आशा बहुओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाया

आशा बहुओं ने प्रार्थना पत्र देकर लगाया अवैध वसूली का आरोप


सुनील पुरी


सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव सीतापुर की लगभग आधा दर्जन आशा बहुओं ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रार्थना पत्र भेज केंद्र प्रभारी अवैध वसूली का आरोप लगाया।
अपने दिए गए प्रार्थना पत्र से उन्होंने कहा मार्च से अभी तक डिलीवरी एचबीएन सी पोलियो नसबंदी कोरोना सर्वस फलेरिया खसरा बूस्टर नियमित अंतराल का अभी तक पैसा नहीं दिया गया है जो पैसा आता भी है उसमें अवैध वसूली करते हैं बीसीपीएम द्वारा लिया जाता है बीसीबीएम कहते हैं की उच्च अधिकारी जब हम से पैसे लेते हैं तो हम आप लोगों से वसूली करते हैं अधिक शराब पीकर बैठते हैं आशा बहुओं से अभद्रता का व्यवहार करते हैं एवं पैसा देने से मना कर देते हैं सब कहते हैं ठीक पैसा वापस कर देंगे पर तुमको नहीं देंगे अभी तक कुछ आशा बहुओं ने शिकायती पत्र दिया उसके समाधान के लिए जिलाधिकारी बीसीपीएम आशा बहुओं की नौकरी से धमकी देकर सादे कागज पर शिकायतों पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं।
तथा साथ वाला पैसा बढ़ा हुआ आशा बहनों को अभी तक कोई पसंद नहीं मिला है अप्रैल  महीने में 2000 रुपए बीसीपीएम लिया  और कहा था कि 9 हजार मिलेंगे और यह कहते हैं कि हमें सीएम ऑफिस में जमा करना पड़ता है तब मिलेंगे ना 9 हजार रुपये मिले और 2000 चला भी गया
वही हर माह की रिपोर्ट पर 1500 रुपए मिल जाता है तभी पूरा पैसा नहीं मिलता जो हम लोग काम करते हैं तब पैसों के बारे में पूछते हैं तो कहते हैं कि हमारा झाड़ू पोछा किया तो पैसे मांग रहे हैं हम लोग पूछते हैं तो कहते हैं बजट नहीं है हम क्या अपनी जेब से दें हम लोग काफी परेशान क्या मजबूर है
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है की प्रार्थना पत्र की जांच करते हुए उक्त समस्या का अवलोकन कर कार्रवाई करने की कृपा करें
प्रार्थना पत्र देने वालों के नाम, सुमन देवी, पूनम शुक्ला, आशा देवी, पूनम सिंह, शिव प्यारी, गीता देवी, मनीषा आदि मौजूद थी।                               


नौकरी दिलाना होगी प्राथमिकताः एमएलसी प्रत्याशी

नौकरी भत्ता दिलाना होगा प्रथम प्राथमिकता – एमएलसी प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। इन दिनों एमएलसी चुनावों के लिए प्रचार अपने चरम पर है। जहां दूसरे प्रत्याशी ऑनलाइन प्रचार पर ज्यादा ज़ोर दे रहे हैं वहीं जमीन से जुड़े एमएलसी स्नातक मेरठ खंड से चुनाव लड़ रहे सुरेन्द्र पाल सिंह ऑनलाइन प्रचार के साथ-साथ लोगों के बीच में जाकर भी उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं।  एडवोकेट सुरेन्द्र पाल सिंह को जिला बार संघ – मुजफ्फरनगर, सिविल बार संघ मुजफ्फरनगर और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का समर्थन भी प्राप्त है।    


जनपद बुलंदशहर के सुनहरा गांव में प्रचार करते हुए एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट जन संपर्क ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता या नौकरी दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।  उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में जाकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलना संभव नहीं है। फिर भी उनका प्रयास है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुने।  रविवार को भी उन्होंने पिलखुआ के अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क कर उनका समर्थन हासिल किया।


सुरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे नए अधिवक्ताओं को पहले तीन साल तक 5 हजार रुपए का मासिक भत्ता देने के साथ-साथ पुस्तकालय, ऑफिस व घर के लिए आसान दरों पर बैंकों से लोन की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि सरकार को युवा अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर आदि की व्यवस्था का भी प्रबंध करना चाहिए और वे वकीलों की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं।


कायम हो शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था


सुरेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि वे पिछले काफी समय से शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यही कारण है कि उन्हें एमएलसी चुनावों में शिक्षकों का भी भारी समर्थन मिल रहा है।  उनका प्रयास है कि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा मिले तथा वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का मानदेय बहाल हो।                                       


रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत

रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत


पुलिस मौके पर पहुंची और उसने अजय की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि मौत का कारण पार्टी ड्रग की ओवर डोज़ भी हो सकता है।


अश्वनी उपाध्याय 


गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम की निहो सोसायटी में रहने वाले युवक की रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।  देहरादून का मूल निवासी अजय निहो सोसायटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। सूत्रों के अनुसार अजय और उसकी गर्ल फ्रेंड शनिवार रात को गुरुग्राम में आयोजित एक पार्टी में गए थे और रविवार सुबह सोसायटी में वापस लौटे थे।


घर लौटते समय अजय कार में बेहोशी की हालत में था।  गर्ल फ्रेंड टैक्सी चालक की सहायता से उसे फ्लैट में लेकर गई।  पड़ोसियों के पूछने पर उसने बताया कि अजय ने पार्टी में बहुत शराब पी ली थी और अभी तक नशे में है।  थोड़ी देर में अजय की गर्ल फ्रेंड उसे अकेला छोड़ कर गायब हो गई।  शक होने पर सोसायटी के निवासी थोड़ी देर बाद फिर फ्लैट में पहुंचे जहां अजय मृत अवस्था में मिला।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने अजय की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  सीसीटीवी फुटेज में अजय की गर्ल फ्रेंड उसे नशे की हालत में टैक्सी से उतार कर फ्लैट में ले जाती हुई दिखाई दी है।  पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।  गर्ल फ्रेंड के बारे में जानकारी जुटाई जा रही और गुरुग्राम में हुई पार्टी के आयोजकों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।  माना जा रहा है कि किसी पार्टी ड्रग की ओवर डोज़ के कारण मौत हो सकती है।                                        


बेस्ट डांसरः वर्तिका को मिला 5 लाख का इनाम

बेस्ट डांसर’, कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी मिला 5 लाख रुपए का इनाम


आनंद भट्टाचार्य


गाजियाबाद। टाइगर पॉप के नाम से मशहूर अजय सिंह ने टीवी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर के इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस जीत पर अजय सिंह को ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपए और एक कार भी मिली है।  इसके साथ ही उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी 5 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। मुकुल जैन दूसरे नंबर पर रहे जबकि श्वेता वारीयर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।


रविवार को प्रसारित शो का ग्रैंड फिनाले के अनुसार अजय को सबसे ज्यादा वोट मिले। शो के प्रशसंक अजय को पहले से ही इस सीजन का विजेता माना कर चल रहे थे। शो में गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टैंरेंस लुईस बतौर जज शामिल थे। गाँजा तस्करी में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस शो के होस्ट थे।                                          


केवल 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही जा सकेंगे केंद्र

करना होगा इन शर्तों का पालन


अकांंशु उपाध्याय 


लखनऊ। 8 महीनों के लंबे ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश में आज से कॉलेज खुले जा रहे हैं। नियमों के अनुसार अभी केवल एक बार में 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को दिशानिर्देश जारी किए थे। उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका गर्ग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भेजे अपने आदेश में कहा है कि कक्षाएं चरण बद्ध तरीके से फिर से शुरू की जाएं। कक्षाएं इस तरह से लगें कि कैंपस में छात्रों की भीड़ न इकट्ठी हो।


रोटेशन में आएंगे 50% छात्र


प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार रोटेशन के आधार पर  50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू की जा सकती है। सभी छात्रों को मास्क पहनना होगा। कैंपस और कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा।  यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए थर्मल स्कैनिंग एवं हैंड वाश का बंदोबस्त करना होगा।


मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र में सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और प्रिंसपलों से कहा गया है कि संस्थानों को चलाने के लिए एसओपी (स्टैंडर्ज ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का पालन किया जाए। साथ ही उन्हें नजदीकी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों, गैर सरकारी संगठनों व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ टाईअप भी करना होगा।  इसके अतिरिक्त सभी विद्यार्थियों को आयोग्य सेतु एप डाउनलोड करनी होगी।


अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे जब भी घर से बाहर निकलें तो हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करें। अगर उनका बच्चा स्वस्थ नहीं है तो उसे घर से बाहर न जाने दें। ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल वही शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे जो कन्टेनमेंट जोन के बाहर होंगे।


बंद रहेंगे हॉस्टल


यूनिवर्सिटी को हेल्थ प्रोटोकॉल के साथ हॉस्टल खोलने की इजाजत होगी। कोरोना लक्षण वाले छात्रों को हॉस्टल में ठहरने की इजाजत नहीं होगी। डाइनिंग टेबल से परहेज करें और छोटे छोटे समूहों में खाना खाएं। कॉमन एरिया में जाते समय मास्क पहनें। स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी कमरा शेयर नहीं कर सकेगे। इसके अलावा कैंपस में आगंतुकों का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूसरे प्रदेशों से आ रहे विद्यार्थियों को 14 दिन क्वारंटीन में रखा जाएगा।


आपको बता दें कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने के निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं। आजकल विवि में परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं प्रयोगशाला व पीएचडी धारकों के लिए भी कक्षा चलाने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं।                               


अग्रवाल स्वीट से औषधि विभाग ने लिए सैंपल

जिला खाद्यओषधि विभाग की टीम ने अग्रवाल स्वीट इंडिया शालीमार गार्डन से सेंपल भरा । दुकानदार की चालाकी हुई कैमरे में कैद


अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद । साहिबाबाद के शालीमार गार्डन स्थित एक्सटेंशन 1 में अग्रवाल स्वीट इंडिया से फ़ूड विभाग की टीम ने शिकायत के बाद सेंपल भरे। आपको बतादेंं कि पनीर का सेंपल लेते समय दुकानदार ने चालाकी करते हुए अमूल कम्पनी का पनीर दे रहा था । दुकानदार की ये चालाकी कैमरे में हुई कैद । किस तरह लोगो की जिंदगी से ये लोग कर रहे है खिलवाड़। जब की ऐसे मिलावट खोरो के खिलाफ जिला प्रशासन कर रही हैं बड़े पैमाने पर कार्यवाही ।                               


सबसे निचले पायदान पर पहुंची कांग्रेसः नबी

राणा ओबराय
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले-72 सालों में सबसे निचले पायदान पर पहुंची कांग्रेस,ब्लाक स्तर पर लोगो का कांग्रेस से टूटा सम्बंध
नई दिल्ली। कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। खासकर पार्टी नेतृत्व को लेकर अलग-अलग स्तरों पर विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे हैं। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे लोगों का ब्लॉक स्तर पर, जिला स्तर पर लोगों के साथ कनेक्शन टूट गया है। जब कोई पदाधिकारी हमारी पार्टी में बनता है तो वो लेटर पैड छाप देता है, विजिटिंग कार्ड बना देता है, वो समझता है बस मेरा काम खत्म हो गया, काम तो उस समय से शुरू होना चाहिए। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव 5-सितारा होटल में बैठकर नहीं जीते जाते। आज नेताओं के साथ समस्या यह है कि अगर उन्हें पार्टी का टिकट मिलता है, तो वे पहले 5-सितारा होटल बुक करते हैं। अगर कहीं कोई उबड़-खाबड़ सड़क है तो वे वहां नहीं जाएंगे। जब तक ये कल्चर हम नहीं बदलेंगे, हम चुनाव नहीं जीत सकते। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सभी नुकसान के बारे में चिंतित हैं, खासकर बिहार और उपचुनाव परिणामों के बारे में। मैं नुकसान के लिए नेतृत्व को दोष नहीं देता हूं। क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं का जमीनी स्तर पर संपर्क टूट गया है। पिछले 72 सालों में कांग्रेस सबसे निचले पायदान पर है। पार्टी के पदाधिकारियों पर बरसते हुए आजाद ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी,जब तक उन्हें पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक वे कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन अगर सभी पदाधिकारी चुने जाते हैं, तो वे अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, अब वक्त है कि हर किसी को पार्टी में पद दिया जाए।
उधर, बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में हुए उपचुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल और एक अन्य वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह उनकी बातों से असहमत नहीं हैं, लेकिन किसी को मीडिया में जाकर यह नगाड़ा पीटने की क्या जरूरत है कि ‘हमें क्या करने की आवश्यकता है?’
आजाद ने कहा कि ब्लॉग लेवल पर, जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का संबंध लोगों से टूट गया है। आदमी को पार्टी से इश्क होना चाहिए। गुलाम नबी आजाद ने शेर सुनाते हुए कहा कि ये इश्क़ नहीं आसां इतना ही समझ लीजिए, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। आजाद ने कहा, ‘हमारा ढांचा कमजोर है, हमें ढांचा पहले खड़ा करना पड़ेगा। फिर उसमें कोई भी नेता हो चलेगा। सिर्फ नेता बदलने से आप कहेंगे कि पार्टी बदल जाएगी, बिहार आएगा, मध्य प्रदेश आएगा, उत्तर प्रदेश आएगा, नहीं वो सिस्टम से बदलेगा।’ आजाद ने कहा कि हमारे लोगों का ब्लॉक स्तर पर, जिला स्तर पर लोगों के साथ कनेक्शन टूट गया है। जब कोई पदाधिकारी हमारी पार्टी में बनता है तो वो लेटर पैड छाप देता है, विजिटिंग कार्ड बना देता है, वो समझता है बस मेरा काम ख़त्म हो गया, काम तो उस समय से शुरू होना चाहिए।                                             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...