गुरुवार, 22 अक्तूबर 2020

देवी को खुश करने के लिए पुत्र की बलि चढ़ाई

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अंधविश्वास के चलते देवी मां को खुश करने के लिए एक महिला ने अपने सोते हुए 24 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर बृहस्पतिवार तड़के कथित रूप से बलि चढ़ा दी। यह घटना पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहनी गांव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।                                          


बाढ़ का स्थायी हल निकालेगी 'योगी' सरकार

बाढ़ का सरकार निकालेगी स्थायी हल योगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी ने कहा है। कि शीघ्र ही सरकार बाढ़ की समस्या का स्थायी हल निकालेगी। इस बाबत कार्ययोजना तैयार हो रही है। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा। यही वजह है। कि हिमालय से लगे तराई के इलाके में इस साल औसत से दो-तीन गुना बारिश हाेने के बावजूद कहीं भी बाढ़ के कारण गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई।
मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां अपने आवास पर बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के 348511 किसानों को उनकी फसलों की क्षतिपूर्ति के बदले 113.21 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हालांकि आपकी मेहनत और क्षति की तुलना में यह रकम मामूली है। पर मरहम जैसी यह रकम आपके हितों की प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कोरोना के असाधारण संकट से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी तक अगर भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं रहा तो इसकी वजह खेतीबाड़ी की मजबूती और इसे अपने खून-पसीने से लगातार बेहतर बनाने वाले हमारे किसान भाई ही रहे।
ऐसे में हमारा भी फर्ज है। कि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसी भी स्तर पर उनका शोषण न हो। हर जिले के डीएम को इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं। जो भी किसानों का शोषण करेगा उसे दंडित किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए पीएम सिंचाई, पीएम फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी कई योजनाएं भी चला रही हैं।
कार्यक्रम के शुरू में अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने सबका स्वागत किया। राहत आयुक्त संजय गोयल ने आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और सूचना निदेश शिशिर आदि मौजूद रहे।
किसान बोले हम खुश हैं। बाढ़ में राहत मिली अब और मुआवजा भी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच जिलों के कुछ किसानों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने हालचाल के साथ यह भी पूछा कि फसल की क्षति बाढ़ से हुई थी या अतिवृिष्ट के नाते हुए जलभराव से बाढ़ के दौरान राहत सामग्री मिली थी। या नहीं किसानों ने कहा हम आपके काम से बेहद खुश हैं। बाढ़ के दौरान सभी प्रभावित गांवों में राहत सामग्री मिली थी। जहां जरूरत थी। वहां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य भी हुआ।
अब फसलों की क्षति के बदले मुआवजा पाकर हम बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। जिन किसानों से मुख्यमंत्री ने बात की उनके नाम हैं। लखीमपुर खीरी के विष्णु वल्लभ राय, गोरखपुर के परमहंस एवं कुंती देवी, बाराबंकी के रामचंद्र एवं शिवकुमार, बहराइच के पनहारू और सिद्धार्थनगर के रामसुमेर।               


भारत में संक्रमित संख्या 77 लाख के पार

कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी, संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में लगातार कमी हो रही है। और अब इसकी संख्या घटकर 7.15 लाख पर आ गई है। तथा संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 77 लाख को पार कर गया है। देश में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 55,839 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख को पार कर 77,06,946 हो गयी। इसी अवधि में 79,415 लोगों ने कोरोना को मात दी है। और इसे मिलाकर देश में अब तक 68,74,518 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 24,278 घटकर 7,15,812 हो गये हैं। इस दौरान 702 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,16,616 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 89.20 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.29 प्रतिशत पर आ गयी है। जबकि मृत्यु दर अभी 1.51 फीसदी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15,409 घटकर 1,59,346 लाख हो गये हैं। जबकि 180 की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,633 हो गयी है। इस दौरान 23,371 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14.15 लाख से अधिक हो गयी।               


चिप्स खाना हो सकता है बेहद खतरनाक

एक रसायन होता है एक्रिलामाइड। ये अलग-अलग तरह के खाने में होता है। खाना बनाते समय ये बनता ही है। ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन ये ही रसायन सेहत के लिए घातक साबित होता है, जब ज्यादा भुना या सिका हुआ खाते हैं। जब खाना ज्यादा देर तक सेका, भूना और ग्रिल किया जाता है, तो एक्रिलामाइड ज्यादा पैदा होता है।
प्त टोस्ट खाना इसलिए सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ग्रिल करने से एक्रिलामाइड ज्यादा बनते हैं। गहरा रंग जितना ज्यादा होगा, एक्रिलामाइड उतने ज्यादा बनेंगे। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ज्यादा भुने खाने से कैंसर हो सकता है। फिलहाल जानवरों पर ये शोध किया गया है। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि ये केमिकल डीनए के लिए टॉक्सिक होता है। एक्रिलामाइड कैंसर इंसानों के लिए भी नुकसानदेह होता है। इस केमिकल से रिप्रॉडक्टिव ऑर्गन पर भी बुरा असर हो सकता है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी की सलाह है कि खाने-पीने की चीजों को भूरा होने तक न पकाएं।               


ब्रेड और बर्गर का सेवन होता हैं खतरनाक

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी का एक मात्र आहार ब्रेड हो गया है। यह हर घरों का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। लोग इसके इतने आदी हो चुके हैं कि सुबह के नाश्ते में इसका उपयोग करना ही अपनी शान समझने लगे हैं। अक्सर देखा जाता है कि इसका सेवन बीमार व्यक्तियों को ज्यादा कराया जाता है।
ब्रेड से होने वाली बीमारियां
अल्सर का खतरा: 
इससे कब्जियत की शिकायत होने से पेट में दर्द रहता है और यही रोग धीरे-धीरे बढ़कर अमाशय में छेद कर अल्सर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
प्त हार्ट के लिये खतरनाक: ब्रेड में काफी मात्रा का सोडियम मिलाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर की गति को तेज कर हार्ट की बीमारी को बढ़ावा देने का काम करता है। इससे अटैक आने के खतरे बढ़ जाते हैं।
लीवर डैमेज: ब्रेड मैदे से बनती है। इसे पचाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स हमारे लीवर को कमजोर उसे खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ता।
प्त पोषक तत्वों का अभाव: रोज अपनी दिनचर्या की शुरूआत ब्रेड से करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जिससे शरीर काफी कमजोर हो जाता है।
प्त वजन का बढऩा: ब्रेड में कार्बोहाइट्रेड की मात्रा भऱपूर पाई जाती है। जो हमारे शरीर में फैट्स को बढ़ाने का काम करती है। इससे शरीर का वजन बढऩे लगता है जो कि आपके शरीर का लिये खतरा बन सकता है।             


90 साल की महिला से रेप की कोशिश

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अब बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं है। आये दिन महिलाओं के साथ रेप की घटनायें होती जा रही है। ताजा और बेहद ही शर्मनाक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सामने आया है। जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने रेप की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को आरोपी युवक ने बुजुर्ग के घर में घुसकर घटना को अंजाम देना चाहा लेकिन बुजुर्ग महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक घबराकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


'पूर्व मंत्री' माधव सिंह ध्रुव का हुआ निधन

रायपुर। पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव का निधन हुआ। जोगी सरकार में ट्राइबल मंत्री और नगरी सिहावा के पूर्व कांग्रेस विधायक, माधव सिंह भी। 67 वर्ष में अंतिम सांस भी ली।इलाज के दौरान आज सुबह निधन हुआ। रायपुर के आरकेसीएच लाया गया था। इलाज के लिए एमपी में पंचायत एवं जल संसाधन, मंत्री माधव सिंह भी रहे।


'पंजाब नेशनल बैंक' में हुई दिन-दहाड़े लूट

झज्जर। नेशनल हाईवे-71 स्थित माछरौली गांव के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर कैश काउंटर से 7 लाख 11 हजार 331 रुपये लूट लिए। इससे पहले बदमाशों ने बैंक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक छीन ली और बैंक में घुस गए। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायर किया और नकदी लूट दो बाइकों पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी हिमांशु गर्ग, दो डीएसपी, सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


'कोरोना' वैक्सीन ट्रायल में हुई पहली मौत

मास्को। एस्ट्रजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल एक वॉलंटियर की मौत हो गई है। ब्राजील हेल्थ अथॉरिटी अनवीसा ने इस बात की जानकारी दी। हालांकि वॉलंटियर की मौत के बावजूद वैक्सीन के ट्रायल रोके नहीं जाएंगे। चिकित्सा गोपनीयता की वजह से इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है।त्रफेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाओलो (जो ब्राजील में कोरोना वायरस की वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल करवा रही है। मुताबिक मरने वाला वॉलंटियर ब्राजील का ही था, लेकिन वह कहां रहता था इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वॉलंटियर की मौत की खबर की वजह से एस्ट्राजेनेका के शेयर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।


या देवी सर्वभूतेषु कालरात्रि रूपेण संस्थिता


माँ दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं।दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। देवी कालात्रि को व्यापक रूप से माता देवी - काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृित्यू, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है। रौद्री और धुमोरना देवी कालात्री के अन्य कम प्रसिद्ध नामों में हैं |


































कालरात्रि
सिद्धियां
कालरात्रि- नवदुर्गाओं में सप्तम्
 कालरात्रि
संबंधहिन्दू देवी
अस्त्रतलवार
जीवनसाथीशिव
सवारीगधा

यह ध्यान रखना जरूरी है कि नाम, काली और कालरात्रि का उपयोग एक दूसरे के परिपूरक है, हालांकि इन दो देवीओं को कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग सत्ताओं के रूप में माना गया है। डेविड किन्स्ले के मुताबिक, काली का उल्लेख हिंदू धर्म में लगभग ६०० ईसा के आसपास एक अलग देवी के रूप में किया गया है। कालानुक्रमिक रूप से, कालरात्रि महाभारत में वर्णित, ३०० ईसा पूर्व - ३०० ईसा के बीच वर्णित है जो कि वर्त्तमान काली का ही वर्णन है |


माना जाता है कि देवी के इस रूप में सभी राक्षस,भूत, प्रेत, पिसाच और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है, जो उनके आगमन से पलायन करते हैं |


सिल्प प्रकाश में संदर्भित एक प्राचीन तांत्रिक पाठ, सौधिकागम, देवी कालरात्रि का वर्णन रात्रि के नियंत्रा रूप में किया गया है। सहस्रार चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णतः माँ कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है। उनके साक्षात्कार से मिलने वाले पुण्य (सिद्धियों और निधियों विशेष रूप से ज्ञान, शक्ति और धन) का वह भागी हो जाता है। उसके समस्त पापों-विघ्नों का नाश हो जाता है और अक्षय पुण्य-लोकों की प्राप्ति होती है।



श्लोक



एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता | लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी || वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा | वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयन्करि ||



वर्णन



इनके शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं। ये तीनों नेत्र ब्रह्मांड के सदृश गोल हैं। इनसे विद्युत के समान चमकीली किरणें निःसृत होती रहती हैं।




कालरात्रि का रक्तपान



माँ की नासिका के श्वास-प्रश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालाएँ निकलती रहती हैं। इनका वाहन गर्दभ (गदहा) है। ये ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वरमुद्रा से सभी को वर प्रदान करती हैं। दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभयमुद्रा में है। बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का काँटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग (कटार) है।



महिमा



माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है। अतः इनसे भक्तों को किसी प्रकार भी भयभीत अथवा आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है।


माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह-बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। इनके उपासकों को अग्नि-भय, जल-भय, जंतु-भय, शत्रु-भय, रात्रि-भय आदि कभी नहीं होते। इनकी कृपा से वह सर्वथा भय-मुक्त हो जाता है।


माँ कालरात्रि के स्वरूप-विग्रह को अपने हृदय में अवस्थित करके मनुष्य को एकनिष्ठ भाव से उपासना करनी चाहिए। यम, नियम, संयम का उसे पूर्ण पालन करना चाहिए। मन, वचन, काया की पवित्रता रखनी चाहिए। वे शुभंकारी देवी हैं। उनकी उपासना से होने वाले शुभों की गणना नहीं की जा सकती। हमें निरंतर उनका स्मरण, ध्यान और पूजा करना चाहिए।



मंत्र



या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।


अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और कालरात्रि के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे पाप से मुक्ति प्रदान कर।


ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः |           



सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 अक्टूबर 23, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-68 (साल-02)
2. शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2020
3. शक-1979, अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2078।


4. प्रातः 60:10, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 20+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)               



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...