गुरुवार, 19 नवंबर 2020

गाजियाबादः नंबर प्लेट के नाम पर खुली लूट जारी

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जनपद में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट्स के नाम पर खुली लूट जारी है। करोड़ों रुपए के इस खेल के बारे में अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद संबन्धित विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय इस ओर से आंखे बंद किए बैठा है। हालांकि वाहन मालिकों को राहत देने के लिए अभी इस मामले में चालान काटने के बारे में उतनी सख्ती नहीं की जा रही है फिर भी परेशान उपभोक्ता दोगुनी कीमत देने के मजबूर हैं। इनमें उन वाहन मालिकों की संख्या ज्यादा है जिन्हें हर दिन काम-काज के सिलसिले में दिल्ली या नोएडा जाना होता है। वहीं परिवहन विभाग के अफसरों का कहना है कि आनलाइन पोर्टल पर जाकर अधिकृत निर्माता से ही एचएसआरपी बुक करें। ज्यादा रकम वसूलने के मामले में शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।                                   


कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा की जयंती

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई इंदिरा की जयंती


कौशाम्बी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी एकत्रित हुए और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए उस पर चर्चा किया और कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कभी देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया और उनके कार्यकाल में देश सुरक्षित रहा। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, तमजीद अहमद, मुमताज सिद्दीकी, अजीत कुमार कुशवाहा, विष्णु सोनी, राजेंद्र त्रिपाठी, शाहिद सिद्धकी, कौशलेश द्विवेदी, देवेश श्रीवास्तव, इजहार अब्बास, मोहम्मद इसहाक, बेनी प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


अजीत कुशवाहा                                 


यूपीः बस दुर्घटना में घायल हुईं तमाम सवारी

रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हुए तमाम यात्री


कौशाम्बी। रोडवेज बस चालकों की तेज गति पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। रोडवेज के चालक ओवरटेक कर जल्दी पहुंचने के चक्कर में अनियंत्रित तरीके से बसों का संचालन कर रहे हैं। बीते दिनों शहजादपुर के पास रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों यात्री घायल हुए थे। इसके पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा के पास रोडवेज बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोग घायल हुए थे। बीती रात फिर पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर ओवरटेक के चक्कर में एक रोडवेज बस ट्रैक्टर से भिड़ गई है। हादसा तेज था आधा दर्जन सवारी और चार रोडवेज के स्टाफ इस हादसे में घायल हुए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।लापरवाह चालकों पर विभागीय अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं बढ़ी है।


वाहन जांच के नाम पर ट्रैफिक पुलिस का आतंक

वाहन जांच के नाम पर पुलिस का आतंक


पटरी पर बाइक खड़ी कर सौदा खरीदने गए बाइक का पुलिस ने कर दिया ऑनलाइन चालान


कौशाम्बी। पूरे जिले में विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बसें ई-रिक्शा अवैध तरीके से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह सवारी वाहन सड़क पर वाहन खड़ी कर पूरे दिन सवारियां भरते हैं। लेकिन विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बस ई रिक्शा यातायात पुलिस और थाना पुलिस की जांच के दायरे से फिर भी बच जाते हैं। आखिर विक्रम टेंपो अप्पे प्राइवेट बसों ई रिक्शा के गलत होने के बाद भी पुलिस इनका चालान नहीं करती इसके पीछे गंभीर कारण है, वह जन जन की चर्चा में है। इन वाहनों के नंबर लगाने पर भी पूरे दिन वसूली होती है और वसूलने वाले लोग पुलिस के नजदीक दिखाई पड़ते हैं। लेकिन सड़क पर निकलने वाले बाइक सवार ही पुलिस की नजर में सबसे बड़े गुनाहगार होते हैं और बाइकों का चालान कर पुलिस जुर्माने की रकम पूरी करती है छोटे से अपराध पर पुलिस बाइक का चालान कर देती है। अब तो बिना अपराध के भी पुलिस बाइक का चालान कर सरकारी खजाने को भर देना चाहती हैं। ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। मंझनपुर चौराहे के पास पटरी पर बाइक खड़ी कर बाइक मालिक किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था और सामान खरीद कर जब वह वापस घर आ गया। जब घर आने पर उसने मोबाइल में मैसेज देखा तो उसकी बाइक का 1000 रुपए का चालान का मैसेज मोबाइल में मिला है। मैसेज देखकर बाइक मालिक परेशान हो गया है आखिर पटरी पर गाड़ी खड़ी करना कौन सा अपराध है, जबकि मंझनपुर कस्बे में ही पूरे दिन चारों रोड पर बड़े दुकानों के बाहर ग्राहकों की बाइक खड़ी होती है। जिससे जाम भी लगता है। लेकिन उन दुकानदारों को पुलिस कर्रा नहीं करती है। पुलिस के इस तरह जबरिया वाहनों का चालान करने से पुलिस की साख आम जनता के बीच खराब हो रही है जो चिंत्तन का विषय है।


अजीत कुशवाहा                                       


बसपा सुप्रीमो के पिता प्रभु दयाल का निधन

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन 


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता प्रभु दयाल का निधन हो गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि स्वर्गीय प्रभु दयाल ने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नई दिल्ली में होगा।बसपा अध्यक्ष मायावती के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।                                   


छठपूजाः आईजी संग संगम घाट निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा "छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत" संगम, अरैल घाट व बलुआ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान श्रीमान मण्डलायुक्त प्रयागराज महोदय, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज महोदय व जिलाधिकारी प्रयागराज मौजूद रहे।                                


28 एडिशनल जजों को राष्ट्रपति ने किया स्थाईंं

इलाहाबाद एचसी के 28 एडिशनल जज हुए स्थाई, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत 28 एडिशनल जजों को स्थाई जज बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी देते हुए 28 एडिशनल जजों को स्थाई जज के पद पर नियुक्ति दी है। मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेंद्र कश्यप ने आदेश जारी किया है। 28 एडिशनल जजों से स्थाई जज बनने की लिस्ट में जस्टिस प्रकाश पाडिया, जस्टिस आलोक माथुर, जस्टिस पंकज भाटिया, जस्टिस सौरभ लवानिया, जस्टिस विवेक वर्मा, जस्टिस संजय कुमार सिंह, जस्टिस पीयूष अग्रवाल, जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी, जस्टिस जसप्रीत सिंह, जस्टिस राजीव सिंह, जस्टिस श्रीमती मंजू रानी चौहान, जस्टिस करुणेश सिंह पवार, जस्टिस मनीष माथुर, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल और जस्टिस रामकृष्ण गौतम को शामिल किया गया है। इनके साथ ही इस लिस्ट में जस्टिस डॉक्टर योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जस्टिस उमेश कुमार, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जस्टिस अनिल कुमार नवम्, जस्टिस राजेंद्र कुमार चतुर्थ, जस्टिस मोहम्मद फैज आलम खान, जस्टिस विकास कुमार श्रीवास्तव, जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जस्टिस सुरेश कुमार गुप्ता, जस्टिस सुश्री गांडीकोटा श्रीदेवी, जस्टिस नरेंद्र कुमार जौहरी, जस्टिस राजवीर सिंह और जस्टिस अजीत सिंह एडिशनल जज से स्थाई जज बने हैं।                                 


मत्स्य-पालन हेतु पट्टे विधायक ने कराएंं निरस्त

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़ः मत्स्य पालन हेतु आवंटित पट्टे को गढ़ विधायक ने कराया निरस्त


हापुड़। जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सिंभावली ब्लॉक के ग्राम आगापुर सराय के तालाब में मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन हेतु निविदा निकाली थी। जिसके लिए पूरे गांव के लोगों ने उसका विरोध कियाग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर उनके देवता बने हुए हैं। इस स्थान पर ऐसा करने से धार्मिक व सामाजिक छवि धूमिल हो रही थी। गांव से सूचना प्राप्त होने पर गढ़मुक्तेश्वर विधायक कमल सिंह मलिक ने वहां पहुंचकर तहसीलदार हापुड़, मत्स्य अधिकारी राजीव शर्मा हापुड़ को बुलाकर पट्टे को तुरंत निरस्त कराया। यहा पर पट्टे धारक द्वारा अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (गोहरा उपकेंद्र) को बुलाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक कमल मलिक ने कहा कि योगी सरकार मे किसी भी व्यक्ति को कोई गलत काम नहीं करने दिया जायेगा। विधायक कमल मलिक ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं, उनको कोई परेशानी नहीं होने दूंगा। यदि कोई गलत काम करने पाया जाता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।                               


तेज रफ्तार का कहर जारी, युवक की हुईं मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण युवक की हुई मौत कुमार 


हापुड़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुई मौत


हापुड़। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार पिलखुवा की तरफ से मेरठ की तरफ बाईपास पर जा रहा था।तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को कराया, पास के निजी अस्पताल में भर्ती मृतक के शव को लिया अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक व्यक्ति की पहचान कराने के लिए पुलिस ने काफी देर तक किया प्रयास नहीं हो पाई। पहचान घायल महिला भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।वही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कराया ट्रैफिक सुचारू हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ बायपास का मामला।                                                                


अफवाहः 11 लोगों की जहरीली शराब से हुई मौत

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़ में 11 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की अफवाह होने से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप


हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड की गंगानगरी ब्रजघाट 48 घण्टो में 11 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की की अफवाह होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफवाह की पुष्टि करने के लिए एडीएम और एएसपी ने ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बातचीत कर जानकारी कर गहनता से जांच पड़ताल की है, हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में सभी मृतकों की मौत बीमारी अथवा हार्ट अटैक से होना बताया गया है। लेकिन अधिकारी भी बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे है। दरसल आपको बता दे कि गंगा नगरी ब्रजघाट में 48 घंटे के दौरान 11 लोगों की संदिग्ध दशा में मौत हो गई।जिससे 11 लोगो की मौत से गंगा नगरी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं आज मौतों के मामले तुल पकड़ लिया ओर लोगों में जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की चर्चा तेज हो गई।जहरीली शराब के सेवन से गंगा नगरी में 11 लोगों की माैत होने की अफवाह से जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वही आज एडीएम जयनाथ यादव और आबकारी आयुक्त राम मणि नाथ त्रिपाठी, एएसपी सर्वेश मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र पांडेय, सीओ पवन कुमार, गढ़ आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी ब्रजघाट स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से जानकारी की है। जहां मृतकों के स्वजनों ने पूछताछ में किसी की मौत हरनियां, किसी की हार्ट अटैक, जबकि किसी की लंबी बीमारी से होने की बात कहीं है। पुलिस ने परिजनों के अलावा आस पास के लोगों के ब्यान भी दर्ज किए है। वहीं पुलिस चौकी में जनपद के आला अधिकारियोें को देखकर गंगा नगरी के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। वही आबकारी विभाग की टीम ने जगह जगह से ठेकों से शराब के सेम्पल लेकर जाँच शुरू कर दी है। लेकिन मामला संदिग्ध होने के बाद भी किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।                             


देश में कोरोना के 45,576 नए मामले मिलें

देश में कोरोना के 45,576 नए केस आए सामने, 585 लोगों की गई जान 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिवाली के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 45,576 नए केस सामने आए हैं और 585 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्रा व दिल्ली से सामने आए है। देश में 18 नवंबर तक कुल कोरोना के 12,85,08,389 सैंपल टेस्ट किए गए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में 18 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,85,08,389 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,28,203 सैंपल कल टेस्ट किए गए।                         


दोहरा चरित्र देश की अखंडता के लिए खतरा

कांग्रेस का दोहरा चरित्र देश की अखंडता के लिए खतरा: योगी


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के संबंध में कांग्रेस का दोहरा रवैया देश की एकता और अखंडता के लिये बड़ा खतरा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस दशकों से राष्ट्रीय अस्मिता के साथ खिलवाड़ करती रही है। कांग्रेस प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन तत्वों को उत्साहित करती रही है जो देश के अंदर अलगाववाद और अराजकता को बढ़ावा देते हैं। जम्मू कश्मीर के अंदर कांग्रेस का दोहरा चेहरा देश की जनता के सामने आया है। उन्होंने कहा कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को कभी साकार नहीं होने दिया। कांग्रेस ने धारा 370 को छल से लागू करके जम्मू कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा दिया और इसके जरिये देश के अलग अलग हिस्सों में आतंकवाद को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की आभारी है जिन्होने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर में धारा 370 को और 35 ए के प्रावधान को समाप्त करते हुये एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना का साकार किया। धारा 370 ने केवल अलगाववाद का कारण थी अपितु जम्मू कश्मीर के विकास में भी बाधक थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 को हटाने का उपरांत जम्मू कश्मीर के कुछ नेताओं ने आपसी समझौता किया था जो गुपकार कंनवेंशन कहलता है और इस पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों में क्षेत्रीय दलों के साथी कांग्रेस के भी नेता हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री और वित्त मंत्री पी चिंदबरम जम्मू कश्मीर में 370 की बहाली की बात बार-बार करते रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद 370 की बहाली की बात करते है।             


भारत में ग्रीन रिकवरी ला सकती है बढ़त

भारत में ग्रीन रिकवरी ला सकती है जीडीपी में स्थायी बढ़त


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत अगर कोविड की आर्थिक मार से निबटने और उबरने के प्रयासों में पर्यावरण अनुकूल कदम लेगा तो उसकी जीडीपी स्थायी रूप से बढ़ सकती है। केम्ब्रिज युनिवेर्सिटी से जुड़े तीन संस्थानों ने साझा प्रयास से एक रिपोर्ट जारी कर न सिर्फ़ यह कहा है कि पर्यावरण अनुकूल आर्थिक सुधार कदम एक आम रिकवरी स्टिमम्युल्स से बेहतर होते हैं, बल्कि भारत के केस में तो ग्रीन रिकवरी हमेशा के लिए भारत की जीडीपी को बढ़ा सकती है। और रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत में तो यह असर ऐसे होंगे कि 2030 तक कोविड के सभी बुरे असर हमारी अर्थव्यवस्था से हट जायेंगे। कैंब्रिज इकोनोमेट्रिक्स द्वारा बनाई गयी और वी मीन बिज़नेस और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉर्पोरेट लीडर्स ग्रुप द्वारा साझा रूप से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाँ आम रिकवरी स्टिमम्युल्स पैकिज कोविड से पहले की स्थिति पर वापस ले जाने की बात करते हैं,वहीँ ग्रीन रिकवरी हमेशा के लिए सकारात्मक बदलाव का वादा करती है।             


महामारियों के युग से बचना मुश्किलः विशेषज्ञ

वैश्विक रवैये में बदलाव के बिना महामारियों के युग से बचना मुश्किल: विशेषज्ञ 

 

वाशिंगटन डीसी। संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिये वैश्विक रवैये में अगर आमूल-चूल बदलाव नहीं किये गये तो भविष्‍य में महामारियां जल्‍दी-जल्‍दी उभरेंगी। साथ ही वे ज्‍यादा तेजी से फैलेंगी, दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था को और ज्‍यादा नुकसान पहुंचाएंगी और कोविड-19 के मुकाबले ज्‍यादा तादाद में लोगों को मारेंगी। ऐसा दावा है दुनिया के 22 शीर्ष विशेषज्ञों का जिन्होंने आज जैव-विविधता और महामारियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी कर यह चेतावनी दी है।

इंटरगवर्नमेंटल साइंस-पॉलिसी प्‍लेटफार्म और बायोडायवर्सिटी एण्‍ड इकोसिस्‍टम सर्विसेज (आईपीबीईएस) द्वारा कुदरत में आ रही खराबियों और महामारियों के बढ़ते खतरों के बीच सम्‍बन्‍धों पर चर्चा के लिये आयोजित एक आपात वर्चुअल वर्कशॉप में विशेषज्ञ इस बात पर सहमत दिखे कि महामारियों के युग से बचा जा सकता है, बशर्ते महामारियों के प्रति अपने रवैये में बुनियादी बदलाव लाकर प्रतिक्रिया के बजाय रोकथाम पर ध्‍यान दिया जाए। बृहस्‍पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 वर्ष 1918 में फैली ग्रेट इंफ्लूएंजा महामारी के बाद से अब तक आयी कम से कम छठी वैश्विक महामारी है। हालांकि इसकी शुरुआत जानवरों द्वारा लाये गये माइक्रोब्‍स से हुई, मगर अन्‍य सभी महामारियों की तरह यह भी पूरे तरीके से इंसान की नुकसानदेह गतिविधियों की वजह से फैली। ऐसा अनुमान है कि स्‍तनधारियों और पक्षियों की विभिन्‍न प्रजातियों में इस वक्‍त 17 लाख ‘अनखोजे’ वायरस मौजूद हैं। उनमें से लगभग 85 हजार ऐसे हैं जो इंसान को संक्रमित करने की क्षमता रखते हैं।                    

पंजाबः 5 लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत

पांच की जिन्दा जलने से हुई मौत, कार की कैंटर से हुई थी टक्कर


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब प्रान्त के संगरूर-सुनाम मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिन्दा जल जाने से मौत हो गई। बताया गया कि पांचों व्यक्ति किसी शादी समारोह में शामिल होने गये थे और आपस में गहरे दोस्त थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान हो चुकी है। जिसमें बलविन्द्र सिंह,कुलतार सिंह,कैप्टन सुखविंदर सिंह,सुरेन्द्र सिंह तथा चमकौर सिंह बताये गये है जो मोगा जिले के निवासी है।बताया गया की यह हादसा सुनाम संगरूर क्षेत्र में एक पुल के नीचे कार की कैंटर से टक्कर होने से कार में आग लगने के कारण हुआ है। "जन सच"सम्पादक हिन्दी समाचार पत्र के दैनिक,साप्ताहिक एवं पत्रिका तथा सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्मों पर काम कर चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों के एक लम्बे अनुभव के बाद "जन सच"पोर्टल को इस विश्वास के साथ चला रहे हैं कि सच्ची और सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध हो सके। विस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार,एक पर था दो लाख का इनाम गोली मारकर की हत्या,लूटे पांच लाख बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया।


हिसार: दोस्ती के बाद हुई गैंगरेप का शिकार

पहले पति से तलाक, दूसरे से लव मैरिज, तीसरे से फोन पर दोस्ती, मिलने गई तो हुई गैंगरेप की शिकार


हिसार। हिसार के एक गांव में युवती के साथ रातभर दुष्कर्म करने और सुबह गांव के ही रोड पर फेंककर भागने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पीड़िता ने बताया कि वह हाल में गुरुग्राम में रहती है और उसकी पहली शादी कोशी पलवल में साल 2013 में हुई थी, जिससे वह खुश नहीं थी और कुछ समय पहले ही तलाक ले लिया था। अब उसने साल 2016 में दनौदा के एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद उसकी दो साल की बेटी भी है। पीड़िता ने बताया कि इस प्रेम विवाह के उसके माता पिता खुश नहीं थे। जिसके चलते दनौदा निवासी युवक के साथ उनका झगड़ा चल रहा था। अब पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी फोन पर अनिल नामक युवक के साथ फोन पर बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। अब वह गुरुग्राम में अपने किसी रिश्तेदार के साथ रह रही थी।
सोमवार को अनिल ने उसे अग्रोहा बुला लिया था। जिसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर बरवाला रोड पर लेकर गया था। कुछ दूरी पर चलने के बाद उसने बाईक खड़ी कर दी और कार में बैठा लिया था। कार में दो युवक पहले से ही बैठे थे, जो खेतों में बने एक सुनसान कमरे में ले गए और वहां पर सभी ने दुष्कर्म किया। पीडिता ने बताया कि युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया जिससे वह अचेत हो गई सुबह उसने अपने आप को गांव नंगथला के पास सड़क पर पड़े हुए पाया। अग्रोहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है इसके साथ क्षेत्र में लगे सीसीटीवी आदि की फुटेज को खंगाला जा रहा है आरोपितों को बहुत जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।           


संकल्प को और मजबूत करता है भारत: मोदी

विश्व शौचालय दिवस: भारत सभी के लिए शौचालय के अपने संकल्प को और मजबूत करता है- मोदी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सभी के लिए शौचालय के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में करोड़ों लोगों के लिए रोगाणुमुक्त शौचालयों का निर्माण कर भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व शौचालय दिवस पर भारत सभी के लिए शौचालय के अपने संकल्प को और मजबूत करता है। पिछले कुछ सालों में भारत ने करोड़ों भारतीयों को रोगाणुमुक्त शौचालय उपलब्ध कराने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इससे लोगों खासकर नारी शक्ति को सम्मान के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिला है।
ज्ञात हो कि जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण के अंतर्गत आज विश्व शौचालय दिवस का आयोजन किया गया है। यह दिन स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शौचालय का उपयोग करने को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।             


कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं नीतीश

कुर्सी के लिये कुछ भी कर सकते हैं नीतीश: राजद


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार सरकार में जदयू कोटे से डॉ. मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने को लेकर उठा विवाद थमता नहीं दिख रहा है और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल ने बृहस्पतिवार को फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी के लिये वे कुछ भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मेवालाल चौधरी पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में कथित अनियमितता के आरोप हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘‘आदरणीय नीतीश कुमार जी, मेवालाल जी के केस में तेजस्वी को सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए कि नहीं?’’ उन्होंने कहा कि अगर आप चाहे तो मेवालाल के संबंध में आपके सामने मैं सबूत सहित सफाई ही नहीं बल्कि गाँधी जी के सात सिद्धांतों के साथ विस्तृत विमर्श भी कर सकता हूँ। तेजस्वी ने कहा, ‘‘आपके जवाब का इंतज़ार है।’’
राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हत्या और भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471 और 120ब के तहत आरोपी मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने से बिहारवासियों को क्या शिक्षा मिलती है? वहीं, राजद के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि नीतीश कुमार फजीहत, शर्म, मर्यादा, नैतिकता, शुचिता, अंतरात्मा, लोकलाज, आदर्श इत्यादि से ऊपर उठ चुके है क्योंकि यह सब उनमें बचा ही नहीं है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि कुर्सी के लिए वह (नीतीश) कुछ भी कर सकते है। कुर्सी ही उनके लिए शाश्वत सत्य है। गौरतलब है कि नवनिर्वाचित जदयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी को राज्य की तारापुर विधानसभा सीट से जीत मिली है। उन्हें पहली बार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राजनीति में प्रवेश से पहले मेवालाल भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में अनियमितता के आरोपों और एफआईआर दर्ज किये जाने के मद्देनजर चौधरी को सल 2017 में नीतीश कुमार नीत जदयू से निलंबित कर दिया गया था। यह मामला साल 2012 में असिस्टेंट प्रोफेसर और कनिष्ठ वैज्ञानिकों की नियुक्ति में कथित अनियमितता से संबंधित है।भाजपा ने भी तब चौधरी के खिलाफ मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था जब वह महागठबंधन सरकार के समय विपक्ष में थी। इस मुद्दे को लेकर राजद सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा था और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। भाकपा-माले के प्रदेश सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा सत्र के पहले दिन उनकी पार्टी के विधायक विरोध दर्ज करायेंगे। भाकपा-माले के विधानसभा में 12 विधायक हैं। इस मुद्दे को लेकर जारी सियासी घटनाक्रम के बीच मेवालाल चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।           


हिमाचलः वायरस की चपेट में आया पूरा गांव

हिमाचल: एक व्यक्ति को छोड़कर पूरा गांव आया कोरोना की चपेट में


लाहौल स्पीति। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर अभी भी जारी है। आए दिन सैंकड़ों में केस आ रहे हैं जिससे प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं। वहीं अब खबर आई है कि जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के थोरग गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। आदमी की पत्नी सहित परिवार के छह लोग भी संक्रमित हैं। भूषण ठाकुर (52) गांव के एकमात्र व्यक्ति हैं जो संकम्रमित नहीं है । भूषण ने कहा कि वह कोरोना से बचाव के लिए पूरे नियमों का पालन करते हैं। सीएमओ लाहुल-स्पीति डा. पलजोर ने कहा कि शायद भूषण की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत मजबूत है।
गांव के सभी लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से भूषण का नेगेटिव आना आश्चर्यजनक है। गांव के पांच लोग पहले सकारात्मक आए थे, जिसके बाद बाकी लोगों ने स्वेच्छा से चार दिन पहले परीक्षण करवाने का फैसला किया। हालांकि इस गांव में करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते इन दिनों कई लोग कुल्लू चले गए हैं। भूषण ने कहा कि जब से परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं, तब से वह अलगाव में है। यहां तक कि खाना भी खुद बना रहे हैं। परिजनों के साथ उन्होंने भी चार दिन पहले सैंपल दिया था। रिपोर्ट में परिवार के अन्य लोग पॉजिटिव निकले।             


1 करोड़ जीतने के बाद आइपीएस ने खरीदी मैगी

केबीसी में 1 करोड़ जीतने के बाद हिमाचल की आइपीएस अफसर ने खरीदी मैगी, निकली ऐसी चीज खुशी का नहीं रहा ठिकाना


शिमला। हिमाचल की आईपीएस आॅफिसर मोहिता शर्मा गर्ग ने कौन बनेगा करोड़पति के 12वें में 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद मैगी एक छोटी पैकेट खरीदी। इस पैकेट में उन्हें एक नहीं बल्कि मसाले के दो पैकेट मिले। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इसके बाद अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। आईपीएस मोहिता शर्मा ने इस ट्वीट के माध्यम से बताया कि उन्हें मैगी में एक नहीं दो-दो मसाले का पैकेट मिला। उन्होंने कहा कि इसे कहते हैं किस्मत। उन्होंने 12 रुपये वाली मैगी खरीदी थी, जिसमें दो मसाले के पैकेट निकले थे। मैगी के एक पैकेट में एक मसाले का पैकेट होता है लेकिन उनके मैगी से दो मसाले का पैकेट निकला। इस पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, एक करोड़ जीतने के बाद के पैकेट में 2 मसाला पाउच मिले। कभी सोचा नहीं था कि इतना भाग्यशाली होगा।                     


रानी लक्ष्मीबाई को योगी-अखिलेश की श्रद्धांजलि

संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरंगना लक्ष्मीबाई को श्रद्धाजंलि अर्पित की।


योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया " भारत की नारी शक्ति के अदम्य साहस, अप्रतिम सामर्थ्य व अपरिमित त्याग की प्रतीक, शत्रुओं को "नाकों चने चबवाने" वाली अद्भुत वीरांगना, महारानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उनकी पुनीत स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं।"


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया " नमन उन्हें जो वीर-वनिता झाँसी की रानी थीं, जो सच्ची राष्ट्रभक्त और सच्ची बलिदानी थीं। रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर उनके अदम्य साहस को शौर्यपूर्ण नमन।"                                             


पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...