बुधवार, 4 नवंबर 2020

बदमाशों ने युवती के सिर में मारी गोली

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बेखौफ बादमाशों ने एक युवती को गोली मार दी है। सेक्टर 65 इलाके में बाइक सवार 3 बदमाशों ने गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी युवती की सिर में गोली मार दी। आनन-फानन में युवती को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय पूजा शर्मा बुधवार दोपहर गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठी थी। वह अपने दोस्त सागर मनचंदा के साथ खाना खाने निकली थी। युवती के सिर में बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस सूत्रों की माने तो गाड़ी लूट में असफल होने पर अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे युवक और युवती पर फायरिंग की। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।                 


संपादक अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्ल्क टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा है कि इससे आपातकाल की याद ताजा हो गयी है। मुंबई में आज पुलिस द्वारा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने टि्वट कर इसकी निंदा की।             


छात्रा ने मौलाना पर लगाया गंभीर आरोप

छात्रा ने मौलाना पर लगाया बलात्कार का आरोप, शादी के बाद भी कर रहा था ब्लैकमेल 


मदरसा। मदरसा की एक पूर्व छात्रा ने मदरसा के मौलाना पर पांच साल तक शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शहर के ग्रासटन गंज इलाके में मदरसा चलाने वाले एक मौलाना पर युवती ने ब्लैकमेल कर शारिरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने इसकी शिकायत सीओ कोटद्वार से की है।
कोटद्वार पुलिस को शिकायत करने पहुंची युवती ने बताया कि मौलाना ने पहले उसके साथ बलात्कार किया था। फिर उसकी आपत्तिजनक फोटो के ज़रिए लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसके फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर और उसके परिजनों को मार देने की धमकी देकर मौलाना उसका शोषणा करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शादी हो जाने के बाद भी मौलाना उसे ब्लैकमेल कर रहा था और मिलने के लिए बुलाता था, इससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत की है।              


पेटीएम यूजर्स को दिवाली तोहफा, चार्ज खत्म

पेटीएम यूजर्स को दिवाली तोहफा, खत्म किया ये चार्ज


नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अपने यूजर्स को अलग- अलग मोड के जरिए पेमेंट का विकल्प देती है। पेटीएम यूजर्स इस ऐप के जरिए यूपीआई से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान चुटकी में कर लेते हैं। एक तरफ बैंक अकाउंट से पेटीएम वॉलेट से पैसे डालने पर यूजर्स को कोई चार्ज नहीं देना होता है लेकिन इसके उलट यानी पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ता था। कई यूजर्स को इसे लेकर चिंता थी। अब खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने इस पर जवाब दिया है। विजय शेखर शर्मा ने एक पेटीएम यूजर को इस बारे में जवाब दिया है। एक यूजर ने उनसे पूछा कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह आपकी कंपनी के लिए एक खाई की तरह है? इसके जवाब में पेटीएम संस्थापक ने लिखा, ‘अब यह जीरो है! हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है।’               


बर्खास्त 74 शिक्षकों से 39 करोड़ की रिकवरी

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग अब तक जिले में बर्खास्त हो चुके 74 शिक्षकों से करीब 39 करोड़ की रिकवरी करने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए ब्लाकवार शिक्षकों की सूची भी तैयार कर ली गयी है। तैयारी सूची में सबसे अधिक उच्च प्राथमिक स्कूल की बर्खास्त शिक्षिका सुधा देवी से 84 लाख 12 हजार रुपये की रिकवरी की जाएगी। जिले के फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद शांत पड़े बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार की सख्ती के बाद अब उनको दिए गये वेतन की रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ब्लाकवार 74 बर्खास्त शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गयी है। इन 74 में 25 ऐसे शिक्षक हैं। जिनका कार्यकाल कम रहा है। अन्य 49 का कार्यकाल ज्यादा रहा है। इसलिए विभाग ने सबसे पहले इन 49 शिक्षकों को सूची में सबसे ऊपर रखा है।               


राजधानी में किया नाबालिग से रेप, ब्लैकमेल

राजधानी में नाबालिग से रेप, दोस्त भी करने लगा ब्लैकमेल


गाजीपुर। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 साल की एक किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर उसे ब्लैकमेल किए जाने की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गाजीपुर थाने के घड़ोली गांव की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के घड़ोली गांव की एक महिला ने 1 नवंबर को पीसीआर को फोन किया। महिला ने पीसीआर को यह बताया कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ है। महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि रवींद्र नाम के शख्स ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है. पुलिस टीम ने जब महिला की बेटी से पूछताछ की तो उसने भी अपने साथ रेप की वारदात की जानकारी दी भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे काठमांडू पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि 22 साल का रवींद्र हमेशा उसका पीछा करता है। रवींद्र एक महीने से उसपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहा था. पीड़िता के मुताबिक रवींद्र का दोस्त संगम भी उसे ब्लैकमेल करने लगा। संगम ने उससे कहा कि वह रवींद्र के बारे में उसके माता-पिता को सब बता देगा पीड़ित किशोरी के मुताबिक उसे ब्लैकमेल कर संगम ने कुछ महीने पहले उसका रेप किया था। फिर रवींद्र उसे ब्लैकमेल कर ग़ाजीपुर के पेपर मार्केट ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद रेप और ब्लैकमेलिंग के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।             


जुल्मी घणा सै राम की कसम, ने धूम मचाई

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। सपना चौधरी हरियाणा की मस्त डांसर हैँ। उनके डांस वीडियो यूट्यूब पर छाए हुए है। वीडियो में सपना चौधरी हरियाणी गाना 'जुल्मी घणा से राम की कसम' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह डांस वीडियो यूट्यूब पर छा गया है। यहां देखिए सपना चौधरी का यह डांस वीडियो।                   


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी

बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो महिलाओं के लिव -इन रिलेशन का समाज में हो रहे विरोध पर अहम व्‍यवस्‍था दी है।हाईकोर्ट ने कहा कि समाज की नैतिकता कोर्ट के फैसलों को प्रभावित नहीं कर सकती है। कोर्ट का दायित्व है कि वह संवैधानिक नैतिकता और लोगों के अधिकारों को संरक्षण प्रदान करे। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक शामली को याचियों को संरक्षण देने का निर्देश दिया है और कहा है कि उन्हें किसी द्वारा परेशान न किया जाय।            


असादुद्दीन ओवैसी ने थामा बल्ला, वायरल

अभिनव श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण का मतदान हो चुका है और तीसरे चरण का चुनाव प्रचार जारी है। एनडीए और महागठबंधन के नेता धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इन दोनों गठबंधन के अलावा बिहार की सियासी पिच पर कई धुरंधर भी बैटिंग कर रहे हैं। इनमें से एक हैं एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। किशनगंज की कोचाधामन विधानसभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी इजहार असफी के लिए वोट मांगने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को क्रिकेट ग्राउंड पर उतरे। इस दौरान उन्होंने बैटिंग की. ओवैसी के साथ सेल्फी खिंचाने के लिए समर्थकों और स्थानीय लोगों का तांता लग गया।           


मोदी-नीतीश सरकार की बर्बरता शर्मनाक थी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बुधवार को लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को हुई पीड़ा का वीडियो जारी कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। यही सच है।”               


कानून का पालन करती है महाराष्ट्र पुलिस

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में लिए जाने का बचाव करते हुए कहा कि राज्य पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस ने आज सुबह अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लिया है।               


मृतक संख्या-1,23,611, संक्रमित-83,13,876

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,253 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले 83 लाख के पार चले गए। वहीं 76.56 लाख लोगों के ठीक होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक हो गई है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 83,13,876 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 514 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,611 हो गई।           


किसानों की समस्या पर सपा ने किया प्रदर्शन

किसानों की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।


 पूर्व विधायक के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन।


धान खरीद में अनियमितता और डीएपी खाद के मूल्य में हुई वृद्धि पर बिफरे सपाई।


विधायक सिर पर धान की बोरी और हाथ में डीएपी की बोरी रखकर सड़क पर चल कर किया प्रदर्शन।


श्याम त्रिवेदी, रामजाने


सुल्तानपुर। धान क्रय केंद्रों पर व्याप्त अनियमितता और डीएपी खाद के बढ़े मूल्य को लेकर पूर्व विधायक अरुण वर्मा के संयोजन में सदर जयसिंहपुर के सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया । राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों के धान खरीद की मांग के साथ डीएपी खाद के बढ़े मूल्य को वापस लेने की बात ज्ञापन में की गई है।पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने चेतावनी दिया है कि 10 दिन में यदि मांग पूरी नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी बड़ा जन आंदोलन छेड़ने का काम करेगी। सौंपे पर गए ज्ञापन में पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने आरोप लगाया है सरकारी धान क्रय केंद्र किसानों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपया 1864 कुंतल घोषित किया गया है। किंतु केंद्रों पर किसानों का धान खरीद में आनाकानी की जा रही है। राइस मिलर्स, दलालों एवं बिचौलियों का बोलबाला है। मास्चर,नमी,चावल रिकवरी के नाम पर किसानों का शोषण व उसकी गाड़ी कमाई की सरकारी लूट हो रही है। राइस मिल मालिकों एवं धान क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत के नाते किसान अपने खून पसीने की कमाई को औने पौने दाम पर बेचने पर मजबूर है। सरकारी घोषणा और केंद्रों पर जमीनी हकीकत देखकर किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है समाजवादी पार्टी किसानों की सरकारी लूट का विरोध करती है। सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व विधायक किसानों को धान का घोषित समर्थन दिलाने तथा धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की शत-प्रतिशत खरीदारी की मांग करती है। तहसील जयसिंहपुर में धान क्रय केंद्रों का पर्याप्त अभाव है। धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। आदि मुद्दों को प्रमुखता से पूर्व विधायक ने उठाया है ।


असली किसान के रूप में दिखे पूर्व विधायक


पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने किसानों की समस्याओं को बड़े ही अनोखे ढंग से प्रमुखता से उठाया है। किसानों की समस्या पर पूर्व विधायक अरुण वर्मा के संयोजन में जो धरना प्रदर्शन हुआ, वह अलग ही अंदाज में रहा, सिर पर धान की बोरी और बढे डीएपी खाद की बोरी लेकर विधायक जब चले तो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहे। प्रतीकात्मक स्वरूप कार्यकर्ताओं ने हाथ में धान का बोझ लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक अरुण वर्मा के अनोखे अंदाज में किए गया धरना प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।


इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हौसला यादव, कोषाध्यक्ष सूर्य लाल यादव, महिला जिला अध्यक्ष शारदा यादव,मंसाराम वर्मा, युवा सपा नेता बृजेश यादव, हरकेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौतम वर्मा, लाल बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख राममूर्ति निषाद, विजय यादव विजय, कल्लू यादव, मोहिद्दीन, भानमती बेगम, प्रेम बहादुर यादव,ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष मिश्रा,अनिल द्विवेदी, मंगरु प्रजापति, अज्जू यादव,जेठू पांडेय, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, मोनू सिंह, समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे।                 


मंडलायुक्त ने उपचुनाव केंद्र का किया निरीक्षण

कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम व एसपी लगातार करते रहे मतदेय स्थलों का निरीक्षण


अनवर अंसारी
देवरिया। देवरिया विधान सभा क्षेत्र 337 में मंगलवार को उपचुनाव में मतदान शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ। जहां डीआईजी राजेश मोदक के साथ मण्डलायुक्त जयंत नार्लिकर ने देवरिया पहुंचकर उपचुनाव का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र, सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाडिया एवं व्यय प्रेक्षक राजेश रंजन पूरे दिन क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। जहां श्री नार्लिकर चुनाव शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने हेतु तैनात मतदान कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित जुडे अन्य अधिकारियों को निर्देश देते रहे। सभी बूथो पर कोविड-19 के प्राविधानों का पालन कराये जाने के निर्देश देते रहे। इस दौरान सभी बूथो पर कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गयी थी। सभी मतदाताओ को थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज, मास्क व ग्लब्स भी तैनात कार्मिको द्वारा उपलब्ध कराया गया। मण्डलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लिकर, डी आई जी राजेश मोदक के साथ मतदान कार्यो का जायजा लेने हेतु विधानसभा क्षेत्र में पहुॅचे। इस दौरान उन्होने चन्द्र शेखर इंटर कालेज गौरी बाजार एवं देवगांव में स्थापित बूथ के मतदान कार्यो का निरीक्षण किये। उन्होने कोविड हेल्प डेस्क पर अपनी थर्मल स्क्रीनिंग करायी तथा उपलब्ध कराये जा रहे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सामग्रियों यथा-मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर का भी निरीक्षण किया। उन्होने इस डेस्क पर तैनात कर्मी को सभी की स्क्रीनिंग व मास्क आदि की उपलब्धता कराये जाने का निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के पालन के साथ ही मतदान कार्य को पूरी निष्पक्षता पारदर्शिता से सम्पन्न करायें। इसमें कोई कोताही नही होनी चाहिये।
वहीं डीआईजी राजेश मोदक ने कहा कि उप चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णयों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता है। हर हाल में निष्पक्ष, निर्विघ्न, भयमुक्त व शान्तिपूर्ण मतदान होना चाहिये। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अमित किशोर ने टाउनहाल परिसर के विद्यालय में बने बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात् मतदान किया। साथ ही उन्होने इस मतदन केन्द्र सहित जिला पंचायत परिसर में स्थापित बूथ, एस एस बी एल इंटर कालेज, सिरजम, देवगांव, काला वन, पथरहट, रामनाथ देवरिया सहित स्थापित अनेकों बूथों के मतदान कार्यो का जायजा पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र के साथ लिये तथा उन्होने पीठासीन अधिकारियों सहित सभी जुडे अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता से किये जाने का निर्देश दिये। उन्होने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। कहा कि जिस जगह जो भी कठिनायी आये उसका समाधान कराये और किसी भी दशा में निर्वाचन आयोग के आदेशों का उल्लंघन न हो, यह सुनिश्चित करायें।
पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने पुलिस अधिकारियों एवं तैनात पुलिस बल को दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किये जाने व हर हाल में शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। निर्वाचन आयोग द्वारा नामित सामान्य प्रेक्षक डी डी कपाडिया एवं व्यय प्रेक्षक राजेश रंजन भी पूरे दिन भ्रमणशील रहे व बूथों पर पहुॅचकर मतदान कार्यो का जायजा लेते रहे। जब जिलाधिकारी देवगांव बूथ पर पहूॅचे तो उस समय सामान्य प्रेक्षक श्री कपाडिया भी देवगांव बूथ एवं एस एस बी एल इंटर कालेज के बूथ का निरीक्षण व्यय प्रेक्षक राजेश रंजन करने पहुॅचेे। प्रेक्षक द्वय मतदान कार्य को आयोग के निर्देशों के अनुरुप फ्री एण्ड फेयर सम्पन्न कराये जाने के निर्देश अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को दिये।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महाराजा अग्रसेन कालेज आफ कामर्स में स्थापित स्ट्रन्ग रुम एवं इवीएम जमा करने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किये। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। इवीएम जमा करने हेतु 25 काउन्टर बनाये गये थे। प्रत्येक काउन्टरों पर तैनात कार्मिको ंको अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किये जाने का निर्देश दिया गया तथा कोई भी चूक न हो, इसके लिये विशेष हिदायत दी गयी।
मतदान पश्चात् पोल्ड इवीएम स्थापित इस मतगणना केन्द्र व स्ट्रान्ग रुम में पीठासीन अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के पुख्ता निगहवानी में मतदान पश्चात् जमा करने की कार्यवाही शुरु की गयी। ज्ञातव्य हो कि मतगणना आगामी 10 नवंबर को इस विद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी।               


'संपादक' अर्णब गोस्वामी को किया गिरफ्तार

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार। बता दें कि बुधवार को भारतीय टेलीविजन न्यूज चैनल रिपब्लिक के चर्चित संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने छापेमारी की है। फिलहाल अर्नब के घर की तलाशी जारी है। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चल रहा है कि मुंबई पुलिस अर्नब के घर की तलाशी में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के संपादक को हिरासत में लेने का भी प्रयास किया है। अर्नब गोस्वामी ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उन पर शारीरिक हमला भी किया है।


पालघर मामले में जारी किया था नोटिस
हाल ही में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा हत्या और अप्रैल में बांद्रा स्टेशन के पास प्रवासी कामगारों की भीड़ पर प्रसारित कार्यक्रम में कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में खबरों को प्रसारण को लेकर भी महारष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस और रिपब्लिक टीवी के बीच कंटेंट को लेकर काफी तनातनी की खबरें आती रही हैं। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र विधानसभा के नोटिस के खिलाफ भी अर्नब गोस्वामी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर दखल देेने की अपील की थी।                


एसडीएम ने दो उर्वरक तस्करों को दबोचा

दो उर्वरक तस्करों को एसडीएम ने दबोचा, हड़कंप


रायबरेली। नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीघाट से उर्वरक की तस्करी की सूचना पर एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार ने स्वयं छापेमारी कर दो तस्करों को बाइक पर उर्वरक लादकर नेपाल जाते समय दबोच लिया और उनसे तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
खबरों के मुताबिक एसडीएम नौतनवा को लगातार सूचना मिल रहा था की उर्वरक तस्कर बड़े पैमाने पर किसानों के हकों पर डाका डाल कर चंद फायदे के लिए भारत से नेपाल अवैध रास्ते उर्वरक पहुंचा रहे हैं ।
मुखबिर से मिली सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आज बुधवार तड़के नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिया पुलिस चौकी अंतर्गत नेपाल जाने वाले मार्ग पर स्वयं पहुंचकर बेखौफ तस्करी को अंजाम दे रहे दो तस्करों को बाइक पर लदे उर्वरक के साथ दबोच लिया।
एसडीएम ने दोनों तस्करों से उर्वरक तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूरी जानकारी ली और तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया है।              


अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत

राजीव सैनी


कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कप्तान गंंज कस्बे में बुधवार सुबह आर्य समाज मंदिर वार्ड में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं जबकि घायल लोग पड़ोस के ही हैं। घटना में मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई है।



पुलिस ने यहां कहा कि कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर निवासी जावेद के घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार चल रहा था। बुधवार की भोर में घर के अंदर तेज धमाका हुआ। आस-पास के मकान भी इस धमाके में क्षतिग्रस्त हो गए।धमाके के बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मज गई । चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरे पड़े थे !इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर तथा जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है। इसके अलावा आजाद, रामसजन, नेहा, प्रियंका, चंदन, साहिन, समां, चांदनी, अफसाना आदि घायल हैं। जावेद के बगल में अलीहसन का घर है जिनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।                


योजना के संबंध में जिलाधिकारियों को आदेश

संदीप मिश्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत वनवासी (ट्राइब्स एंड अदर ट्रेडिशनल फॉरेस्ट डवैलर्स) को लाभार्थी के रूप में शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, कृषि ,डॉ देवेश चतुर्वेदी द्वारा इस संबध में समस्त जिलाधिकारियों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान योजना) के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत पट्टाधारी वनवासियों को योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि योजना की गाइडलाइन के अनुसार पात्रता शर्तों को पूर्ण करने पर अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत पट्टाधारी वनवासियों को योजना में शामिल किया जाए।


परिपत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों एवं योजना की गाइड लाइन के अनुसार पात्रता की श्रेणी में आने पर अनुसूचित जनजाति तथा अन्य परंपरागत वनवासियों (रिकग्नीशन आॅफ फाॅरेस्ट राइट एक्ट-2006) को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के अनुसार दिलाया जाये।                  


ब्लॉक स्तर के अधिकारियों में भ्रष्टाचार व्याप्त

ग्राम विकास अधिकारी ने कहा पहले 10525 रुपये भेजो फिर मिलेगी जानकारी


ग्राम निधि का ब्यौरा माँगने पर ग्राम विकास अधिकारी ने पत्राचार कर मांगी बड़ी रकम
आरटीआई कानून के तहत मांगी गई थी जानकारी


विवेक मिश्र 


फतेहपुर। शासन व प्रशासन के लाख निर्देशों के बावजूद भी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की भ्रष्टाचार नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा। जो कि सारे सरकारी नियम कायदों को धता बताते हुए पूरी तरह ना सिर्फ अपनी मनमानी पर उतारू हैं बल्कि इन्होंने अपनी भृष्टाचारी करतूतों को छिपाने के लिये आर टी आई सूचना के अधिकार कानून को भी असफल करने का नया तरीका ईजाद करते हुए जवाब माँगने वालों से लम्बी रकम अदायगी कराने का नया तरीका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जिससे आवेदक द्वारा रकम अदायगी ना कर पाने की दशा में इनकी भ्रष्ट नीति व सरकारी धन के बन्दरबांट की पोल खुलने से बची रहे।
  ऐसा ही एक मामला जिले की भिटौरा विकास खण्ड की जगतपुर आदिल ग्राम पंचायत का प्रकाश में आया है जहाँ के निवासी प्रेमसागर मिश्रा पुत्र शिवअनंत मिश्रा के द्वारा सूचना के अधिकार (आर टी आई) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी से अपनी ग्राम पंचायत में पाँच वर्ष में खर्च की गई विकास निधि का सात बिंदुओं के तहत ब्यौरा मांगा गया था किन्तु ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आवेदक को आय का ब्यौरा देना तो दूर बल्कि आय ब्यय का ब्यौरा देने के एवज में उल्टा ही पहले 10525 रुपये ग्राम निधि में अदायगी करने का प्रस्ताव पत्राचार द्वारा भेजा गया। और रकम की अदायगी ना करने पर ब्यौरा देने से स्प्ष्ट इंकार कर दिया गया। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपनी गड़बड़ नीतियों में पर्दा डालने की इस नई करतूत ने आवेदन कर्ता समेत आवाम को भी ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सूचना का अधिकार कानून महज एक दिखावा है या इसे टिपिकल बनाने की कोशिश है ताकि ग्राम निधि में किये गए बंदरबांट को छुपाया जा सके। उधर प्रेमसागर ने इसकी शिकायत प्रथम अपीलीय अधिकारी व जिलाधिकारी से की है प्रार्थी ने जन सूचना न उपलब्ध कराये जाने के मामले में डीएम से उक्त ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 05, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-81 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 05, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:31, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 15+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                        



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...