सोमवार, 2 नवंबर 2020

किसान-गरीब के खिलाफ कार्यरत है सरकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई और मंदी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है और किसानों तथा गरीबों को नजरअंदाज कर रही है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में तुकबंदी कर सरकार पर तंज करते हुए कहा “देश के किसानों ने मांगी मंडी, प्रधानमंत्री ने उन्हें थमा दी भयंकर मंदी।               


एससी की सुरक्षा बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी एवं उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश एसके यादव की सुरक्षा बढ़ाने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ पूर्व न्यायाधीश के आवेदन पर विचार कर रही थी जिसमें उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी निजी सुरक्षा को जारी रखने का आग्रह किया था। इस पीठ में न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्णा मुरारी भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, “पत्र देखने के बाद हम सुरक्षा प्रदान करना उचित नहीं समझते हैं।“ तीस सितंबर को विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने के लिए इन लोगों के किसी भी साजिश का हिस्सा होने के कोई निर्णायक सबूत नहीं हैं। 16वीं सदी की मस्जिद को छह दिसंबर 1992 को ‘कार सेवको’ ने तोड़ दिया था, जिनका मानना था कि यह वह स्थल है जहां भगवान राम का जन्म हुआ था। इसके बाद दंगे भड़क गए थे और सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। एसके यादव ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन इस मामले पर फैसला सुनाया था।                     


अभिनेता एड्डी हेसल की गोली मारकर हत्या

लॉस एंजिल्स। फिल्म ‘दी किड्स आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की टेक्सास में गोली लगने के बाद मौत हो गई। वह 30 साल के थे। टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के घर के बाहर हसल को पेट में गोली मार दी गई थी। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी लेकिन वह हमलावर को पहचान नहीं पाई। टेक्सास के निवासी हसल ने 2000 से 2010 के बीच में कई किरदारों से लोगों का दिल जीता। फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ में निभाई कलै की भूमिका के लिए उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की। आखिरी बार वह 2017 में आई फिल्म ‘ओह लक्की’ में नजर आए थे।             


एमपीः मां को डायन समझ बेटे ने की हत्या

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना के करौली ग्राम में एक वृद्धा की हत्या करने के आरोप में उसके पुत्र को सोमवार हिरासत में ले लिया गया। महेश्वर के थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवैल ने बताया कि करौली ग्राम में रविवार रात को 70 वर्षीय कलाबाई की हत्या करने के आरोप में उसके 45 वर्षीय पुत्र नारायण सुतार को आज हिरासत में ले लिया गया है।                 


झारखंडः कार टकराने से 5 लोगों की मौत

राकेश शर्मा


धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धनबाद से जामताड़ा की ओर से जा रही एक कार गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क पर पगलामोड़ के निकट सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।             


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 03, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-79 (साल-02)
2. मंगलवार, नवंबर 03, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- तीज, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:25, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 15+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                  



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...